शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- मार्गशीर्ष (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष अमावस्यांत कार्तिक माह,
तिथि- त्रयोदशी 07:11:32, पश्चात-चतुर्दशी,
दिन- मङ्गलवार, सूर्य प्रविष्टे 03 मार्गशीर्ष गते,
नक्षत्र- स्वाति 31:58:26*,
योग- आयुष्मान 08:08:13, पश्चात-सौभाग्य,
करण- वणिज 07:11:32, पश्चात-विष्टिभद्र,
चंद्र- तुला राशिगत,
सूर्य- वृश्चिक राशिगत,
ऋतु- हेमंत, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 06:47:24,
सूर्यास्त- 17:24:55,
दिन काल- 10:37:30,
रात्री काल- 13:23:17,
चंद्रास्त- 16:01:45,
चंद्रोदय- 29:50:47*,
राहू काल- 08:06-09:26, अशुभ,
यम घंटा- 10:46-12:06, अशुभ,
अभिजित-11:45-12:27, शुभ,
प्रदोष- 17:25-20:08 तक,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज मङ्गलवार के दिन धनिया खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज त्रयोदशी तिथि के दिन बैंगन नहीं खाना चाहिये। चतुर्दशी तिथि के दिन तिल का तेल खाना लगाना वर्जित है। स्त्री सहवास निषिद्ध है। इससे पुत्र को दोष, धन एवं शरीर की हानि होती है।
!!🍒!! राशिफल !!🍒!!
☀️ मेष राशि :- आज आपका दिन कुछ मस्ती और रोमांच से भरा रहेगा। घर में स्थिरता, जिम्मेदारी और उपलब्धियों का होना किसी न किसी रूप में पे अभवित कर सकता है। पिता के साथ कोई गंभीर विषय पर बात आपके लिए उपयोगी साबित होगी। बच्चों के करियर या पढ़ाई से जुड़ी बातें व्यस्तता देने वाली हैं। काम में जल्द से जल्द पहुंचने और पुराने कामों को पूरा करने की जिम्मेदारी भी आप पर रहने वाली है। इस दौरान आपके द्वारा काम में अनुशासन और टाइम मैनेजमेंट कुछ सफलता दिलाने में सहायक होगा। आर्थिक रूप से कंडीशन तो आपके लिए अनुकूल है, घर के किसी सदस्य की ओर से कुछ अतिरिक्त चीजों की मांग के कारण खर्च भी बढ़ सकते हैं। रिश्तों में अगर परिपक्वता की जरूरत है तो खुद पर भी कुछ बदलाव करने होंगे। अविवाहित लोगों के लिए घर पर नए रिश्ते की चर्चा आगे बढ़ सकती है। सेहत सामान्य रहेगी पर काम की व्यस्तता से थकान महसूस हो सकती है। पौष्टिक भोजन पर ध्यान देने की जरूरत होगी। शुभांक - 5 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ वृष राशि :- आज के दिन नई दिशा और सोच के मामले में आपकक लोगों के साथ लंबी बातचीत बनी रहने वाली है, किसी के साथ बिताया गया समय आपके दिल को सुकून देगा। घर की रसोई में कुछ नया पकाने की इच्छा से दूसरों की मदद करने में आगे होंगे। बच्चों के लिए मस्ती बनी रहने वाली है। कामकाज में आपके लिए इस दौरान कंपटीशन तो रहने वाला है जिसमें रुकने के लिए लगातार कोशिश की जरूरत होगी। इस दौरान जितना भी इनोवेटिव काम करें उसमें दूसरों का दखल काम को खराब कर ही सकता है इसलिए थोड़ा ध्यान से काम करें। खर्चों का बने रहना भी देखने को मिलेगा, कुछ बातों में आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा कोई डोनेशन या धार्मिक कामों में पैसा लग सकता है। दिन झगड़े बने रहने वाले हैं एक दूसरे के साथ बेरुखी और मुह फुलाकर रहना रिश्ते को खराब ही करने वाला है तो इस पर ध्यान देने की कोशिश करें। सेहत को लेकर कमजोरी रहेगी विटामिन की कमी के चलते शरीर में हड्डियों की समस्या अपना असर दिखा सकती है। शुभांक - 6 और शुभ रंग - क्रीम है।
