शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- कार्तिक (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष अमावस्यांत आश्विन माह,
तिथि- द्वादशी 12:18:29, पश्चात-त्रयोदशी,
दिन- शनिवार, सूर्य प्रविष्टे 02 कार्तिक गते,
नक्षत्र- पूर्वा-फाल्गुनी 15:40:48, पश्चात-उत्तर-फाल्गुनी,
योग- ब्रह्म 25:47:01*,
करण- तैतुल 12:18:28, पश्चात-गर,
चंद्र- सिंह 22:10:45, पश्चात-कन्या राशिगत,
सूर्य- तुला राशिगत,
ऋतु- शरद, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 06:24:53,
सूर्यास्त- 17:47:05,
दिन काल- 11:22:11,
रात्री काल- 12:38:25,
चंद्रास्त- 16:06:25,
चंद्रोदय- 28:18:44*,
राहू काल- 09:15-10:41, अशुभ,
यम घंटा- 13:31-14:57 अशुभ,
अभिजित- 11:43-12:29 शुभ,
प्रदोष- 17:47-20:21 तक,
दिकशूल- पूर्व, दक्षिण-पूर्व दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शनिवार के दिन घी-गुड़ खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज द्वादशी तिथि के दिन पोई (पूतिका) खाना वर्जित है। इससे शरीर में रोग होता है।
!!🍒!! राशिफल !!🍒!!
☀️ मेष राशि :- आज के दिन आपका भाग्येश गुरु उच्चस्थ होने वाले हैं। फैमली में नए विचारों या योजनाओं को लेकर चर्चा हो सकती है। कोई दोस्त या रिश्तेदार अचानक घर आ सकता है जिससे माहौल हल्का-फुल्का और जीवंत हो जायेगा। बच्चों से जुड़ी कोई खबर मन को सुकून दे सकती है। वर्कप्लेस पर आप अपनी अलग सोच से सबका ध्यान आकर्षित करेंगे। अपने काम में देरी की स्थिति से प्रभावित रहेंगे, लेकिन कुल मिलाकर बेहतर नतीजे आएंगे। अकेले काम करने में भी मेहनत बनी रहने वाली है। कोई रुका हुआ प्रोजेक्ट दोबारा गति पकड़ सकता है। ऑनलाइन खरीदारी या तकनीकी गैजेट्स पर खर्च संभव है, फिजूलखर्ची से बचें। किसी मित्र या जान पहचान वाले से धन संबंधी सलाह या प्रस्ताव मिल सकता है तुरंत निर्णय न लें। लव लाइफ में कोई नई शुरुआत या पुराने रिश्ते को फिर से मौका देने का विचार बन सकता है। किसी दिलचस्प व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से थोड़ी दूरी रखें और खुद को रिलैक्स करने का समय दें। मेडिटेशन या कोई रचनात्मक कार्य आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा। शुभांक - 3 और शुभ रंग - स्लेटी है।
☀️ वृष राशि :- आज आपका दिन इमोशनल रूप से काम करवाने वाला होगा इसलिए संवेदनशील रह सकते हैं। आप अपनी अंतर्ज्ञान शक्ति के बल पर अच्छे निर्णय लेंगे। घर पर कुछ आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर झुकाव रहेगा। दिन की शुरुआत धीमी हो सकती है पर फिर भी ऊर्जा का स्तर बढ़ता रहेगा। काम में कुछ बदलाव या अलग करने का मन रहेगा। कुछ कल्पनाशीलता से लाभ होगा, नए लोग जुड़ सकते हैं। बहुत ज्यादा भावनात्मक होकर निर्णय लेने से बचें। सहकर्मियों से अपेक्षित सहयोग मिलेगा, अपने विचार स्पष्ट रूप से रखें। उधार या लेन-देन याद आ सकता है और उसे निपटाने का अवसर भी मिलेगा। अगर घर के लिए कोई वस्तु खरीदनी है तो दिन अनुकूल है। लव लाइफ में आप दिल की बात कहने में सफल रहेंगे और संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी। किसी पुराने परिचित से फिर से बातचीत शुरू हो सकती है, भावनाओं में बहने से पहले स्थिरता से सोचें। सेहत ठीक रहेगी, लेकिन इम्यूनिटी थोड़ी कमजोर हो सकती है। मौसम या खान-पान का असर पेट या सर्दी-जुकाम के रूप में दिख सकता है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - क्रीम है।
