दैनिक राशिफल १२ नवंबर २०२५ आचार्य पंडित श्री राजकुमार उपाध्याय मोबाइल नंबर +919619957834

बृज बिहारी दुबे
By -
 आज का पंचांग एवं राशिफल 12-11-2025 

शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- मार्गशीर्ष (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष अमावस्यांत कार्तिक माह,
तिथि- अष्टमी 22:57:42, 
दिन- बुधवार, सूर्य प्रविष्टे 27 कार्तिक गते,
नक्षत्र- आश्लेषा 18:34:25,
योग- शुक्ल 08:01:22, पश्चात-ऐन्द्र, 
करण- बालव 10:56:51, पश्चात-कौलव,
चंद्र- कर्क 18:34:25, पश्चात-सिंह राशिगत,
सूर्य- तुला राशिगत,
ऋतु- हेमंत, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 06:42:37, 
सूर्यास्त- 17:27:33,
दिन काल- 10:44:55, 
रात्री काल- 13:15:51,
चंद्रास्त- 13:08:54,
चंद्रोदय- 24:21:48*,
राहू काल- 12:05-13:26, अशुभ,
यम घंटा- 08:03-09:24, अशुभ,
अभिजित- 11:44-12:27, अशुभ,
प्रदोष- 17:28-20:09 तक,
गंड मूल- अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज बुधवार के दिन मिष्ठान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।

☀️ विशेष :- आज अष्टमी तिथि के दिन नारियल का फल खाने से कलंक लगता है।
    
   !!🍒!! राशिफल !!🍒!!

☀️ मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए शुभ साबित होगा। सकारात्मक विचारों के साथ आप अपने दिन की शुरुआत करेंगे। बहुत समय से अटका काम पूरा हो जाएगा। किसी नवीन परियोजना की शुरुआत होगी। यात्रा के योग भी बन रहें हैं। यदि आप सपरिवार किसी दर्शनीय स्थल की यात्रा की योजना बनाएं तो अवश्य ही पूरा होगा। किसी जरूरतमंद की सहायता के लिए आगे आएंगे। मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला न बने अतः बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक - 5 और शुभ रंग - लाल है।

☀️ वृष राशि :- आज आपका दिन उत्तम रहेगा। लंबे समय से आपके कार्यों में बाधाएं आ रहीं थीं, आपको सफलता हासिल होगी। धैर्य बनाए रखें, कार्यक्षेत्र में तरक्की की सूचना मिलेगी। आप अपने काम करने का स्थान बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो अभी इसे टालिए, आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर मिली जिम्मेदारियों को आप सफलतापूर्वक निभाएंगे। निकटस्थ व्यक्ति का सहयोग काम को गति दिला देगा। यात्रा का दूरगामी परिणाम मिल जाएगा। कामकाज में आ रही बाधा को दूर कर लेंगे। सुविधा और समन्वय बना रहने से कामकाज में प्रगति बन जाएगी। आर्थिक हित के काम को साधने में मदद मिल जाएगी। शुभांक - 6 और शुभ रंग - नीला है।

☀️ मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। यदि आप कहीं निवेश करने का विचार कर रहे हैं तो यह उत्तम समय है, इसका लाभ भविष्य में अवश्य मिलेगा। आपके आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें अन्यथा आपको कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है। व्यायाम को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं। खुली हवा में भ्रमण करें, खान-पान का ध्यान रखें। कार्यारम्भ से पहले उचित मूल्याकंन कर लें। मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर-प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए। मेहमानों का आगमन होगा। शुभांक - 5 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने के योग बन रहें हैं। धन संबंधी कोई बड़ा फैसला करते समय अपने बड़ों की सलाह अवश्य लें। यदि आप सरकारी नौकरी कर रहे हैं, तो आपको प्रमोशन मिल सकता है, आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप अपने सभी विचारों को खुल कर व्यक्त कर सकते हैं। अच्छा होगा कि इस मौके का लाभ उठा कर आप खुद को तरोताजा कर लें। विद्यार्थी अपने कार्य को लेकर उलझन में हैं तो किसी सलाहकार की सलाह अवश्य लें। ज्ञानीजनों का सानिध्य प्राप्त होगा। आध्यात्मिक वातावरण बनेगा। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। यात्रा का योग बन रहा है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - सफेद है।

☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आपको आकस्मिक धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। सोचा हुआ कार्य पूरा होने से आपके अंदर जबरदस्त उत्साह रहेगा। खास बात यह है, कि आपको घर और कार्यालय दोनों जगह लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा। महिलाओं के लिए दिन बड़ी सफलता या कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आएगा। समाज और घर में उनका मान सम्मान बढ़ेगा। विवादों व मुकदमे बाजी से राहत मिलेगी। परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता चला जाएगा। लेन-देन में आ रही बाधा को दूर करने के प्रयास सफल होंगे। भाई-बहनों का प्रेम बढ़ेगा। शुभांक - 1 और शुभ रंग - सुनहरा है।

