रिपोर्ट सत्यदेव पांडे
चोपन /सोनभद्र/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, आगामी दीपावली, धनतेरस एवं छठ पूजा जैसे प्रमुख पर्वों को शान्तिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पीस कमेटी की गोष्ठियाँ आयोजित की गईं।
⏭️आज दिनांक 16.10.2025 को क्षेत्राधिकारी नगर एवं तहसीलदार ओबरा के नेतृत्व में थाना परिसर चोपन में क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों, धर्मगुरुओं एवं जनप्रतिनिधियों के साथ पीस कमेटी की गोष्ठी संपन्न हुई।
बैठक में उपस्थित सभी लोगों से वार्ता कर आगामी त्यौहारों को सौहार्द, भाईचारे एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गई।
इस दौरान थाना चोपन के अधिकारी/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि बनाए रखें तथा स्थानीय नागरिकों के सहयोग से सभी त्यौहारों को शान्ति एवं सुरक्षा के माहौल में सम्पन्न कराएं।
इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री हर्ष पाण्डेय के नेतृत्व में थाना ओबरा पर भी पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं व्यापार मंडल के सदस्यों की उपस्थिति रही।
बैठक में सभी को आगामी त्यौहारों में आपसी समरसता बनाए रखने, किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करने हेतु जागरूक किया गया।
