चुनार। किसानों के लिए सूखे सीधे धान बुआई (डीडीएसआर) प्रोद्योगिकी प्रदर्शन का आयोन का मंगलवार को चुनार तहसील के धौहा गाँव में किया गया। कार्यक्रम के दौरान किसान क्राफ्ट के प्रबन्धक आलोक जैन ने बताया कि सूखे सीधे बीज वाले धान की खेती एक महत्वपूर्ण लाभ यह है कि इसमें नर्सरी, पोखरिया, समतलीकरण और रोपाई की आवश्यकता नहीं होती हैऔर यह पर्यावरण के अनुकूल है क्योंकि लागत प्रभावी फसल होने के साथ कम मिथेन उत्सर्जन पैदा करती है क्योंकि यह कीटों और बीमारियों का कम प्रकोप देती है। अग्रोनामिस्ट किसान क्राफ्ट लि0 से शिवाकांत सिंह ने कहा कि लो मिथेन धान के एक हिस्से के रुप में हम उत्तर प्रदेश में डी एस आर खेती को बढ़ावा दे रहें हैं। यह तकनीक न केवल धान की खेती में पानी की आवश्यकता को कम करने में मदद करती है, बल्कि यह पर्यावरण के अनुकूल भी है क्योंकि इसमें मीथेन उत्सर्जन में उल्लेखनीय कमी आती है। स्टेट मैनेजर दीपक सिंह ने कहा कि किसान क्राफ्ट एक आईएसओ प्रमाणित निर्माता थोक आयातक और उच्च गुणवत्ता वाले कृषि उपकरणों का वितरक है, जो छोटी भूमि वाले सीमांत किसानों की आय, फसल की पैदावार और खेती के क्षेत्रों को बढाने में मदद करके उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने पर ध्यान केंद्रित करता है।बहुत ही कम समय में किसान क्राफ्ट देश भर में उपस्थिति के साथ इस सेगमेंट में सबसे प्रतिष्ठित और भरोसे मंद कंपनियों में से एक बन गई है। किसान क्राफ्ट अखिल भारतीय वितरण नेटवर्क है और देश भर में पांच हजार से अधिक डीलर, एक विनिर्माण इकाई और चौदह क्षेत्रीय कार्यालय शामिल हैं।
किसान क्राफ्ट प्रौद्योगिकी प्रदर्शन धौहा में संपन्न
By -
November 06, 2025
