शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- कार्तिक (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष अमावस्यांत आश्विन माह,
तिथि- अष्टमी 11:08:53, पश्चात-नवमी,
दिन- मङ्गलवार, सूर्य प्रविष्टे 28 आश्विन गते,
नक्षत्र- पुनर्वसु 11:53:21, पश्चात-पुष्य,
योग- सिद्ध 18:10:03*,
करण- कौलव 11:08:53, पश्चात-तैतुल,
चंद्र- कर्क राशिगत,
सूर्य- कन्या राशिगत,
ऋतु- शरद, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 06:22:27,
सूर्यास्त- 17:51:12,
दिन काल- 11:28:44,
रात्री काल- 12:31:50,
चंद्रास्त- 13:52:17,
चंद्रोदय- 24:25:26*,
राहू काल- 14:59-16:25 अशुभ,
यम घंटा- 09:15-10:41 अशुभ,
अभिजित- 11:44-12:30 शुभ,
प्रदोष- 17:51-20:23 तक,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज मङ्गलवार के दिन धनिया खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज अष्टमी तिथि के दिन नारियल का फल खाने से कलंक लगता है।
!!🍒!! राशिफल !!🍒!!
☀️ मेष राशि :- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में आकस्मिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। हालांकि, कुछ अड़चनें आ सकती हैं, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। परिस्थितियों के हिसाब से अपने आपको ढालने की कोशिश करें। परिवार के साथ समय बिताएंगे तो संबंध भी मधुर होंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। यात्रा को टालें। सेहत अच्छी रहेगी। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। धन की प्राप्ति होगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन सम्भव है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - लेवैंडर है।
☀️ वृष राशि :- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ नई योजनाओं को सार्थक करेंगे। व्यक्तिगत संबंध परिवार में विवाद का कारण बन सकते हैं। कोर्ट में कोई पुराना लंबित मामला चल रहा है तो वह सुलझ सकता है। अनावश्यक खर्चे पर नियंत्रण रखना होगा। परिवार में कलह हो सकती है। खान-पान का ध्यान रखें और क्रोध पर नियंत्रण रखें। युवा वर्ग अपनी अद्भुत कार्यक्षमता के बल पर कठिन काम भी चुटकियों में निपटा लेंगे, जिससे सभी से वाहवाही मिलेगी। आपको नौकरी में भी प्रमोशन मिल सकता है। आपका दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। आपको प्रसन्न रहना चाहिए, समय अच्छा चल रहा है। लोहे का व्यापार करने वाले कारोबारी मुनाफा कमाएंगे। शुभांक - 8 और शुभ रंग - ग्रे है।
☀️ मिथुन राशि :- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलने के आसार हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा और उन्हें परिश्रम के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। कारोबार मध्यम रहेगा। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और घर में माहौल अच्छा रहेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहें। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। बेचैनी की वजह से हर एक व्यक्ति के लिए नकारात्मकता बढ़ेगी। आपके द्वारा कही गई बातों की वजह से एक-दूसरे के लिए गलतफहमी हो सकती है। जिन विवादों से आपका संबंध नहीं है, ऐसे विवादों को सुलझाने से बचें। शुभांक - 6 और शुभ रंग - रॉयल ब्लू है।
☀️ कर्क राशि :- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन अपनी बुद्धिमत्ता से समस्याओं का समाधान करने में सक्षम होंगे और उत्साह पूर्वक नई योजनाओं को क्रियान्वित कर सकेंगे। रोजगार और व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। कारोबार में नए निवेश के अवसर खुलेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। धन से जुड़े मामले सुलझेंगे। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है।आपके मन के अनुकूल कार्य की प्रगति होगी। यात्रा पर जाना हो सकता है। आपके लिए दिन कुछ उतार-चढ़ाव भरा रहेगा, क्योंकि आपको किसी वाहन को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। आपको अपनी मां की सेहत के प्रति भी सचेत रहना होगा, क्योंकि उन्हें कोई नेत्रों से संबंधित समस्या हो सकती है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ सिंह राशि :- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी, जिससे मन में उत्साह रहेगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में थोड़ा सरल व समझौतावादी बने रहने का प्रयास करें। सोच समझकर कोई निर्णय लें, तो ही बेहतर होगा। जल्दबाजी में उठाए गए कदम नुकसान पहुंचा सकते हैं। कोई भी नया काम शुरू न करें। परिवार के साथ धर्म ध्यान में समय बिताएं। मित्रों से मुलाकात अच्छी रहेगी। घर परिवार के धार्मिक आयोजन मन को शांत रखेगा, जीवन में नई खुशहाली का अनुभव करेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। बहुत समय अटका हुआ या रुका हुआ धन मिलेगा और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपके प्रियजन खुश हैं और आपको उनके साथ शाम के लिए कुछ योजनाएं बनानी चाहिए। शुभांक - 1 और शुभ रंग - ब्राउन है।
☀️ कन्या राशि :- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम के बावजूद सफलता कम मिलेगी। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। परिवारिक समस्याएं परेशान करेंगी। ऐसी स्थिति में पूर्ण विवेक से काम लेना होगा। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन किसी बात को लेकर बहस होने के आसार रहेंगे, जिससे मन की परेशानी बढ़ेगी। सेहत अच्छी रहेगी। किसी भी नए कार्य को करने के लिए उचित समय है। समय का भरपूर सदुपयोग करें, यह आपके भविष्य के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। खर्चों पर नियंत्रण रहेगा। प्रसन्नता पूर्ण वातावरण का लाभ लेंगे। आपके मन के अनुसार, मनचाहा काम पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। सहयोगियों का तथा भाइयों से पूरा सहयोग मिलेगा। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। निर्णय आपके पक्ष आएंगे। प्रयास सफल होंगे। शुभांक - 3 और शुभ रंग - डार्क ग्रीन है।
