दैनिक राशिफल १५ नवंबर २०२५ आचार्य पंडित श्री राजकुमार उपाध्याय मोबाइल नंबर +919619957834

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 15-11-2025 शनिवार 


शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- मार्गशीर्ष (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष अमावस्यांत कार्तिक माह,
तिथि- एकादशी 26:36:45*, 
दिन- शनिवार, सूर्य प्रविष्टे 30 कार्तिक गते,
नक्षत्र- उत्तरफाल्गुनी 23:33:38,
योग- विष्कुम्भ 30:45:25*,  
करण- बव 13:39:33, पश्चात-बालव,
चंद्र- कन्या राशिगत,
सूर्य- तुला राशिगत,
ऋतु- हेमंत, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 06:45:00, 
सूर्यास्त- 17:26:07,
दिन काल- 10:41:06, 
रात्री काल- 13:19:41,
चंद्रास्त- 14:37:08,
चंद्रोदय- 27:08:16*,
राहू काल- 09:25-10:45, अशुभ,
यम घंटा- 13:26-14:46, अशुभ,
अभिजित-11:44-12:27, शुभ,
प्रदोष- 17:26-20:08 तक,
दिकशूल- पूर्व, दक्षिण-पूर्व दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शनिवार के दिन घी-गुड़ खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।

☀️ विशेष :- आज एकादशी तिथि के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिये। चावल, साबूदाना एवं दलिया खाना वर्जित है। इससे शरीर एवं धन की हानि होती है।
    
    !!🍒!! राशिफल !!🍒!!

☀️ मेष राशि :- आज के दिन आपको कुछ कामों को जल्दी से पूरा करने का प्रेशर होगा। घर पर सुबह से ही कुछ जरूरी काम सामने आएंगे जिनमें आपकी पूरी मेहनत लगेगी। परिवार में किसी खास बात पर आप ज्यादा ध्यान न दे पाएंगे। दिन के आखिर में कोई खुशखबरी मिलने के योग हैं, जिससे मन हल्का और खुश रहेगा। ऑफिस में समय पर पहुंचकर काम को करने और आने वाले दिनों के लिए तैयारी का माहौल रहने वाला है। इस दौरान काम में अगर हो सके तो कोई पेंडींग बात न आने दें क्योंकि इससे एनर्जी एक जगह पर नहीं लग पाएगी और फिर से चीजें छूट सकती हैं। पैसों के मामले में दिन खर्चों वाला है चन्द्र का गोचर आपकी जेब पर कुछ भार तो डालेगा ही और सेविंग को लेकर चिंता भी देगा। रिश्तों में इस दौरान ज्यादा बातों को लेकर इच्छा न बढ़ाना ही बेहतर होगा, दोस्तों के साथ कोई भी बात शेयर तो करें लेकिन दिल के मामलों में संभल कर रहें। हेल्थ के मामले में ध्यान रखें क्योंकि शरीर कुछ कमजोर रहेगा, हार्मोनल दिक्कत भी असर डाल सकती है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - केसरिया है।

☀️ वृष राशि :- आज दिन की स्थिति आपके लिए मस्ती के मौके लाएगी। लंबे समय से उलझनों को दूर करने का सुकून भी पाएंगे। समय तो कुछ पॉजिटिव रहेगा क्योंकि जो काम लंबे समय से अटके थे, वे पूरे हो सकते हैं। परिवार और दोस्तों के साथ घूमने या लंबी बातें करने का समय होगा। ऑफिस में आपको नए दोस्तों से मुलाकात या फिर कुछ नए लोगों के साथ जुड़ सकता है। अपने काम में अच्छा तो कर सकते हैं बस किसी का हस्तक्षेप आपको कुछ समय के लिए परेशान कर सकता है। आर्थिक मामले अनुकूल रहेंगे। कुछ गिफ्ट या किसी से कोई चीज मिलना आपको खुशी देने वाला होगा। फ्यूचर के लिए सेविंग का प्लान बना सकते हैं। लाइफ पार्टनर के साथ डिनर या कोई बाहर जाने की प्लानिंग पूरी करने के लिए उत्साहित रह सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी और इस दौरान पुरानी बीमारी में राहत मिल सकती है, दिन भर एनर्जी बनी रहेगी। शुभांक - 6 और शुभ रंग - क्रीम है।

☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन आपको चंद्रमा का गोचर और अन्य ग्रहों का असर कुछ राहत तो कुछ मामलों में उतार-चढ़ाव देगा। सुबह किसी बात को लेकर मन थोड़ा परेशान रहेगा, लेकिन दोपहर बाद माहौल बदल जाएगा। घर की रसोई में कुछ नया बनने वाला है जो मूड को रिफ्रेश करेगा। कारोबार को लेकर अच्छी स्थिति रहेगी, बिक्री बेहतर बनी रहने वाली है। काम के अलावा इस दौरान कुछ मामलों में दूसरों के लिए हेल्प करने में आप आगे होंगे। अगर कोई नए माल में रुकावट हो रही है तो वह शाम तक सुलझ जाएगी। पैसों के मामले में संभलकर चलें। सेहत हो या एजुकेशन इन बातों के चलते पैसा लगाना पड़ सकता है। पार्टनर के साथ गलतफहमी हो सकती है पर कुछ बात करके सब ठीक हो जाएगा। इस दौरान सोशल मीडिया में आकर्षण पल पल बदल सकता है। सेहत थोड़ी ढीली रह सकती है, अगर हो तो बाहर का खाना अवॉइड करें। छोटी थकान या पेट की परेशानी हो सकती है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - लाल है।

☀️ कर्क राशि  :- आज के दिन आपके सभी काम बना रहेगा। छोटे भाई बहनों की ओर से कुछ बातें आपको थका सकती हैं, कोई दोस्त से मिलने के लिए छोटी सी ट्रैवलिंग भी कर सकते हैं। दिन की शुरुआत अच्छे मूड में होगी। बच्चों की ओर से माता-पिता को खुशियां मिलेंगी। काम-काज को लेकर आप एक्टिव तो होंगे, आपको कुछ मामलों में किसी का फेवर भी मिल सकता है। दोस्त कुछ काम में सहायक बनेंगे, क्योंकि काम की टेंशन को उनके साथ शेयर करके कुछ राहत पाएंगे। जो लोग वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं उनके लिए अभी काम अधिक रहने वाला है। आर्थिक मामलों में इस दौरान आपके लिए दिन मिला-जुला है कुछ पैसे मिलेंगे तो कुछ खर्च भी होने वाले हैं। घर के लिए कुछ जरूरी चीजें खरीद सकते हैं। दिल के मामले में आप अपने साथी को लेकर किसी खास जगह पर साथ जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। मन हल्का और एनर्जेटिक रहेगा। घर के लोगों की सेहत चिंता दे सकती है, पर ये बात जल्द ही दूर भी हो जाएगी। शुभांक - 5 और शुभ रंग - पीला है। 

☀️ सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आएगा। ग्रहों का गोचर लंबे समय से रुके काम को पूरा करने में आपकी मदद कर सकता है। घर पर कोई पार्टी का माहौल भी आपको मस्ती के मौके देगा। घर के रख-रखाव को लेकर चर्चा करने का मौका मिलेगा। दिन का माहौल हल्का और सकारात्मक रहेगा। खासकर उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण है जो बिजनेस, स्टार्टअप या फ्रीलांस प्रोजेक्ट्स में जुड़े हैं। नए क्लाइंट्स या पार्टनर्स से संपर्क बढ़ सकता है। ऑफिस में काम करते स्किल्स आपको अलग बनाकर दिखाने में मदद करेंगे। किसी मित्र या परिवार से किसी चीज का लाभ मिल सकता है। भविष्य के लिए बचत और छोटे निवेश का प्लान बनाना फायदेमंद रहेगा। प्रेम संबंधों में रोमांच और समझ दोनों बनी रहेंगी। पार्टनर के साथ छोटी यात्राओं या बाहर खाने की योजना सुखद अनुभव दे सकती है। सेहत अच्छी रहेगी और दिन भर ऊर्जा बनी रहेगी, बस इस दौरान गले के संक्रमण से बचने के लिए ठंडी गर्म चीजों के सेवन में सावधान रहें। शुभांक - 2 और शुभ रंग - भूरा है।

☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आपको दोस्तों के साथ बातचीत से कई बातों में कुछ राहत का मौका देगा। बच्चों की ओर से एजुकेशन के मामले इस दौरान थोड़ा सोच विचार का कारण तो रहेंगे पर थोड़ा फोकस जरूरी है जिससे इस मुश्किल को सुलझा पाएं। खासतौर पर उन कन्या जातकों के लिए अच्छा है जो डिजिटल मार्केटिंग या छोटे बिजनेस में जुड़े हैं। नए क्लाइंट्स या सहयोगियों से संपर्क से आपके काम में तेजी आएगी। ऑफिस में कोई नया टास्क आपको चुनौती दे सकता है टाइम मैनेजमेंट ही इसमें मदद करेगा। आर्थिक दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा। अचानक मिली कोई जानकारी या सलाह आपको बेहतर निवेश के विकल्प दिखा सकती है। लव पार्टनर के साथ दिन बिताने का समय सुखद रहेगा। छोटी-छोटी प्लानिंग, आउटडोर एक्टिविटी या डिनर डेट से रिश्तों में नयापन और मिठास आएगी। मूड काफी बातों को लेकर बदलेगा। शरीर तो अनुकूल है पर मन इस समय कुछ बातों के चलते चिंता मग्न हो सकता है जिस पर ध्यान देने की जरूरत होगी। शुभांक - 4 और शुभ रंग - नारंगी है।

☀️ तुला राशि :- आज आपका दिन सोशल सर्कल में एक्टिव होने का मौका रहने वाला है। सामाजिक कामों में आप आगे रहेंगे और कुछ अच्छे परिणाम भी देख सकते हैं। आप जो भी काम करेंगे, उसमें सफलता के संकेत हैं। रिश्तेदार से मुलाकात का योग है घरेलू काम आप अच्छे से पूरे कर सकते हैं। काम को लेकर आप ट्रैवल कर सकते हैं या इस दौरान आप सोशली अपने काम को लोगों तक पहुंचाने में भी सफल रहेंगे। बिजनेस करने वालों के लिए दिन प्रॉफिट वाला रहेगा। किसी नए प्रोजेक्ट या कॉन्ट्रैक्ट पर बात बन सकती है। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। इनकम के नए रास्ते खुल सकते हैं, इन्वेस्टमेंट के लिए इस दौरान बच्चों की फरमाइशें ही होंगी। दोस्तों के साथ कहीं किसी से मुलाकात या सोशल संपर्क में किसी के साथ बातचीत तो होगी पर इसे लेकर ज्यादा गंभीर होना अभी अनुकूल नहीं है। फिटनेस को लेकर आपकी अवेयरनेस अच्छी होगी, बीपी या ज्वाइंट्स से जुड़ी कोई दिक्कत हो तो ख्याल रखें। शुभांक - 9 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए चंद्रमा उस जगह गोचर करेंगे जहां आप का जोश दूसरों के लिए जलन का कारण होगा। यानी के आप छाने के लिए तैयार हैं और आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं। घर हो या बाहर काम का दबाव रहेगा पर सब कुछ अच्छे से संभाल लेंगे। एजुकेशन में आगे रहेंगे। ऑफिस में आज आपकी मेहनत तो कम हो पर आप की छवि आकर्षक होगी। इस दौरान आप काम की मांग में बदलाव की इच्छा रखेंगे और कुछ विद्रोही किस्म के हो सकते हैं। आपकी प्लानिंग से दूसरे खुश कम ही होंगे लेकिन आपके लिए बेहतर स्थिति रहेगी। खर्चे बढ़ेंगे लेकिन जरूरी कामों के लिए ही होंगे। इन्वेस्टमेंट आने वाला कल आपको लाभ देगी। जीवन साथी की ओर से बेरुखी चाहे मिले, लेकिन बाहर आपका आकर्षण कम नहीं होगा। इस दौरान किसी के साथ लंबी बातचीत मन को कुछ सुकून देगी। फिटनेस के मामले में आप अच्छे रहेंगे और फिजिक्स का ख्याल आपको लाभ देगा, रूटीन और खानपान सही रखें। थोड़ी देर टहलना या ध्यान करना फायदेमंद रहेगा। शुभांक - 4 और शुभ रंग - गुलाबी है।

☀️ धनु राशि :- आज आपका दिन पॉजिटिव रहेगा। घर पर काम-काज में आपकी पकड़ मजबूत होगी और लोग आपकी बातों पर ध्यान देंगे। घर में कोई शुभ काम या गेस्ट आने की संभावना है। किसी पुराने काम का रिजल्ट मिल सकता है। दिन के आखिर में मन हल्का और खुश रहेगा। ऑफिस में आपका आत्मविश्वास काम आएगा जिसे लेकर आप काम से खुश रहेंगे। बिजनेस करने वालों को किसी पुराने क्लाइंट से फायदा मिल सकता है। नया प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए समय अच्छा है। घर या ऑफिस के लिए कुछ जरूरी चीजें खरीद सकते हैं, वैसे इलेक्ट्रॉनिक चीजों को ठीक कराने में भी आपका पैसा लगेगा। घर पर कोई बात आपके लिए मुश्किल न खड़ी करे इसके लिए खुद को शांत रखें। इस दौरान बच्चों के साथ जीवन साथी की खुशी स्पेशल रहेगी। हल्की थकान या सिरदर्द हो सकता है। समय पर खाना खाएं और ज्यादा तनाव न लें। शुभांक - 4 और शुभ रंग - श्याम है।

