जिला पंचायत चुनाव में युवाओं की नई पहचान वार्ड नंबर 53 से पवन सिंह को मिल रहा हर वर्ग का अपार समर्थन*

बृज बिहारी दुबे
By -
रिपोर्ट राजन सिंह 

बरसठी  जौनपुरसजिला पंचायत सदस्य पद के लिए वार्ड नंबर 53 से इस बार युवा और ऊर्जावान चेहरा पवन सिंह चुनावी मैदान में हैं। राजनीति में नई सोच और स्वच्छ छवि के साथ उतरने वाले पवन सिंह को क्षेत्र की जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

आलमगंज निवासी पवन सिंह ने जन-जन तक पहुंचने का संकल्प लेते हुए घर-घर जाकर आशीर्वाद मांगना शुरू कर दिया है। उनका कहना है, “मैं कोई प्रतिनिधि नहीं भेजूंगा, स्वयं जनता के बीच जाकर सहयोग और विश्वास मांगूंगा।” इस जमीनी जुड़ाव ने लोगों के दिलों में उनके प्रति गहरा विश्वास पैदा किया है।

पवन सिंह का मुख्य उद्देश्य गांवों का समग्र विकास, युवाओं के लिए अवसर, महिलाओं की भागीदारी और बुजुर्गों के सम्मान की भावना को मजबूत करना है। वे मानते हैं कि जिला पंचायत का असली काम जनता की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए तत्पर रहना है।

ग्रामीणों के अनुसार, पवन सिंह एक ऐसे प्रत्याशी हैं जिनमें सेवा की भावना, सरलता और ईमानदारी झलकती है। युवा वर्ग उन्हें अपने प्रेरणास्रोत के रूप में देख रहा है, वहीं बुजुर्ग उन्हें आशा की नई किरण मान रहे हैं।

जनता के बीच उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है, और लोगों का कहना है कि इस बार वार्ड नंबर 53 से बदलाव की शुरुआत निश्चित रूप से पवन सिंह के नेतृत्व में होगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!