मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्र मिल्क लच्छी में घरेलू हिंसा और दहेज उन्मूलन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बृज बिहारी दुबे
By -

रिपोर्ट  सुनील कुमार गुप्ता*

*गौतमबुद्ध नगर, 17 अक्टूबर 2025 जिला प्रोबेशन अधिकारी मनोज कुमार पुष्कर के नेतृत्व में आज महिला कल्याण विभाग द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत घरेलू हिंसा और दहेज उन्मूलन विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बिसरख ब्लॉक के मिल्क लच्छी गांव स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में संपन्न हुआ।
       कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग की हब टीम से डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर मीनाक्षी और जेंडर स्पेशलिस्ट सुनीता ने उपस्थित महिलाओं को घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 और दहेज उन्मूलन कानून की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उन्होंने शासन द्वारा संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, स्पॉन्सरशिप योजना और वन स्टॉप सेंटर की जानकारी भी साझा की।
       इस अवसर पर महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जागरूक किया गया और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल की अध्यापिकाएं, आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियां तथा स्थानीय महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।
       महिला कल्याण विभाग, गौतमबुद्ध नगर द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम महिलाओं को सशक्त और आत्मविश्वासी बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल के रूप में सराहा गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!