☀️ मकर राशि :- आज आपका दिन थोड़ा मिला-जुला रहेगा। घर पर काम में मन न लगे और आप बाहर जाना चाहें पर ऐसा होना आसान भी नहीं होगा। घर पर छोटे बच्चों की ओर से आप परेशान हो सकते है तो कोई बात नहीं, बस किसी से हेल्प मांगे और फिर देखें काम बनेंगे। काम की शुरुआत करने से पहले प्लानिंग अच्छी करें, कुछ काम थोड़ा बढ़ सकता है। आपको लेकर दूसरों की उम्मीदें भी ज्यादा रहेंगी। बिजनेस करने वालों के लिए दिन थोड़ा स्लो रहेगा लेकिन किसी नई डील की बात बन सकती है। टीमवर्क पर ध्यान दें। पैसों से जुड़ा कोई फैसला सोच-समझकर लें अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। किसी पुराने पेमेंट में देरी हो सकती है लेकिन नुकसान नहीं होगा। पार्टनर के साथ बात करते समय टोन सॉफ्ट रखें किसी छोटी बात पर नाराजगी हो सकती है लेकिन प्यार से सब ठीक हो जाएगा। शादीशुदा लोगों के बीच समझ बढ़ेगी। अपने हाथ पैरों का ख्याल रखें और पानी ज्यादा पिएं और रुटीन में थोड़ा आराम जरूर लें। शुभांक - 8 और शुभ रंग - बैंगनी है।

☀️ कुंभ राशि :- आज आपका दिन थोड़ा रिस्क फैक्टर को देने वाला है। इस दौरान किसी धार्मिक काम या फिर आध्यात्मिक स्तर पर ज्यादा शामिल रहने वाले हैं। घर में कोई छोटा फंक्शन का माहौल बन सकता है। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। काम को लेकर आपको कुछ अटकाव मिल सकते हैं क्योंकि चंद्रमा अष्टमस्थ होकर विलंब करवा रहा है। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें और अपनी योजनाओं को दूसरों के साथ न खोलें। ध्यान से काम करें लापरवाही न होने पाए। फालतू खर्चों पर कंट्रोल रखें, किसी छोटे इन्वेस्टमेंट की शुरुआत के लिए दिन सही ज्यादा बेस्ट नहीं है। घर या ऑफिस में जरूरी चीजों पर खर्च हो सकता है। बातों को बढ़ने से बचाएं। इस दौरान कोई शक आपके मन पर असर डाल सकता है, इस समय अपनी छवि का ध्यान रखें। सेहत कुछ प्रभावित होगी, पेट में दर्द या एसिडिटी के चलते परेशानी रह सकती है। शुभांक - 7 और शुभ रंग - नारंगी है।

☀️ मीन राशि :- आज आपका दिन थोड़ा व्यस्त रहेगा। कुछ काम आपको दूसरों के भी अपने ही ऊपर लेने पड़ेंगे। घर के कामों पर भी ध्यान देना होगा वरना शाम तक चीजें आसानी से हो न पाएंगी। किसी नए काम की प्लानिंग बन सकती है। वैसे किसी दोस्त की मदद से कोई पुराना अटका काम पूरा हो सकता है। ऑफिस में काम थोड़ा ज्यादा रहेगा लेकिन रिजल्ट अच्छे मिलेंगे। लोग आपकी मेहनत को नोटिस करेंगे। बिजनेस वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा, किसी नई डील पर बात हो सकती है। टीमवर्क से काम होने का समय ही अनुकूल है। पैसों से जुड़ी स्थिति धीरे-धीरे बेहतर होगी। जीवन साथी से कुछ आर्थिक मदद मिल सकती है। पार्टनर के साथ किसी छोटी बात पर मनमुटाव हो सकता है, लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जाएगा। घर पर आपका होना जीवन साथी के लिए कुछ राहत ही लाएगा। हेल्थ पर ध्यान दें। पेट या गैस से जुड़ी परेशानी हो सकती है। हल्का खाना खाएं और ज्यादा देर तक खाली पेट न रहें। शुभांक - 2 और शुभ रंग - आसमानी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!