दैनिक राशिफल ०७ नवंबर २०२५ आचार्य पंडित श्री राजकुमार उपाध्याय मोबाइल नंबर +919619957834

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 07-11-2025 शुक्रवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- मार्गशीर्ष (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष अमावस्यांत कार्तिक माह,
तिथि- द्वितीया 11:04:54, पश्चात-तृतीया, 
दिन- शुक्रवार, सूर्य प्रविष्टे 22 कार्तिक गते,
नक्षत्र- रोहिणी 24:32:40*,
योग- परिघ 22:26:34, 
करण- गर 11:04:54, पश्चात-वणिज,
चंद्र- वृषभ राशिगत,
सूर्य- तुला राशिगत,
ऋतु- हेमंत, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 06:38:45, 
सूर्यास्त- 17:30:25,
दिन काल- 10:51:39, 
रात्री काल- 13:09:06,
चंद्रोदय- 18:54:57,
चंद्रास्त- 30:59:51*,
राहू काल- 10:43-12:05, अशुभ,
यम घंटा- 14:48-16:09 अशुभ,
अभिजित- 11:43-12:26 शुभ,
प्रदोष- 17:30-20:10 तक,
दिकशूल- पश्चिम, पश्चिमोत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शुक्रवार के दिन दही खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।

☀️ विशेष :- आज द्वितीया तिथि के दिन छोटा बैंगन या कटेहरी खाना निषिद्ध है। इससे पुत्र की हानि होती है।
    
  !!🍒!! राशिफल !!🍒!!

☀️ मेष राशि :- आज का दिन जातक घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ आएँगी। घर के किसी सदस्य पर गुस्सा करने से बचें। भाई बहन के साथ गेम्स खेल कर समय बिताएंगे। माता के सेहत में सुधार होगा। अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। अपने अधीनस्थ लोगों से कम सहयोग मिलेगा। बाहरी सहयोग की अपेक्षा रहेगी। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। समय नकारात्मक परिणाम वाला बन रहा है। शुभांक - 7 और शुभ रंग - गुलाबी है।

☀️ वृष राशि :- आज का दिन बिजनेस के सिलसिले में दोस्त के साथ आप बाहर जा सकते हो। व्यापार को लेकर आपके पार्टनर से अनबन ना हो इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें। प्रेमी का रिश्ता परिणय में बदल सकता है। अवरुद्ध कार्य संपन्न हो जाएंगे। प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। आशा और उत्साह के कारण सक्रियता बढ़ेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति मिलने लगेगी। पद-प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए कुछ सामाजिक कार्य संपन्न होंगे। शुभांक - 2 और शुभ रंग - नीला है।

☀️ मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आपके सारे पूराने काम आसानी से हो जाएंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। साइंस से जुड़े बच्चों को अच्छी जॉब का अवसर मिल सकता है। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता चला जाएगा। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। काम-काज में आ रही बाधा दूर होगी। पर प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए। लेन-देन में आ रही बाधा को दूर करने के प्रयास सफल होंगे। धार्मिक कार्य में समय के साथ पूरे होंगे और धन व्यय होगा। शुभांक - 7 और शुभ रंग - लाल है।

☀️ कर्क राशि :- आज के दिन स्वास्थ्य बेहतर बनाये रखने के लिए आपको खान-पान का खास ख्याल रखने की जरुरत है। धार्मिक कार्यों में मन लगा रहेगा। कार्यों में घर के बड़ों का सहयोग आपको मिलता रहेगा। अपनी गतिविधियों पर पुनर्विचार करें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। वैचारिक द्वन्द्व और असंतोष बना रहेगा। किसी सूचना से पूर्ण निर्णय सम्भव होगा। सुख आरोग्य प्रभावित होगा। शत्रुभय,चिंता, संतान को कष्ट, अपव्यय के कारण बनेंगे। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। शुभांक - 4 और शुभ रंग - हरा है। 

☀️ सिंह राशि :- आज का दिन व्यवसाय करने वाले लोगो के लिए बहुत अच्छा है। कहीं रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आर्थिक पक्ष पहले से और मजबूत होगा। दुर्लभ स्वप्न साकार होंगे। व्यर्थ की भाग-दौड़ से बचा जाए तो अच्छा है। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। कोई प्रिय वस्तु अथवा नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। शुभांक - 3 और शुभ रंग - पीच है।

☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आप परिवार वालों के साथ समय बितायेंगे। घर में खुशी का महौल बना रहेगा। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक कोई बड़ा फायदा होने के योग बन रहे है। सभा-गोष्ठियों में मान-सम्मान बढ़ेगा। सुख-आनंद कारक समय है। आगे बढ़ने के अवसर लाभकारी सिद्ध होंगे। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। कोई प्रिय वस्तु अथवा नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। शुभांक - 9 और शुभ रंग - लाल है।

☀️ तुला राशि :- आज के दिन महिलाएं अपने जीवनसाथी को कुछ मीठा बना कर खिला सकती हैं, दोनों के बीच रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य पहले से काफी अच्छा रहेगा। आर्किटेक से जुड़े लोगों को अच्छी जॉब का ऑफर मिलेगा। भ्रातृपक्ष में विरोध होने की संभावना है। पारिवारिक विवाद टालें। आशानुकूल कार्य होने में संदेह है। मध्याह्न से ही आशाएं बलवती होंगी। महत्त्वपूर्ण कार्यों को निपटा लें, उसके बाद समय व्ययकारी सिद्ध होगा। व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। काम-काज की अधिकता रहेगी। शुभांक - 8 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज का दिन राजनीति से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। अपने उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर सकारात्मक परिणाम मिलेगा। पिता के साथ आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। पिछली कंपनी का अनुभव काम आयेगा। व्यवसायिक अभ्युदय भी होगा और प्रसन्नताएं भी बढ़ेगी। काम-काज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूतियां होंगी। रुका हुआ लाभ प्राप्त हो सकता है। बातचीत में संयम बरतें। व्यावसायिक उपक्रम में उलटफेर की शुरूआत हो सकती है। शुभांक - 6 और शुभ रंग - बैंगनी है।

☀️ धनु राशि :- आज का दिन आप अपने व्यवसाय की गति बढ़ाने के लिए नया प्लान तैयार करेंगे। अगर आप वाहन खरीदने का योजना बना रहें तो थोड़ा रुक जायें। लम्बे समय से सोचा हुआ कार्य पूरा हो जाएगा। खान-पान में विशेष सावधानी बरतें। मेहमानों का आगमन होगा। राजकीय कार्यों से लाभ होगा। पैतृक सम्पत्ति से लाभ होंगा। नैतिक दायरे में रहें। पुरानी गलती का पश्चाताप होगा। विद्यार्थियों को लाभ है, दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। बातचीत में संयम बरतें। आय के योग बनेंगे। शुभांक - 3 और शुभ रंग - सफेद है।

☀️ मकर राशि :- आज के दिन आपको आय के नये स्त्रोत प्राप्त होंगे। बॉस आपके कार्यो को देखकर आपकी प्रशंसा करेंगे। माता के साथ धार्मिक कार्यों में सम्मलित होंगे। मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग होगा। अपने आपको अधिक सक्रिय पायेगें। शुभांक - 7 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ कुम्भ राशि :- आज का दिन आपका ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि की महिलाओं के लिए दिन राहतपूर्ण रहेगा। परिवार व स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। दिन अच्छा है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। प्रेमी से उपहार मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शुभ कार्यों का लाभदायक परिणाम होगा। काम-काज की अधिकता रहेगी। लाभ भी होगा और पुराने मित्रों का समागम भी। व्यवसायिक अभ्युदय भी होगा और प्रसन्नताएं भी बढ़ेंगी। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूति मिलेगी। रुका हुआ लाभ प्राप्त हो सकता है। शुभांक - 6 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ मीन राशि :- आज का दिन नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को किसी बढ़िया कम्पनी में साक्षात्कार के लिए बुलावा आयेगा। हल्की थकान रहेगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। घर के कामों में परिवार के लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। स्वास्थ्य और जीवन स्तर में सुधार की अपेक्षा रहेगी। आमोद-प्रमोद का दिन होगा और व्यावसायिक प्रगति भी होगी। ज्ञान-विज्ञान की वृद्धि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। व्यर्थ की भाग-दौड़ से यदि बचा ही जाए तो अच्छा है। प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। शुभांक - 9 और शुभ रंग - बैंगनी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!