प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने तथा मिशन शक्ति के अंतर्गत समाजिक संस्था के द्वारा किया गया महिला जागरुकता अभियान एवं बाटे गए पौधे , मोमबत्तियां और मिठाइयां

बृज बिहारी दुबे
By -

वाराणसी नई सुबह एक उम्मीद समाजिक संसा के द्वारा  करौंदी वार्ड के चंदन नगर में  स्थित पंचायत भवन पर  महिलाओं को दीपावली के शुभ अवसर पर ऑक्सीजन युक्त पौधे लगाकर दीपावली मनाने तथा मिशन शक्ति के अंतर्गत जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का संचालन संस्था  अध्यक्ष ममता ने किया । कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि चितईपुर थाने की सब इंस्पेक्टर नियति जायसवाल तथा रंजीत यादव  जी उपस्थित रही । ममता ने सभी महिलाओं को दीपावली की बधाई देते बताया कि हम सभी को दीपावली के दिन अधिक तेज आवाज वाले तथा अधिक धुआं युक्त पटाखे नहीं बजाने चाहिए  क्योंकि इससे हमारे स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव तो पड़ता ही है साथ ही पर्यावरण प्रदूषण भी तेजी से  फैलता है , इसके लिए हम सभी को अपने घरों में ऑक्सीजन युक्त पौधे  जरुर लगाने चाहिए । सब इंस्पेक्टर नियति जायसवाल  जी ने उपस्थित सभी महिलाओं को मिशन शक्ति के अंतर्गत प्रयोग किए जाने वाले  महत्वपूर्ण नंबरों जैसे -108 ,1090,1076 , 1930 ,112 ,102, 181,100 आदि  के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की  तथा डिजिटल  क्राइम के विषय में भी उन्हें जागरूक किया । कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी रहमत अली तथा अजर बीवी  ने महिलाओं को बताया कि हम सभी को अपने घरों में मिट्टी के दिए का प्रयोग करना चाहिए ताकि महिलाओं को रोजगार मिल सके तथा बच्चों को बड़ों के साथ ही पटाखे बजाने चाहिए । आंगनबाड़ी संतारा देवी ने  लोगों को जागरुक करते हुए बताया कि हम सभी को साथ मिलकर पूरे हर्षोल्लास के साथ दीपावली का पर्व  मानना चाहिए , साथ ही अधिक से अधिक ऑक्सीजन युक्त पौधे भी अपने घरों में लगाने की अपील की । कार्यक्रम के दौरान सभी  को पौधे , मोमबत्तियां एवं मिठाइयां भी बाटी गई । संस्था के द्वारा नियति जायसवाल , रंजीता यादव तथा सीमा सरोज जी को पौधे देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के संस्थापक विजय कुमार , रहमत अली ,मंगलेश्वर प्रसाद ,सूरज पाल, रवि कुमार, करम भारती , सुमित बिंद ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया । कार्यक्रम के दौरान आंगनवाडी संतरा पटेल , जनक नंदिनी, निर्मला देवी , सुनीता देवी ,नीतू, आरती ,इंद्रावती ,सीता ,चंदा, प्रीति ,बबीता ,आंचल , हीरामनि देवी ,सीता देवी ,वृंदा देवी, कोमल ,रोशन आरा, राधिका, लक्ष्मीना देवीआदि महिलाएं उपस्थित रही । कार्यक्रम के अंत में अजरा बीवी  ने धन्यवाद ज्ञापन देकर कार्यक्रम की समाप्ति की ।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!