ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा ने पंडित छन्नूलाल शास्त्री के निधन पर जताया शोक

बृज बिहारी दुबे
By -

वाराणसी‌। ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के दिग्गज गायक और पद्म भूषण से सम्मानित पंडित छन्नूलाल मिश्र के निधन पर शोक व्यक्त किया है ‌। पंडित छन्नूलाल मिश्र का लंबी बीमारी के बाद आज गुरुवार को सुबह निधन हो गया। वे 89 वर्ष के थे। पंडित मिश्र मिर्जापुर किराना घराने के प्रतिष्ठित गायक थे और शास्त्रीय व भक्ति संगीत को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जाने जाते थे। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पंडित छन्नूलाल मिश्र के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि  उन्होंने अपना पूरा जीवन भारतीय कला और संस्कृति के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने शास्त्रीय संगीत को जनसामान्य तक पहुंचाने के साथ-साथ भारतीय परंपरा को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने में भी अमूल्य योगदान दिया।”
पंडित छन्नूलाल मिश्र का जीवन भारतीय शास्त्रीय संगीत को समर्पित रहा। वे खयाल, ठुमरी, दादरा और भजन गायकी के लिए प्रसिद्ध थे। 2010 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया था। उनके निधन से संगीत जगत में गहरा शोक है और भारतीय शास्त्रीय संगीत की दुनिया ने एक बड़ा स्तंभ खो दिया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!