संविधान एवं लोकतंत्र की रक्षा और सामाजिक न्याय के लिए राष्ट्रव्यापी जिला स्तरीय जन आक्रोश रैली

बृज बिहारी दुबे
By -
वाराणसी भारत मुक्ति मोर्चा, बहुजन क्रांति मोर्चा, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा एवं राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा के तत्वाधान में समस्त भारतीयों के मताधिकार के मौलिक अधिकार, संविधान एवं लोकतंत्र की रक्षा के लिए और बहुजन समाज के मौलिक एवं संवैधानिक अधिकार के लिए और उनके ऊपर हो रहे अन्याय अत्याचार के विरोध में न्याय के लिए तथा निम्न स्थानीय स्तर के महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर बहुजन समाज के देशभर के हजारो संगठनों द्वारा निम्रलिखित मुद्दों पर राष्ट्रव्यापी चरणबद्ध आंदोलन (धरना प्रदर्शन, और जन आक्रोश रैली) की घोषणा की गयी है। यह आंदोलन वर्तमान केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारों तथा प्रशासन की मूलनिवासी बहुजन समाज विरोधी विभिन्न नीतियों और बहुजन समाज के ऐतिहासिक व संवैधानिक अधिकारों की उपेक्षा के विरोध में सामाजिक न्याय के लिए किया जा रहा है।
राष्ट्रव्यापी चरणबद्ध आंदोलन के मुद्दे
सभी चुनाओ में EVM को हटाकर बैलेट पेपर लागू करने के लिए,पिछड़े वर्ग (ओबीसी) की और सभी जाती समूहों की जातीय आधारित जनगणना करने के लिए,आदिवासियों पर हो रहे अन्याय के विरोध में।
मुस्लिम, इसाई और बौद्ध समुदाय के संवैधानिक अधिकार, सुरक्षा और धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के लिए एवं इन समुदाय के साथ हो रहे धार्मिक भेदभाव, हिसा और उत्पीड़न और मॉबलिचिंग के विरोध में।,SC/ST/OBC के कर्मचारियों को प्रोन्नति (Promotion) में आरक्षण तत्काल लागू किए जाने के लिए।,बहुजन समाज से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण राष्ट्रीय तथा स्थानीय मुद्दों के लिए।
इस चरणबद्ध आंदोलन में हर गांव/तहसील/जिलें/राज्य में बहुजन समाज के लोगों पर सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक रूप में हो रहे अन्याय एवं अत्याचारों के गंभीर स्थानीय मुद्दों को भी उठाया गया है। सरकार और जिला प्रशासन यंत्रणा को इन मुद्दों पर ध्यान देकर इसका तुरंत समाधान करना चाहिए।

उपरोक्त सभी महत्वपूर्ण मुद्दों एवं समस्याओं के तुरंत समाधान के लिए आज दिनांक 15 अक्टूबर, 2025 को यह जिला स्तरीय जन आक्रोश रैली करके ज्ञापन दिया जा रहा है। अगर इन महत्वपूर्ण मुद्दों एवं समस्याओं का समय पर समाधान नहीं होता है, तो हमें न्याय के लिए आने वाले समय में उग्र आंदोलन करना होगा। इस बात को संज्ञान में लिया जाए।अतः आपसे नम्र निवेदन एवं अनुरोध है कि उपरोक्त सभी महत्वपूर्ण मुद्दों एवं समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाए।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!