☀️ तुला राशि :- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आर्थिक लाभ के योग रहेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। कठिन परिश्रम से रचनात्मक योजनाओं को सार्थक करने में सफल रहेंगे। कोई नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। पुराना अटका धन भी मिल सकता है। परिवार के साथ समय बिताएं, मानसिक सुख और शांति मिलेगी। खान-पान का ध्यान रखना होगा। कार्य की अधिकता रहेगी। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, समय का भरपूर लुत्फ़ उठाएंगे। परिवार के साथ कही घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं।
इस राशि के जातको को आज नौकरी/व्यापार में तरक्की मिलने की संभावना है। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। शुभांक - 4 और शुभ रंग - खाकी है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में अड़चनें आएंगी और कार्यों में सफलता कम मिलेगी। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिंतित होगा। भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी ला सकते हैं। कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं या निवेश की योजना बना रहे हैं, तो उसे टालें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। धर्म ध्यान और परिवार के साथ समय बिताएं, सेहत का ख्याल रखें। मन में नकारात्मकता का प्रभाव रहेगा। घर, परिवार में धार्मिक कर्म हो सकते हैं। मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। फिलहाल आय में कमी एवं खर्च की स्थिति हो सकती है। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। शुभांक - 4 और शुभ रंग - नेवी ब्लू है।
☀️ धनु राशि :- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी कार्य को सिद्ध करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। कारोबार में आर्थिक लाभ तो रहेगा, लेकिन अनावश्यक खर्च अधिक होने से आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। मन में किसी प्रकार की शंका न पालें, गलतियों को स्वीकार कर सगे-संबंधियों के बीच अपने रिश्तों को सुधारें। किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार से मुलाकात होने पर खुशी मिलेगी। ईमानदार, सच्चे, विश्वास योग्य मित्र काम आएंगे। वहीं ग्रहों की दशा और दिशा का प्रभाव अन्य राशियों की तरह आप पर भी पड़ेगा। कुछ परेशानियां बढ़ती हुई नजर आएंगी, पहले से सावधान रहना अच्छा है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिवार में एक दूसरे के बीच रिश्तों की डोर को मजबूत बनाए रखना होगा। आपसी सामंजस्य से घर परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। शुभांक - 2 और शुभ रंग - पर्पल है।
☀️ मकर राशि :- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार सामान्य रहेगा। अनावश्यक खर्च बढ़ने से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। नकारात्मक विचारों को त्याग अपनी क्षमताओं का पूरा उपयोग करें। भविष्य को लेकर योजनाएं बना सकते हैं। नये काम की शुरूआत कर रहे हैं, तो दूसरी को सलाह न लें। अपनों से धोखा मिल सकता है। रोजगार और शिक्षा के क्षेत्र में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय में कमी एवं अनियोजित खर्च अधिक रहेंगे। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं। धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। परिवार की समस्याएं परेशान करेंगी। शुभांक - 7 और शुभ रंग - लेमन है।
☀️ कुम्भ राशि :- आज आपका दिन शुभ फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में आर्थिक लाभ मिलने के योग रहेंगे। परिश्रम से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी और सृजनात्मक विचारों का भरपूर लाभ उठाएंगे। स्वाभिमानी स्वभाव लोकप्रियता दिलाने में सहायक होगा। बेरोजगार को रोजगार के अवसर और नौकरी में तरक्की मिलने के आसार रहेंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। सेहत का ख्याल रखें। किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। नौकरी में तरक्की हो सकती है। व्यापार में लाभ की उम्मीद है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, समय का भरपूर लुत्फ उठाएंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। शुभांक - 9 और शुभ रंग - रोजी ब्राउन है।
☀️ मीन राशि :- आज आपका दिन शुभ रहेगा। कारोबार विस्तार की योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम से अपने काम को नई पहचान दिलाएंगे। व्यवसाय में नये निवेश का अवसर मिलेगा। करीबियों से पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे। पुरानी बातें भूलकर वर्तमान के साथ समझौता करें, छोटी-छोटी बातों को लेकर परिवार में तनाव की स्थिति पैदा न होने दें। परिवार के साथ समय बिताएंगे। सेहत का ख्याल रखें। किसी की भी कही सुनी बातों पर आपको भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो आपको कोई गुमराह कर सकता है। व्यापार में लाभ की उम्मीद है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि से आपका मन प्रसन्न होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने से भी आपको लाभ होगा। कोई मित्र भी आपके शत्रु बन सकते है। शुभांक - 6 और शुभ रंग - रॉयल ब्लू है।