☀️ मिथुन राशि :- आज आपका दिन कुछ गुस्से को बढ़ाने वाला होगा, बेकार की बातों पर ध्यान बना रहने से फैमली की जरूरतों की ओर से ध्यान ही हट सकता है। कुछ दोस्तों के साथ बाहर निकलना चाहेंगे जिससे अपने मूड को बदल पाएं। एजुकेशनल बातों में घर के बड़ों की ओर से मदद मिल सकती है। किसी परीक्षा या इंटरव्यू में सफलता के योग बन रहे हैं। काम मिलने की संभावनाएं अनुकूल दिखाई दे रही हैं। क्रिएटिव कामों को लेकर लोग आपके साथ जुड़ने की इच्छा भी रखेंगे। धन लाभ के संकेत हैं इस दौरान आप दोस्तों की ओर से कोई पार्टी का मजा भी ले सकते हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखने से आर्थिक स्थिरता बनी रहेगी। इमोशनल होकर उन कामों को न कर बैठें जिन्हें लेकर बाद में परेशानी हो इसलिए वादा वही करें जिसे निभा पाएं। मित्र के माध्यम से नया रिश्ता संभव है। दिन कुछ फिटनेस एक्टिविटी में लगा रह सकता है। कुछ अच्छी चीजों की खरीदारी हेल्दी फूड के लिए ही होगी। शुभांक - 4 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ कर्क राशि :; आज के दिन आपका ग्रहों के गोचर की स्थिति काम में दूसरों का हस्तक्षेप यानि के पेरेंट्स की ओर से कुछ ज्यादा ही रोक-टोक भी बनी रह सकती है। किसी भी फैसले को लेकर थोड़ा आत्मविश्वास बनाकर रखें जिससे चीजें बेहतर तरीके से हो पाएं। ऑफिस में दिन आपके काम को बढ़ाने वाला होगा, किसी के साथ मीटिंग होने या कहीं जाने का अवसर बनेगा। इस दौरान घर पर रहकर काम कर रहे लोगों के पास अच्छा वर्क फ्लो बना रह सकता है। कुछ बातों का दबाव रहेगा इसलिए नियमों की अनदेखी से बचें। कारोबार में किसी पुराने कॉन्ट्रैक्ट से फायदा होने की संभावना है। इस दौरान इनकम अच्छी बनी रहने का संकेत दिखाई देगा। घर परिवार के लोगों की ओर से प्यार पर दबाव रहेगा लेकिन ससुराल पक्ष की परीक्षा में अच्छे से सफल भी होने का मौका होगा। जिन्हें लंबी बीमारी है उन्हें कुछ राहत तो मिल ही सकती है, मौसम के बदलाव के कारण नाक कान गले का ख्याल रखें। शुभांक - 9 और शुभ रंग - नीला है।
☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आप मेहनत करने में आगे होंगे। घर में किसी स्त्री पक्ष की ओर से प्रेम और स्नेह आपके लिए बना रहने वाला है। भाई बहनों के साथ मस्ती का मौका होगा या उनके साथ कहीं ट्रैवलिंग का मौका भी मिल सकता है। काम की अगर बात की जाए तो भाग दौड़ तो बढ़ने वाली है, आपके काम को लेकर कुछ लीगल नोटिस या ऐसे ही कोई समस्या हो लेकिन इससे परेशानी नहीं होगी जल्द ही स्थिति सुधार को भी देख पाएगी। छोटे कारोबार में डील्स का बेहतर पक्ष होगा। वैसे आपकी यात्रा पर ही अधिक धन खर्च होते दिखाई देते हैं या फिर दोस्तों संग खेलकूद की चीजों पर कुछ धन लग सकता है। दिल की बातें रहेंगी अपने दोस्तों के साथ खास अच्छी सलाह मिल सकती है। अपने काम के स्थान पर भी कोई आकर्षक लग सकता है। कंधे गर्दन में दर्द या कोई समस्या के चलते परेशानी फील हो सकती है। मसाज इत्यादि का सहारा लें राहत मिलेगी। शुभांक - 1 और शुभ रंग - केसरिया है।
☀️ कन्या राशि :- आज के दिन ग्रहों की चाल से आप प्रभावित रहेंगे। परिवार में किसी मुद्दे पर बातचीत का माहौल बनेगा पर आपकी बात शायद कम ही सुनी जाए पर फिर भी आप अपनी समझदारी से संभाल लेंगे। जो लोग उच्च शिक्षा या विदेश यात्रा की सोच रहे हैं, उनके लिए दिन शुभ है। काम के लिए आपके पास पर्सनल और वर्क दोनों की बातों को संभालना मुश्किल हो सकता है। किसी बड़े व्यक्ति से मुलाकात आपके करियर को नई दिशा दे सकती है। काम में पार्टनरशिप पर विचार कर सकते हैं। पैसों के मामले में समय अनुकूल है घर पर किसी से कुछ पैसों की मदद हो सकती है। प्रॉपर्टी या जमीन से संबंधित मामलों में लाभ की संभावना है। प्रेम संबंधों के मामले में दिन आपके लिए कुछ बेहतर विकल्प लायेगा। किसी के साथ अचानक से मुलाकात रोमांच को देने वाली हो। सेहत के मामले में दिन सामान्य ही रहने वाला है, बस चेहरे या आंखों में कोई तकलीफ परेशान कर सकती है जिस पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। शुभांक - 4 और शुभ रंग - लेमन है।
