लखनऊ पुलिस कमिश्नर क्राइम टीम प्रभारी शिवानंद मिश्रा की टीम और ,पारा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इनामी बदमाश हुआ ढेर

बृज बिहारी दुबे
By -


लखनऊ-राजधानी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कार चालक योगेश पाल की हत्या कर लूट करने वाला ढेड़ लाख का इनामी बदमाश गुरसेवक पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया।


जानकारी के मुताबिक लखनऊ क्राइम टीम और पारा पुलिस की संयुक्त टीम आगरा एक्सप्रेस-वे के जीरो प्वाइंट की सर्विस लेन पर चेकिंग कर रही थी। तभी वहां गुरसेवक को आता देखा गया। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से गुरसेवक मारा गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपने गिरोह के साथियों के साथ मिलकर एक सप्ताह में दो कैब चालकों की हत्या की थी। वहीं, पारा,पुलिस ने हत्याकांड में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश विकास कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि गुरसेवक और उसके साथियों का गिरोह लिफ्ट देने के बहाने कैब चालकों को निशाना बनाता था।इस कार्रवाई से राजधानी पुलिस ने शहर में कैब लूट और हत्या की घटनाओं पर बड़ी रोक लगाई है। श 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!