☀️ कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए बहुत भाग्यशाली रहने वाला है। आपको मनचाही सफलता हासिल होने के संकेत हैं। यदि आप कोई नया काम करने की सोच रहे हैं तो समय अनुकूल है। दांपत्य जीवन में चल रही अनबन समाप्त होगी। यदि कोर्ट में कोई मामला लंबित है तो उसमें सफलता के योग हैं, धैर्य बनाए रखें। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को परीक्षा, इंटरव्यू में सफलता के पूरे योग हैं। इस राशि के जातकों को बोझ बढ़ने से मानसिक तनाव का सामना करना पड़ेगा। भावनाओं में न बहें, सावधान रहें। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। अपने आपको अधिक सक्रिय पायेगें। अवरुद्घ कार्य सम्पन्न होंग। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान्य रहेगी। शुभांक - 9 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ तुला राशि :- आज के दिन आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। नौकरी व कारोबार को लेकर पहले बनाई गई योजना लाभदायक होगी। संतान की तरफ से सुखद समाचार मिल सकता है। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। इस राशि के लोगों के लिए दिन शुभ है, मनचाहा रिश्ता आ सकता है। शारीरिक सुख के लिए व्यसनों का त्याग करें। पठन-पाठन में स्थिति कमजोर रहेगी। खान-पान में सावधानी रखें। व्यापार में प्रगति होगी। भ्रातृपक्ष में विरोध होने की संभावना है। शिक्षा में आशानुकूल कार्य होने में संदेह है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग है। शुभांक - 7 और शुभ रंग - गुलाबी है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आप कोई वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरूरत है। सिर्फ जरूरी कामों पर ध्यान दें और उसे पूरा करने के लिए पहले से योजना बना सकते हैं। किस्मत आपके साथ रहेगी। इस राशि के लोगों के कारोबार में बढ़ोत्तरी होने और आय के नए स्त्रोत मिलने की संभावना है। कार्यसिद्घि होने में देर नहीं लगेगी। आर्थिक लाभ उत्तम रहेगा। शैक्षणिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में किसी मांगलिक कार्य पर वार्ता होगी। हरि करे सो खरी अत: हानि का कोई भय नहीं, यथावत कार्य जारी रखें। व्यापार व नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी। मातृ पक्ष से विशेष लाभ होगा। शुभांक - 8 और शुभ रंग - मैरून है।

☀️ धनु राशि :- आज के दिन पिछले समय से चली आ रही समस्याओं से आपको राहत मिलेगी और आपके अटके हुए कार्य भी पूरे होंगे। किसी बुजुर्ग की मदद से आपका रुका हुआ धन प्राप्त होगा, जिससे मन का बोझ भी हल्का होगा। व्यापारियों को अच्छे अवसर प्राप्त होंगे लेकिन किसी को उधार देने से बचें। इस राशि के छात्रों के लिए दिन कामयाबी का है। कम मेहनत का अधिक फल मुंह मांगी मुराद मिलेगी यानि इच्छित फल की प्राप्ति होगी। मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने के प्रयास सफल होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। शुभांक - 4 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ मकर राशि :- आज के दिन आपको कहीं से शुभ समाचार मिल सकता है। आय में वृद्धि के योग बन रहें हैं, आर्थिक बोझ हल्का होगा। आप परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा की योजना भी बनेगी। जो जातक विदेश जाने की इच्छा रख रहे हैं, अड़चन खत्म होगी। पुराने निवेशों का फायदा भी मिलने के योग हैं। अगर आप कोई वाहन या जमीन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो सफलता अवश्य मिलेगी। स्वास्थ्य का पाया भी कमजोर बना रहेगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। शुभांक - 1 और शुभ रंग - भूरा है।

☀️ कुम्भ राशि :- आज के दिन आपके करियर की दृष्टि से अच्छा है। कार्यस्थल पर आपको कोई नया प्रोजेक्ट सौंपा जा सकता है, जिसे आप पूरी लगन से समय पर पूरा कर लेंगे। इस प्रकार आपको अपनी कार्य कुशलता दिखाने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति बेहतर होगी और पदोन्नति के प्रबल संयोग बनेंगे। यदि आप सरकारी नौकरी में हैं तो आपकी स्थिति बुलंद रहेगी। अर्थपक्ष मजबूत रहेगा। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नवीन जिम्मेदारी बढ़ने के आसार रहेंगे। अपने काम को प्राथमिकता से करें। किसी से निकटता प्रेम-प्रसंग में बदलेगी। सलाह उपयोगी सिद्घ होगी। शुभांक - 2 और शुभ रंग - नीला है।

☀️ मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली है। पूर्व में की गई आपकी मेहनत का परिणाम आपको मिल सकता है। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा है, एक दूसरे के साथ समय बिताएंगे। दांपत्य जीवन में तनाव कम होगा, मिलकर पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाएंगे। ऑफिस में कोई अच्छी खबर मिलने के योग नजर आ रहे हैं। बिजनेस के मामलों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। अगर आप नए कारोबार की शुरुआत करना चाह रहे हैं तो दिन शुभ है। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। मित्रों से सावधान रहें तो ज्यादा उत्तम है। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। संतान पक्ष से थोड़ी चिंता रहेगी। शिक्षा में आशानुकूल कार्य होने में संदेह है। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। शारीरिक सुख के लिए व्यसनों का त्याग करें। शुभांक - 3 और शुभ रंग - पीला है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!