प्रयागराज। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो ने अपने जनरल हाउस में पारित प्रस्ताव के अनुसार पूरे भारतवर्ष में आवाज से अनजाम तक नामक अभियान की शुरुआत कर रहा है जिसमें अंतिम पीड़ित के अधिकारों की सुरक्षा तक यह अभियान जारी रहेगा।
उपरोक्त जानकारी देते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के चेयरमैन आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि संगठन के जनरल हाउस में यह प्रस्ताव पारित किया गया कि संगठन में वार्ड टीम, ब्लॉक टीम, तहसील व तालुका टीम, जिला टीम, मंडल टीम, प्रदेश टीम एवं राष्ट्रीय टीम में से किसी भी टीम द्वारा उठाए गए किसी भी प्रकरण को उसके अंतिम परिणाम तक ले जाया जाएगा जिसके लिए संगठन ने एक व्यापक रणनीति बनाकर लागू कर दिया है। संगठन ने अपने सभी स्वयंसेवकों, सदस्यों व पदाधिकारियों को पूरे मनोयोग से संगठनहित, समाजहित, जनहित व राष्ट्रहित की भावना से कार्य करने के लिए निर्देशित किया है। आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि संगठन अपने इस मुहिम को तब तक चलाएगा जब तक भारतवर्ष के अंतिम पीड़ित व्यक्ति के अधिकारों की सुरक्षा नहीं हो जाती जिसके लिए भारतवर्ष के सभी क्षेत्रों में संगठन के व्यापक विस्तार के साथ पूर्णतया पारदर्शी, निष्पक्ष और लोकतांत्रिक लिखित व्यवस्था के अनुसार कार्य किए जाने की सुनिश्चित रणनीति बनाई गई है। इस अवसर पर संगठन के चेयरमैन आर के पाण्डेय एडवोकेट के साथ कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित कृष्ण कुमार तिवारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज कुमार दीक्षित, श्रीकांत वर्मा, राष्ट्रीय सचिव रोशन लाल, चिराग जोशी, विकास तिवारी धनंजय मनार, महाराष्ट्र के प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित प्रमोद जाल्टे, फरीदाबाद से राजेंद्र कार्की, गांधीनगर के जिलाध्यक्ष अतुल पटेल सहित सैकड़ों मानवाधिकार कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
