भारत विकास परिषद सृजन शाखा द्वारा आयोजित भारत को जानो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर वरिष्ठ वर्ग में सनबीम स्कूल बाबतपुर व कनिष्ठ वर्ग में संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल कोईराजपुर तथा गुरु वंदन छात्र अभिनंदन में 30 छात्रों और 16 टीचर्स को भी सम्मानित किया गया।

बृज बिहारी दुबे
By -

वाराणसी भारत विकास परिषद सृजन शाखा द्वारा अध्यक्ष शशि श्रीवास्तव, सचिव डॉ रमा सिंह की अध्यक्षता एवं गतिविधि संयोजक संस्कार अनिल कुमार, कार्यक्रम संयोजक राम लाल व प्रदीप कुमार श्रीवास्तव नेहा वालिया के संयोजन में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन एवं भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन गुरु नानक इंग्लिश स्कूल शिवपुर में किया गया ।  सर्वप्रथम मुख्य अतिथि डॉ अर्पणा सिंह  विशिष्ट अतिथि श्री कौशिक आचार्य, प्रांतीय अध्यक्ष अजीत मेहरोत्रा,  संरक्षक ज्ञानेंद्र बहादुर एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा स्वामी विवेकानंद, मां भारती व मां सरस्वती देवी का माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलन कर  वंदे मातरम  सरस्वती वंदना के पश्चात्   सभी छात्रों ने अपने टीचर्स को तिलक लगाकर चरणों में फूल डालकर अपने गुरु से आशीर्वाद प्राप्त किया एवं सृजन शाखा द्वारा सभी टीचर्स व छात्रों को प्रशस्ति पत्र एव स्मृति चिन्ह दे कर के सम्मानित किया गया भारत विकास परिषद  यह संस्कार सीखाता है कि गुरु और शिष्य के बीच क्या संबंध होते हैं  सभी बच्चों को गुरु के  प्रति क्या कर्तव्य है इसका शपथ दिलाया गुरु वंदन छात्र अभिनंदन का विषय वस्तु डॉ रमा सिंह सचिव द्वारा प्रकाश डाला गया । मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के उद्बोधन के पश्चात् उन्हें सदस्यों द्वारा अंगवस्त्र व मोमेंटो से सम्मानित किया गया। साथ ही केंद्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियो को भी सदस्यों द्वारा तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया गया । उक्त कार्यक्रम के  अन्तर्गत 30 बच्चों के मध्य भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन आकांक्षा सिन्हा के तत्वाधान में कराया गया । प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान पर संत अतुलानंद कॉन्वेंट इंग्लिश स्कूल कोइराजपुर दूसरे स्थानi पर सनबीम बाबतपुर तीसरे स्थान पर सार्थक इंटरनेशनल स्कूल वरिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान पर सनबीम इंग्लिश स्कूल बाबतपुर  दूसरे स्थान पर अतुल आनंद कोयराजपुर तीसरे स्थान पर गुरु नानक इंग्लिश स्कूल  सभी स्कूल के बच्चों को मेडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया । साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय कुमार शुक्ला, पूनम श्रीवास्तव, प्रांजलि श्रीवास्तव शैलजा राय राजेश कुमार ब्रजेश लाल कर्ण खुशी तिवारी नवीन प्रकाश विजय वर्मा उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!