शैक्षिक महाक्रांति हेतु पीडब्ल्यूएस शिक्षालय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चलाएगा महाअभियान पं. प्रमोद जाल्टे।

बृज बिहारी दुबे
By -

 छत्रपति संभाजीनगर। 1 राष्ट्र 1 शिक्षा 1 व्यवस्था के कार्य योजनांतर्गत 1 ईंट 1 रूपये के जन सहयोग से निर्मित व अब 1 रूपये के जन सहयोग से संचालित होने जा रहा पीडब्ल्यूएस शिक्षालय अपने अंतर्राष्ट्रीय महाअभियान से शैक्षिक महाक्रांति चलाकर सभी निर्धन बेसहारा बच्चों को पूर्णतया निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही समाज में शत प्रतिशत साक्षरता की व्यवस्था करेगा।
    उपरोक्त जानकारी देते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष तथा पीडब्ल्यूएस शिक्षालय के क्लब मेंबर प. प्रमोद जाल्टे ने पीडब्ल्यूएस शिक्षालय के जनरल हाउस में पीडब्ल्यूएस शिक्षालय के श्री राम मंदिर के समीप परमशक्ति धाम, गोरसरा शुक्ल, अयोध्या विकास क्षेत्र में निर्मित परिसर के विकास व संचालन पर प्रकाश डालते हुए इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आदर्श शिक्षा का केंद्र बनाने का विचार व्यक्त किया।
    बता दें कि पीडब्ल्यूएस शिक्षालय का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस के बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ समाज के सभी निर्धन बेसहारा बच्चों को पूर्णतया निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना, समाज में शत प्रतिशत साक्षरता की व्यवस्था करने, सामाजिक सेवा कार्य को गति प्रदान करने, श्रीराम मंदिर अयोध्या के दर्शनार्थियों को निःशुल्क ठहराव की व्यवस्था करने तथा अपने राष्ट्र भारत वर्ष को शिक्षित, विकसित व आत्मनिर्भर विश्वगुरु राष्ट्र बनाना है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!