कलवा। कलवा पूर्व में श्री सनातन सेवा संस्था द्वारा आयोजित श्री रामकथा के आठवें दिन श्रीराम कथा में पूज्या देवी सत्यार्चा जी नें माता शबरी सें प्रभु श्रीराम की भेंट और नवधा भक्ति की अद्भुत कथा सुनाई। कथा में हनुमान जी सें भेंट सुग्रीव सें मित्रता की कथा बाली बध की कथा के माध्यम सें बताया कि प्रभु श्री राम नें कहा की अगर कोई भी स्त्री के किसी रिश्ते के साथ गलत व्यवहार करता है तो उसको मार देने में कोई पाप नहीं है। आगे कथा में भगवान श्रीराम नें रावण को मार कर लंका पर विजय की कथा में लगातार भक्तो के लिए महाप्रसाद की भावस्थ की गई है भारतीय मीडिया फाउंडेशन के महाराष्ट्र प्रवक्ता बीपी शर्मा, मीडिया के राष्ट्रीय महासचिव अशोक चौबे, एडवोकेट बिपिनन दूबे, महेंद्र पांडेय, गोविंद पटेल ने साध्वी जी का आशिर्वाद प्राप्त किया। श्री सनातन सेवा संस्था के अध्यक्ष पंकज पांडेय, पूर्व नगरसेवक प्रकाश वर्डे,राकेश सिंह नीरज पांडेय, विजय दूबे, राजेश सिंह, विशाल उपाध्याय सहित संस्था की पूरी टीम धार्मिक कथा को सफल बनाने के लिए भरपूर मेहनत कर रहे हैं।
स्त्री के किसी रिश्ते के साथ कोई गलत व्यवहार करता है तो उसको मार देने में कोई पाप नहीं देवी सत्यार्चा
By -
November 18, 2025
