वाराणसी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनिल जय हिंदके हस्ताक्षर से जारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के पदाधिकारियों के नियुक्ति की सूची को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दी गई है। जिसमें विश्वकर्मा समाज को विशेष तरजीह देते हुए वाराणसी निवासी अशोक कुमार विश्वकर्मा को एडवाइजरी काउंसिल के सदस्य के साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष की नई जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश पदाधिकारियों की जारी सूची में उत्तर प्रदेश से विश्वकर्मा समाज के कुल सात लोगों को पदाधिकारी बनाया गया है। अशोक विश्वकर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर उनके समर्थकों, शुभचिंतकों और सहयोगियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
अशोक विश्वकर्मा बनाए गए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष।
By -
October 16, 2025
