चुनार। एस सी, एस टी आयोग के सदस्य रमेशचन्द्र नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुंचे। सफाई कर्मचारियों के साथ पालिका सभागार में किया बैठक
By -
October 18, 2025
चुनार। एस सी, एस टी आयोग के सदस्य रमेशचन्द्र नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुंचे। सफाई कर्मचारियों के साथ पालिका सभागार में किया बैठक। शनिवार को अचानक आयोग के सदस्य ने पालिका कार्यालय पहुँच कर सफाई एवं खाद्य निरीक्षक लालमणि यादव से सफाई कर्मचारियों के बिषय मे विस्तृत जानकारी लिया सफाई निरीक्षक ने बताया कि पालिका मे कुल नियमित 27, 18 संविदा व 86 आउट सोर्सिंग कुल 117 सफाई कर्मी कार्यरत है । आयोग के सदस्य ने सभागार में उपस्थित सफाई कर्मचारियों से वार्ता कर उनके समय से बेतन, जूता, मास्क, हेलमेट इत्यादि के बिषय मे पूछा । आयोग के सदस्य ने बताया कि यहाँ किसी भी प्रकार की समस्या नही है वैसे शासन के स्तर का जो भी कार्य है वह शासन से किया जाएगा।इस दौरान अधिशासी अधिकारी बिजय कुमार यादव व सफाई कर्मी मौजूद रहे।
