चुनार। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत का असर चुनार नगर में भी देखने को मिला
By -
November 16, 2025
चुनार। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत का असर चुनार नगर में भी देखने को मिला। नगर में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ विधायक अनुराग सिंह ने एक दूसरे को मिठाइयाँ खिलाकर जीत का उत्सव मनाया। बिहार फतह के जश्न में विधायक सहयोगी आलोक सिंह, मण्डल अध्यक्ष मंगरु साहनी, संयोजक ज्योति प्रकाश सिंह, पूर्व मण्डल अध्यक्ष चन्द्रहाश गुप्ता, विजय बहादुर सिंह, राजकुमार गुप्ता, मनीष कुमार राय सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।
