मंडलायुक्त ने उच्च स्तरीय जांच का दिया आदेश एवं संयुक्त पुलिस आयुक्त ने सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट को जांच कर आख्या देने का दिया आदेश

बृज बिहारी दुबे
By -

घूसखोरी में रंगेहाथ एन्टीकरप्सन द्वारा जेल गये फर्म सोसाइटीज के बाबू अरविंद गुप्ता के खिलाफ दर्ज भ्रष्टाचार का मुकदमा वापस करने हेतु  फर्म सोसाइटीज एवं चिट्स के सहायक निबंधक की खुलेआम गुण्डई के खिलाफ  सामाजिक संगठन एवं अधिवक्ता लामबंद होकर मण्डलायुक्त वाराणसी मण्डल एस राज लिंगम एवं संयुक्त पुलिस आयुक्त वाराणसी के यहां साक्ष्य सहित शिकायती पत्र देकर प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की मांग की ,जिस पर मंडलायुक्त ने उच्च स्तरीय जांच का आदेश  एवं संयुक्त पुलिस आयुक्त ने सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट को जांच कर आख्या देने का आदेश दिया। पत्र में आरोप लगाया गया है कि सहायक निबंधक अनूप मिश्रा एवं बाबू कुलदीप यादव द्वारा प्रबोधिनी फाउंडेशन के सदस्य के साथ अभद्रता एवं गाली गलौज करते हुए मुकदमे में समझौते के लिए दबाव बनाने का प्रयास किया गया सहायक निबंधक अपने को जज का बेटा बताते हुए प्रबोधिनी फाउंडेशन को बर्बाद करने की धमकी दिया ।शिकायती पत्र में डॉ. संजय सिंह गौतम ने सहायक निबंधक सहित अन्य कर्मचारियों के संगठित अपराध,भ्रष्टाचार ,गुंडई एवं धमकी एवं अनियमितताओं की जांच की मांग किया है। सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं एवं अधिवक्ताओं ने कहा कि डेढ़ वर्ष पूर्व से लंबित पंजीकरण प्रमाण पत्र एवं प्रबंध समिति की सूची अब तक ना देना भ्रष्टाचार को प्रमाणित करता है ।उन्होंने मांग किया कि यदि एक सप्ताह के भीतर सहायक निबंधक एवं अन्य भ्रष्ट कर्मचारी के विरुद्ध उचित कार्रवाई नहीं होती है तो वाराणसी के सामाजिक संगठन और अधिवक्ता मिलकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे ।प्रतिनिधि मंडल में एड राजेश प्रसाद सिंह, एड विनय शंकर राय मुन्ना ,एड शैलेंद्र राय ,एड सतीश तिवारी, एड समीर मिश्रा, धीरज झा, रविन्द्र पटेल, गगन प्रकाश यादव ,उदय पटेल,एड शशि राय,एड रविन्द्र यादव सहित प्रबुद्धजन काशी न्यास,जन कल्याण फाउंडेशन, सारंगनाथ रुद्राभिषेक समिति सहित अन्य सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता शामिल रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!