लाइब्रेरी के बाहर खड़ी साइकिल चोरी, CCTV में कैद हुई घटना

बृज बिहारी दुबे
By -
रिपोर्ट राजन सिंह 

जौनपुर बरसठी थाना क्षेत्र के परियत गांव में स्थित लाइब्रेरी के बाहर से एक युवक द्वारा साइकिल चोरी की घटना सामने आई है। चोरी की यह वारदात CCTV कैमरे में स्पष्ट रूप से कैद हुई है।

बताया जा रहा है कि साइकिल एक फर्नीचर मिस्त्री की थी, जो काम करने के लिए पास में आया हुआ था। इतने में करीब 15 से 20 वर्ष की उम्र का एक युवक मौके पर पहुंचा और साइकिल उठाकर फरार हो गया।

स्थानीय लोगों ने CCTV फुटेज देखकर चोर की पहचान करने की कोशिश शुरू कर दी है। 

स्थान: परियत, थाना बरसठी, जनपद जौनपुर
 घटना कैद: CCTV कैमरे में

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!