☀️ मिथुन राशि :- आज आपका दिन एनर्जी से भरपूर रहेगा, अपने आपको घर के साथ अपने लोगों के लिए तैयार रखेंगे। कुछ काम की अधिकता के कारण ध्यान बंट सकता है। कामों को लेकर जोश रहेगा पर जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। कुछ पुराने अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। काम में शुरुआती पकड़ अच्छी रहेगी, अपने साथ में लगे लोगों के साथ मस्ती के पलों को भी शेयर कर पाएंगे। काम के बोझ से डरें नहीं, दिन आपको उत्साह और आगे बढ़ने का मौका भी देगा। कारोबार में हैं तो नए प्रोजेक्ट पर विचार हो सकता है। क्रिएटिव फील्ड वालों के लिए दिन खास हो सकता है। इनकम स्थिर रहेगी अचानक कोई खर्चा सामने आ सकता है। कुछ वस्तु की खरीदारी आपके लिए खुशी और जोश का कारण भी रहेगी। लव लाइफ रिलेशन में पैशन रहेगा, अपने इगो क्लैश से बचना जरूरी है। पार्टनर को साथ में लेकर कहीं बाहर जाने और जरुरी कामों को निपटाने की जिम्मेदारी रहेगी। शारीरिक रूप से ठीक रह सकते हैं और काम की अधिकता के कारण बस थकान ही शरीर को प्रभावित करने वाली है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - हल्का हरा है।
☀️ कर्क राशि :- आज आपका दिन स्थिरता लाने की कोशिश में बीतेगा। कुछ फैसलों को लेकर मन में उलझन रह सकती है पर फिर भी परिवार को अपनी ओर से संतुष्ट करने की इच्छा रखे हुए हैं। घर पर जुड़ी कोई जिम्मेदारी निभानी पड़ सकती है। ऑफिस में किसी सीनियर से राय मशविरा करना फायदेमंद रहेगा। अपने कार्यस्थल को बेहतर करने या कुछ डेकोरेशन में भी भाग ले सकते हैं। अपने दोस्तों के साथ तालमेल बनाए रखने की जरूरत होगी। बिजनेस में कोई डील आगे बढ़ सकती है। फाइनेंशियल कंडीशन के मामले में दिन अनुकूल रहेगा, रुके हुए पैसे की वापसी की संभावना है। प्रॉपर्टी या सेविंग्स से जुड़ा निर्णय टालना बेहतर रहेगा। लव लाइफ में अपने दांपत्य जीवन में आपको पार्टनर के साथ भावनात्मक बातचीत करने का अच्छा मौका मिल सकता है। कुछ घरेलू मामलों में भी भागदौड़ रहेगी। थकावट या नींद की कमी महसूस हो सकती है। शरीर को थोड़ा आराम देना जरूरी होगा वरना आगे के लिए मुश्किल होगी। शुभांक - 9 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ सिंह राशि :- आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा होगा, लेकिन अंदर से थोड़ी बेचैनी भी रह सकती है। खुद के साथ-साथ दूसरों के लिए काम करने की जरूरत महसूस होगी, करीबी लोगों का ध्यान आप अपनी ओर खींचना चाहेंगे लेकिन किसी की बात चुभ भी सकती है। ऑफिस या बिजनेस में खुद को लीड करने का मौका मिल सकता है। कुछ लोग आपकी लीडरशिप से इंप्रेस होंगे, कुछ विरोध भी कर सकते हैं लेकिन आप बैलेंस बना लेंगे। क्रिएटिव फील्ड में हैं तो कोई बड़ा आइडिया सामने आ सकता है। पैसे को लेकर कोई बड़ा डिसीजन लेने से पहले थोड़ा रुक जाएं। लाइफस्टाइल से जुड़ी चीजों पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने का मूड बन सकता है। लव लाइफ में किसी अट्रैक्टिव इंसान से मिलने का मौका मिल सकता है। एनर्जी अच्छी रहेगी। एक साथ कई चीजों को करने का प्रेशर आपको परेशानी दे सकता है, पर कुल मिलाकर स्थिति बेहतर होगी। शुभांक - 3 और शुभ रंग - बैंगनी है।
