वाराणसी : भोजपुरी फिल्मों के नामचीन एक्टर आशीष सिंह बंटी और दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय ने एक साथ उत्तर प्रदेश की पावन धरती वाराणसी के आनन्द मंदिर पर जब पहुंचे तो उनका जोरदार स्वागत बाजे गाजे के साथ पुष्पहार पहनाकर मैनेजर दिनेश पांडेय ने किया गया। मौका था भोजपुरी फिल्म आँखें के प्रीमियर का, जहाँ पर आशीष सिंह बंटी और संजय पांडेय के पहुंचते ही दर्शकों ने हर्षोल्लास के साथ उनका जोरदार स्वागत किया और सेल्फी लेने व फोटो खिंचाने की होड़ लग गई। उन्होंने दर्शकों के साथ आनन्द मंदिर सिनेमाहॉल में फिल्म देखा और ऑडियंस के रिएक्शन का लुफ्त उठाया। लोगों ने कहा कि 'यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक एंटरटेनमेंट फुल पैकेज है, जिसमें एक्शन, रोमांस, इमोशन और शानदार म्यूजिक का भरपूर तड़का है।'
गौरतलब है कि भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार प्रदीप पांडेय 'चिंटू' और आशीष सिंह 'बंटी' के दमदार अभिनय एवं हैरतअंगेज कारनामों से भरपूर फिल्म 'आंखें' दुर्गा पूजा के शुभ अवसर बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। तब से लेकर अब तक किसी न किसी सिनेमाहॉल में इस फिल्म का प्रदर्शन लगातार जारी है। इस शुक्रवार से मुंबई के सिनेमाघरों में भी यह फ़िल्म रिलीज की गई है। बिहार के कुछ सिनेमाघरों में रिपीट तीसरे वीक में सफलता का परचम लहरा रही है। इस फ़िल्म में एक्ट्रेस यामिनी सिंह और आस्था सिंह ने गजब का जलवा बिखेरा है। दिग्गज अभिनेता सुशील सिंह और संजय पांडेय तथा साउथ फिल्मों के विलेन अमित तिवारी अपने-अपने दमदार अभिनय से सभी का दिल जीत रहे हैं।
बता दें कि निर्माता प्रहलाद दास गुप्ता द्वारा निर्मित एवं निर्देशक सुजीत कुमार सिंह द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण संकट मोचन फिल्म इंटरनेशनल बैनर के तले किया गया है। फिल्म के सह-निर्माता संजय गुप्ता, अशोक श्रीवास्तव हैं। कथा, पटकथा व संवाद वीरू ठाकुर ने लिखा है। संगीतकार मधुकर आनंद, गीतकार प्यारे लाल यादव, संदीप साजन, छोटू यादव हैं। इस फिल्म के मुख्य कलाकार प्रदीप पांडेय 'चिंटू', आशीष सिंह बंटी, यामिनी सिंह, आस्था सिंह, स्वर्गीय ब्रिजेश त्रिपाठी, रचना सिंह, सुशील सिंह, संजय पांडेय, अमित तिवारी, श्रद्धांजली यादव, लोटा तिवारी, बबलू खान हैं। छायांकन डी. वेंकट राजू, संकलन दिपक जऊल, मारधाड़ एस. मल्लेश, कला विजय गुप्ता, नृत्य मनोज गुप्ता का है। मुख्य सहायक निर्देशक विकास पाण्डेय, सहनिर्देशक मुकेश तिवारी, मार्केटिंग हेड दिलशाद शाह वारसी, कार्यकारी निर्माता प्रशांत द्विवेदी हैं। स्टिल तपन, डिजाइन मुर्मु ने किया है।