☀️ तुला राशि :- आज के दिन आप घर में बिंदास रहने वाले हैं, जिसके कारण पड़ कुछ अपनों की डांट भी पड़ सकती है। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान तो बनाएंगे लेकिन शायद इसमें कुछ न कुछ बातें अटकाव देने वाली हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन एकाग्रता और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा। काम में काफी एक्टिव रहने वाले हैं, साथ में काम कर रहे लोगों का सहयोग मिलेगा, जिससे काम अच्छे से होने का अवसर भी मजबूती से बनेगा। कारोबार में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य से प्रभावित रहेंगे। बिजनेस में योजनाबद्ध निवेश से लाभ के संकेत हैं। किसी मित्र की मदद से नया आर्थिक अवसर प्राप्त हो सकता है। निवेश के मामले में काफी तेजी से काम करने वाले हैं और अपने लिए खरीदारी भी करेंगे। रोमांस और समझदारी दोनों बनी रहेगी। मस्ती का मन भी खूब रहेगा, जीवन साथी इमोशन को समझेगा। किसी दोस्त से जुड़ाव महसूस हो सकता है। खाने पीने की आदत ही सेहत को खराब कर सकती है। शुभांक - 7 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन द्वादश का चंद्रमा कुछ मामलों में असर दे सकता है, जिससे उलझनों का दौर रहेगा। माता की बातों को सुनें उनसे मिलने वाली सलाह से किसी मुश्किल फैसले लेने काम को सुलझाने में मदद मिलेगी। दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ छोटी यात्रा या किसी कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। काम के मामले में मेहनत बना कर रखें। जो लोग आनलाइन काम करते हैं उन्हें कुछ सौदे बाहरी सोर्स से मिल सकते हैं। अगर काम में या नौकरी बदलने का विचार है तो कोशिशें करें सही अवसर जल्द सामने आ सकता है। खर्चों का दिन रहेगा। सेहत, मेडिसिन, कोई अचानक से खरीदारी या किसी अपने पर खर्च होने का दिन है। लव लाइफ अच्छी रहने वाली है, पार्टनर के साथ कुछ अच्छे पलों को बिताने का मौका भी होगा। कफ या पानी से होने वाले रोग असर डाल सकते हैं, सर्द गर्म की स्थिति से बचें और शरीर को अच्छे से ढ़क कर रखें जिससे सेहत सही रहे। शुभांक - 2 और शुभ रंग - केसरिया है।
☀️ धनु राशि :- आज के दिन आपको परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे रिश्तों में गहराई आएगी। माता-पिता की सलाह किसी उलझन को सुलझाने में मदद कर सकती है। बच्चों की किसी सफलता से मन प्रफुल्लित रहेगा। दोस्तों से मुलाकात या किसी पुरानी याद से जुड़ा पल दिन को खास बनाएगा। छात्रों के लिए एकाग्रता और लक्ष्य स्पष्ट रखने का दिन है। काम-काज के मामले में आपके पास अच्छे मौके रहने वाले हैं, नए संपर्क बनेंगे। कुछ बाहरी लोगों का साथ आपके काम को नया रंग देने वाला हो सकता है। कारोबार में किसी नए सहयोगी या पार्टनर के साथ काम करने से सफलता मिलेगी। आर्थिक दृष्टि से दिन बेहतर रहेगा। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। किसी पुराने निवेश या प्रॉपर्टी से लाभ मिल सकता है। लव लाइफ में दिन रिश्ते के लिए अच्छा है रोमांच का अनुभव करेंगे अपने साथी को लेकर कहीं घूमने निकल सकते है। सेहत नार्मल रहेगी। पानी से जुड़ी एक्टिविटीज जैसे तैरना या वॉक करना भी फायदेमंद रहेगा। शुभांक - 3 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ मकर राशि :- आज के दिन आप काम में रहेंगे, कुछ कार्य ऎसे में दूसरों पर डाल सकते हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा, पेरेंट्स की सेहत और सहयोग से मन हल्का रहेगा। बच्चों के किसी क्रिएटिव प्रोजेक्ट या रिजल्ट से गर्व महसूस होगा। दोस्तों के साथ पुरानी यादों में खोने का अवसर मिल सकता है। काम में अच्छे पल भी मिलेंगे, अपने साथ के लोगों से हेल्प भी मिलेगी। सहकर्मियों का साथ और वरिष्ठों की प्रशंसा मिलेगी। जो लोग कला, लेखन, मीडिया या अध्यापन से जुड़े हैं, उन्हें विशेष सफलता मिल सकती है। खर्चे अच्छे रहने वाले हैं, इस दौरान आपकी जेब अपनों के लिए ही हल्की होने वाली है पर बैलेंस बना ही रहेगा। मैरिज लाइफ के लिए दिन नार्मल है, घर के बड़ों की ओर से काम या कुछ बातें दिल को दुखाएंगी पर साथी का साथ इनसे पार ले जा सकता है। सेहत को लेकर स्थिति नार्मल रहने वाली है, काम के बीच में खुद को रिलैक्स करने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। शुभांक - 6 और शुभ रंग - पैराट है।
☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन आप बच्चों की प्रगति से गर्व महसूस करेंगे। छात्र वर्ग के लिए यह दिन नई प्रेरणा लाने वाला है। इस दौरान रिश्तों में कोई बात हस्तक्षेप न दे इसके लिए ध्यान रखें अन्यथा बेकार की बातें झगड़े का कारण बन सकती हैं। इस दौरान बच्चों की संगत पर ध्यान दें और उन्हें मार्गदर्शन देते रहें। छात्रों के लिए दिन विशेष रूप से शुभ है। काम में नई जिम्मेदारी या प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है, पर कुछ बातें तकनीकी रूप से परेशानी देंगी पर चीजें निपट सकती हैं। आप हर चुनौती को दृढ़ता से संभाल लेंगे। अधिकारी आपकी मेहनत को नोटिस करेंगे। पैसों की प्राप्ति किसी बड़े या वरिष्ठ व्यक्ति से हो सकती है। कोई मांगलिक कार्य धन खर्च का कारण बन सकते हैं। लव लाइफ में किसी को अपने प्रेम की बात बताने की इच्छा भी रहेगी, ऎसे में कुछ संकेत मैसेज इत्यादि भी दे सकते हैं। अपने खान-पान में बैलेंस के साथ-साथ मेडिटेशन या संगीत सुनना फायदेमंद रहेगा। शुभांक - 4 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ मीन राशि :- आज के दिन आपको उत्साह, खोज और भाग्य का सहयोग मिल पाएगा। घर में खुशनुमा पल बिताने का मौका मिलेगा, पिता की राय किसी बड़े निर्णय में सहायक साबित होगी। बच्चों की पढ़ाई या करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। दोस्ती और सामाजिक जीवन में नए रिश्ते जुड़ेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी ऊर्जा और दूरदृष्टि सराही जाएगी, ऑफिस में नए प्रोजेक्ट या बदलाव का अवसर मिलेगा। बिजनेस में नए निवेश या विदेश से जुड़ा कोई प्रस्ताव आने की संभावना है। काम के लिए जोड़-तोड़ की राजनीति बनी रहेगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं, पुराना बकाया पैसा वापस मिल सकता है। लव लाइफ में प्रेम संबंधों में गर्मजोशी और रोमांस बढ़ेगा, एक दूसरे के साथ समय बिताने से रिश्ते और मजबूत होंगे। कोई नया रिश्ता या आकर्षक मुलाकात संभव है। शारीरिक ऊर्जा उच्च रहेगी, योग और सुबह की सैर से ताजगी महसूस होगी। यात्रा करते समय थकान से बचें और पानी का सेवन बढ़ाएं। शुभांक - 6 और शुभ रंग - हल्दी है।