☀️ कन्या राशि :- आज आपका दिन थोड़ा मिली-जुली फीलिंग्स लेकर आ सकता है। कुछ कामों में परफेक्शन की चाहत आपको थका सकती है। माइंड एक्टिव रहेगा लेकिन दिल कुछ बातें लेकर उलझ सकता है। कोई छोटी सी बात दिनभर सोचने पर मजबूर कर सकती है। ऑफिस में डिटेल्स पर ज्यादा ध्यान देना पड़ सकता है। गलती की गुंजाइश कम रहे इसलिए फोकस बनाए रखें। काम करना मुश्किल लग सकता है क्योंकि कोई न कोई पार्टी भी आयोजित रह सकती है। खुद के काम को पूरी मेहनत और बेहतर तरीके से होगा। कोई जरूरी खर्च सामने आ सकता है, हेल्थ या होम अप्लायंसेस से जुड़ा हुआ खर्च रहेगा। बचत पर थोड़ा स्ट्रेस हो सकता है, दिन के अंत तक कुछ संतुलन बन सकता है। लव लाइफ में पार्टनर से ज्यादा उम्मीदें हो सकती हैं जिन्हें एक्सप्रेस करना मुश्किल लग सकता है, अपने साथी के लिए कुछ करने की इच्छा मस्ती देने वाली है। थोड़ी टेंशन या बैंक से रिलेटेड प्रॉब्लम हो सकती है, खुद को काफी एक्टिव बना कर रखें। शुभांक - 7 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ तुला राशि :- आज के दिन आपको बैलेंस को बनाने की कोशिश लगी रहने वाली है। कुछ चीजों में सामान की कमी के कारण देरी होगी पर फिर भी समय पर स्थिति बेहतर होने लगेगी। घर में बच्चों की उछल कूद बनी रहने वाली है। काम में आपकी डिप्लोमेसी बनी रहने वाली है, आप दो विरोधी विचारों के बीच बैलेंस बनाने में सफल रहेंगे। क्रिएटिव या डिजाइन से जुड़े काम करने वालों के लिए दिन अच्छा है। कोई पुराना पेमेंट मिल सकता है या खर्च की प्लानिंग बेहतर हो सकती है। शेयर, म्यूचुअल फंड या इन्वेस्टमेंट को लेकर किसी एक्सपर्ट से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। लव लाइफ में आप सामने वाले की फीलिंग्स समझेंगे, अपनी बात कहने में थोड़ी हिचक हो सकती है। किसी खास इंसान से दिलचस्प बातचीत हो सकती है। माइंड थोड़ा एक्टिव रहने वाला है। काफी मामलों में जोश बना रहने वाला है। सेहत पर इन बातों का असर भी होगा तो सजग रहें। शुभांक - 4 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज आपका दिन इमोशनली थोड़ा भारी लग सकता है। मन में कई परतें खुलेंगी कुछ बातें जो छुपी थीं, अब सामने आने का वक्त है। किसी करीबी से खुलकर बात करने का मन होगा, लेकिन कंफ्यूजन भी रहेगा कि कितना शेयर करें। काम में गहराई से सोचने और रिसर्च करने का मौका मिलेगा। आपकी ऑब्जर्वेशन पावर मजबूत रहेगी। दूसरे भी आपको लेकर समस्या में रह सकते हैं। काम-काज में किसी की बात दिल को लग सकती है, ओवररिएक्ट करने से बचें। कोई पुराना खर्च या उधार याद आ सकता है, पैसा फंसने का डर रहेगा पर दिन के दूसरे हिस्से में कोई पॉजिटिव अपडेट मिल सकता है। लव लाइफ में इंटेंस फीलिंग्स रहेंगी। पार्टनर से जुड़ी कोई बात या सीक्रेट खुल सकता है या आप कुछ शेयर कर सकते हैं। इमोशनल स्ट्रेस या डार्क मूड हो सकता है। खुद को ज्यादा प्रेशर में न लें, वॉटर थेरेपी या ध्यान करना फायदेमंद रहेगा। शुभांक - 2 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ धनु राशि :- आज के दिन फैमली में आपकी भूमिका के लिए स्थिति काफी विशेष होने वाली है, जरूरी कामों में किसी सदस्य की सफलता से खुशी का माहौल बनेगा। बच्चों की तरफ से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। किसी पुराने मुद्दे पर हल्की तकरार हो सकती है, आपकी समझदारी से मामला सुलझ जाएगा। काम-काज में टाइम को लेकर ध्यान रखें ताकि कुछ पेंडिंग न रहे। अपने काम के लिए दूसरों को संगठित करना आसान नहीं होगा, फिर भी कुछ बातों के चलते सुझावों को महत्व मिलेगा। व्यवसाय में नए संपर्क बनेंगे और साझेदारी में कोई नई शुरुआत हो सकती है। आर्थिक स्थिति स्थिर बनी रहेगी। अनावश्यक खर्च से बचना जरूरी है। कुछ घरेलू वस्तुओं के लिए खरीदारी जोर पर रहेगी। लव लाइफ में रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने का विचार कर सकते हैं। पुराने झगड़े अब बीते दिनों की बात हो सकती है। शारीरिक रूप से फिट महसूस करेंगे। सुबह की सैर या ध्यान आपको संतुलन देने में मदद करेगा। आंखों या पीठ में हल्की तकलीफ महसूस हो सकती है, सतर्क रहें। शुभांक - 7 और शुभ रंग - बैंगनी है।
