आर्य महिला डिग्री कॉलेज में ‘पुलिस की पाठशाला श्रीमान पुलिस अधीक्षक, राजेश द्विवेदी शाहजहाँपुर का प्रेरक संवाद, छात्राओं में जागरूकता की नई ज्योति व घायलों की मदद करने बालों को मिलेगा प्रोत्साहन

बृज बिहारी दुबे
By -

 रिपोर्ट राहुल गुप्ता 

 शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, शाहजहाँपुर ने छात्राओं को यातायात नियमों के पालन, साइबर अपराध से बचाव तथा मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण के विषय में जागरूक किया 
 कार्यक्रम का उद्देश्य-
इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को जिम्मेदार नागरिक बनने, आत्मरक्षा के प्रति सजग रहने और डिजिटल युग की चुनौतियों से सुरक्षित रहने के लिए आवश्यक ज्ञान प्रदान करना रहा।

 यातायात सुरक्षा — जीवन की सुरक्षा का प्रथम नियम- 
अपने संबोधन में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि –
“सड़क पर नियमों का पालन करना केवल कानूनी दायित्व नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का आधार है।” 
उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिवार एवं समाज को भी इसके प्रति प्रेरित करें।

सड़क सुरक्षा बिंदु 
वाहन चलाते समय हेलमेट, सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।
सड़क पार करते समय ज़ेब्रा क्रॉसिंग और ट्रैफिक सिग्नल का पालन करें।

मोबाइल या इयरफोन का प्रयोग वाहन चलाते समय न करें।
किसी भी सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सहायता करें
 गुड सेमेरिटन योजना के तहत मददगार को ₹25,000/- का पुरस्कार दिया जाता है ।
 साइबर क्राइम सुरक्षा — डिजिटल युग में सजगता ही सुरक्षा-
 पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने कहा कि —
“साइबर युग में सबसे बड़ा हथियार है जागरूकता। एक क्लिक की गलती जीवनभर की परेशानी बन सकती है।”
उन्होंने छात्राओं को बताया कि साइबर अपराधी अब अत्यंत चालाक तरीकों से लोगों को ठगते हैं, इसलिए सतर्कता ही सुरक्षा है।
मुख्य बिंदु 
अनजान लिंक, कॉल या ईमेल पर क्लिक न करें।
ओटीपी, पासवर्ड या बैंक डिटेल्स किसी के साथ साझा न करें।

सोशल मीडिया पर फोटो या निजी जानकारी सार्वजनिक न करें।

किसी भी साइबर अपराध की शिकायत राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल (www.cybercrime.gov.in) या हेल्पलाइन 1930 पर करें।
 मिशन शक्ति — सशक्त नारी, सुरक्षित समाज-
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय ने मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं के सशक्तिकरण, आत्मरक्षा और सुरक्षा के उपायों पर विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने छात्राओं को बताया कि –
“मिशन शक्ति का उद्देश्य प्रत्येक महिला और बालिका को सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता प्रदान करना है। जागरूकता ही सशक्तिकरण का पहला कदम है।”
महत्वपूर्ण महिला हेल्पलाइन नंबर 
 1090 – महिला हेल्पलाइन (मिशन शक्ति)
181 – महिला सहायता हेल्पलाइन
 112 – आपातकालीन सेवा (पुलिस/फायर/एम्बुलेंस)
 1930 – साइबर धोखाधड़ी हेल्पलाइन




 संवाद एवं प्रेरणा का वातावरण
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक महोदय से करियर, आत्मरक्षा, महिला सुरक्षा और समाज में महिला नेतृत्व से जुड़े प्रश्न पूछे।
महोदय द्वारा सभी प्रश्नों का धैर्यपूर्वक उत्तर देते हुए छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या, अमर उजाला के ब्यूरो प्रभारी श्री आशीष त्रिपाठी, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं।

 मुख्य विंदु (Main Takeaways)
 यातायात नियम = जीवन की सुरक्षा

 साइबर जागरूकता = सुरक्षित भविष्य
 
मिशन शक्ति = सशक्त नारी
 
सुरक्षित समाजसजग युवा = सशक्त राष्ट्र

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!