कचनरवा में पानी को लेकर ग्रामीणों ने किया जोरदार प्रदर्शन, जिम्मेदार मौन

बृज बिहारी दुबे
By -


रिपोर्ट सत्यदेव पांडे 


कोन/ सोनभद्र विकास खंड कोन अंतर्गत  जल जीवन मिशन की योजना  हर घर नल योजना धरातल पर धाराशायी  हो गया है ।  भरोसे मंद सूत्रों के अनुसार  कई ग्राम पंचायतों में नल कनेक्शन का कार्य  पूरा नहीं सका किन्तु  कागजों पर पूर्ण दिखा दिया  है।  मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों के आधार कार्ड के आधार पर कनेक्शन दिए गए, लेकिन  कई  महीनों  से नलों से एक बूंद पानी नहीं आ रहा है।   स्थानीय लोगों ने बताया कि संबंधित विभाग द्वारा महीनें में  एक दो दिन पानी 10 मिनट चलवाकर जिस क्षेत्र में पानी जाता है वहाँ का फोटो और लोगों को झूठी अश्वासन देकर फर्जी वीडियो  संबंधित विभाग को भेजा जाता है जो  लोगों के समझ से परे है। बतातें चलें कि  कचनरवा, असनाबांध  नरोईयादामर् , मधुरी , रोहिनवादामर , शिकारीखोली  बड़ाप  ,  बागेसोती  ,  सिंगा, डुबवा , कुड़वा, धौरवादामर , सेमरवादामर , गोबरदाहा, डीलवाहा, शिवाखाड़ी , धीचोरवा, पीपरखाड़  , बिछमरवा , केवाल, मिश्री,  डोमा, बहुआरा, रगरम,  खरौंधी, चांचीकला, नकतवार सहित  कई गांवों में हर घर नल योजना के तहत पानी की आपूर्ति  नहीं  हो पा रही है। जिसके क्रम में  प्रदीप चंद्रवंशी  की अगुवाई  में  ग्राम पंचायत कचनरवा  के टोला  असनाबांध  में  जोरदार प्रदर्शन करते हुए  ग्रामीणों ने कहा कि हर घर नल योजना  क्षेत्र में फ्लाप साबित हो रहा है यहाँ  तक कि  कई  जगहों पर नल कनेक्शन तक नहीं है और यहाँ कई हैंडपम्प  विगत कई वर्षों से मरम्मत के अभाव बंद पड़ा है। जिसके क्रम में पूर्व में स्थानीय लोगों के द्वारा  संबंधित जन प्रतिनिधि को अवगत कराई गई थी किन्तु संबंधित अधिकारियों  द्वारा ग्रामीणों की बातों को अनसुना  कर दिया गया और वहीँ लोग नदी नाले  से लेकर  दूर  से  पानी पीने को मजबूर है। जिससे लोगों में आक्रोश ब्याप्त है। जिसके क्रम में वरिष्ठ बिहारी प्रसाद यादव  ने  कहा कि  क्षेत्र में आज भी लोग  लोग नदी नाले का दूषित पानी पीने को मजबूर हैं  जो कि ग्राम पंचायत कचनरवा का रोहिनवादामर व कुड़वा में फ्लोरोसिस  की मात्रा  अत्यधिक है और वहीं कचनरवा के बड़ाप, बागेसोती के  सिंगा , कुड़वा के  धौरवादामर्, शिवाखाडी , डीलवाहा, सहित कई जगहों पर आज तक लोगों को नल कनेक्शन नहीं मिल सका। उन्होंने आगे कहा कि  जहाँ कनेक्शन है वहाँ भी कई महीनों  से  पानी नहीं मिल रहा है जिससे लोगों में आक्रोश  ब्याप्त है।   इसी तरह आगे उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत में जगह जगह पानी टंकी का निर्माण हुआ था जो मात्र शो पीस बन कर रह गया  और  वहीं  कई  ग्राम पंचायतों  में कई  हैंडपंप मरम्मत के अभाव में खराब  पड़े हुए है।  सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार कार्यदायी संस्था द्वारा कागजों पर पूर्ण दिखा दिया गया है जो कि स्वत: ही जाँच का विषय है। सबसे बड़ा सवाल है कि  प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की  सबसे  महत्त्वपूर्ण  योजना स्वच्छ जल मिशन के तहत  हर घर नल योजना के परियोजना  के अधिकारियों  द्वारा जनहित को देखते हुए बड़ी तेजी से कार्य किया गया किन्तु संबंधित कार्यदायी  संस्था के  उदासिनता व कार्य प्रणाली  के कारण   लोगों तक पानी नहीं पहुँच पा रहा है बल्कि  उन्हें लॉली पॉप दिया जा रहा है और वह  केवल कागजों में सिमट कर रह गया है।  प्रदर्शन में मुख्य रूप से  प्रदीप कुमार  , नंदलाल चेरो, रमेश, लकठु, कृष्णा, अखिलेश, सोनी, पूनम, प्रमिला  आदित्यनाथ शामिल रहे। जिसके क्रम में  स्थानीय  लोगों  ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए शुद्ध पेयजल  व हैंडपम्प मरम्मत कराने की मांग की है। इस बावत् अधिशासी अभियंता अरुण सिंह ने कहा कि नदी की धारा परिवर्तित होने के कारण समस्या आ रही है जल्द ही पानी सप्लाई बहाल करा दी जायेगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!