☀️ मकर राशि :- आज के दिन आपके घर में मस्ती का माहौल होगा, वहीं कुछ बातों को लेकर नोक झोंक भी बनी रहने वाली है। फैमिली की जरूरतों को समझेंगे और जिम्मेदारियों को सही ढंग से निभाएंगे। घरेलू काम-काज में नियंत्रण रहेगा। किसी धार्मिक कार्य या पूजा का आयोजन संभव है। ऑफिस में कार्यक्षमता की सराहना होगी और कोई जिम्मेदारी पूर्ण कार्य आपको सौंपा जा सकता है। सहकर्मियों से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। फ्रीलांसिंग या टेक्निकल क्षेत्र में किसी बड़े क्लाइंट से संपर्क मिल सकता है। व्यवसायियों के लिए दिन काम की अधिकता लेकर आने वाला है। घरेलू बजट को संतुलित करना आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। घर परिवार की मांग भी आपको कुछ ज्यादा खर्च की ओर ले जा सकती है। लव लाइफ में रिश्तों में एक दूसरे पर भरोसा बनाकर रखें। संभव है कि पार्टनर की ओर से टाइम कम ही मिल पाए। एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करें और छोटी बातों को नजरअंदाज करें। गलत खान-पान से पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है इसलिए दिनचर्या में थोड़ी अच्छी डाइट शामिल करें। शुभांक - 7 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन आप खुद को विचारों की हलचल से भरा पाएंगे। कोई नया आइडिया या प्लान दिमाग में आएगा पर उसे लेकर थोड़ा कन्फ्यूजन भी रह सकता है। दोस्तों या भाई-बहनों से बातचीत करने का मन होगा। मल्टीटास्किंग करनी पड़ सकती है, जिसके चलते काम की अधिकता रह सकती है लेकिन आप उसे अच्छे से मैनेज कर पाएंगे। मीडिया, राइटिंग या कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों के लिए दिन व्यस्तता से भरपूर रहने वाला है। इनकम के नए रास्ते खुल सकते हैं। कुछ लाभ की प्राप्ति का भी टाइम रहेगा। कुछ मनपसंद चीजों की खरीदारी भी होने वाली है। लव लाइफ में बातें बिगड़ने से पहले उन्हें सुलझा लेना बेहतर रहेगा। छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़े से बचें। दिन में दौड़ धूप बनी रहने वाली है, अपने काम को करने के चक्कर में खुद को बहुत ज्यादा थकाने से बचें। शुभांक - 1 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ मीन राशि :- आज आपका दिन इमोशन्स से जुड़ा रहेगा। आपका मन कुछ न कुछ बातों को लेकर अलग करने के मूड में होगा और साथ ही किसी पुराने रिश्ते या याद से मन विचलित हो सकता है। घर परिवार से जुड़े कामों में व्यस्तता रह सकती है। ऑफिस में काम का दबाव बढ़ सकता है अगर आप उसे शांत दिमाग से संभाल पाते हैं तो फिर स्थिति बेहतर रहेगी। किसी महिला सहकर्मी से सपोर्ट मिल सकता है, कारोबार में स्थिरता रहेगी। घर या फैमिली से जुड़ा कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है, सेविंग्स में से कुछ हिस्सा खर्च करना पड़ सकता है। लव लाइफ में भावनाओं का उतार चढ़ाव रहेगा पार्टनर से खुलकर बात करें, वरना कुछ न कुछ बातों के कारण मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पेट से जुड़ी समस्या या एसिडिटी की शिकायत हो सकती है। हल्का भोजन और नियमित समय पर खाने की आदत फायदेमंद रहेगी। शुभांक - 5 और शुभ रंग - लाल है।
