शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- कार्तिक (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष अमावस्यांत आश्विन माह,
तिथि- द्वितीया 26:21:58*,
दिन- बुधवार, सूर्य प्रविष्टे 22 आश्विन गते,
नक्षत्र- अश्विनी 22:43:055,
योग- हर्षण 25:31:52*,
करण- तैतुल 16:07:39, पश्चात-गर,
चंद्र- मेष राशिगत,
सूर्य- कन्या राशिगत,
ऋतु- शरद, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 06:19:00,
सूर्यास्त- 17:57:44,
दिन काल- 11:38:44,
रात्री काल- 12:21:49,
चंद्रोदय- 18:39:03,
चंद्रास्त- 30:40:06*,
राहू काल- 12:08-13:36 अशुभ,
यम घंटा- 07:46-09:14 अशुभ,
अभिजित- 11:45-12:32 अशुभ,
प्रदोष- 17:58-20:28 तक,
गंड मूल- 06:19-22:40 अशुभ,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज बुधवार के दिन मिष्ठान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज द्वितीया तिथि के दिन बैंगन और कटेहरी खाना वर्जित है। पुत्र को दोष होता है।
!!🍒!! राशिफल !!🍒!!
☀️ मेष राशि :- आज के दिन इस राशि वाले जातक की शारीरिक बीमारी के सही होनी की काफी संभावनाएँ हैं और इसके चलते शीघ्र ही खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं। धन की आवाजाही दिन भर होती रहेगी और दिन ढलने के बाद आप बचत करने में भी सक्षम हो पाएंगे। परिवार के लिए किसी अच्छे और ऊँचे लक्ष्य को हासिल करने के नजरिए से समझ-बूझकर थोड़ा खतरा उठाया जा सकता है। चूके मौकों की वजह से डरें नहीं। घर में परेशानियाँ पैदा हो सकती हैं, लेकिन अपने साथी को छोटी-छोटी बातों के लिए ताने देने से बचें। आप जीतोड़ मेहनत और धीरज के बल पर अपने उद्देश्य हासिल कर सकते हैं। आपने बीते दिनों कार्यक्षेत्र में कई काम अधूरे छोड़े हैं जिसका भुगतान आपको करना पड़ सकता है। आपका खाली वक्त भी ऑफिस के काम को पूरा करने में ही लगेगा। जीवनसाथी की वजह से आपको अनमने ढंग से बाहर जाना पड़ सकता है, जो बाद में आपकी झल्लाहट की वजह बनेगा। शुभांक - 4 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ वृष राशि :- आज के दिन आप बेकार की बात पर बहस करके अपनी ऊर्जा जाया न करें। याद रखें कि वाद-विवाद से कुछ भी हासिल नहीं होता, लेकिन खोता जरूर है। आप उन योजनाओं में निवेश करने से पहले दो बार सोचें जो आपके सामने आयी हैं। प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से परिचय बढ़ाने के लिए सामाजिक गतिविधियाँ अच्छा मौका साबित होंगी। आपकी मुलाकात एक ऐसे दोस्त से होगी, जिसे आपका ख्याल है और जो आपको समझता भी है। व्यवसाय में नए विचारों का स्वागत खुले दिमाग और तेजी के साथ करें। ऐसा करना आपके पक्ष में रहेगा। आपको उन्हें अपनी मेहनत से हकीकत में बदलने की जरूरत है, जो व्यवसाय में बने रहने का मूल मंत्र है। काम में दिलचस्पी बनाए रखने के लिए खुद को शांत रखें। अगर आपके पास हालात से उबरने के लिए दृढ़ इच्छा-शक्ति है, तो कुछ भी असंभव नहीं है। आपके आस-पास के लोग कुछ ऐसा कर सकते हैं, जिसके चलते आपका जीवनसाथी आपकी तरफ फिर से आकर्षित महसूस करेगा। शुभांक - 2 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन आप ऊर्जा से लबरेज होंगे। आप जो भी करेंगे उसे आप उससे आधे वक्त में ही कर देंगे, जितना वक्त आप अक्सर लेते हैं। कोई बेहतरीन नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फायदा दिलायेगा। ऐसे विवादास्पद मुद्दों पर बहस करने से बचें, जो आपके और प्रियजनों के बीच गतिरोध पैदा कर सकते हैं। अगर आपको लगता है कि आपका लवमेट आपकी बातों को समझ नहीं पाता तो उनके साथ वक्त बिताएं और अपनी बातों को स्पष्टता के साथ उनके सामने रखें। व्यवसायियों के लिए दिन अच्छा है, क्योंकि उन्हें अचानक बड़ा फायदा हो सकता है। अपनी बातचीत में मौलिकता रखें, क्योंकि किसी भी तरह का बनावटीपन आपको फायदा नहीं पहुँचाएगा। रोमानी गाने, महकती मोमबत्तियाँ, लजीज खाना और पेय दिन आपके और आपके जीवनसाथी के लिए ही बना है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ कर्क राशि :- आज के दिन इच्छाशक्ति की कमी आपको भावनात्मक और मानसिक परेशानियों में फँसा सकती है। आपका धन कहां खर्च हो रहा है इस पर आपको नजर बनाए रखने की जरुरत है नहीं तो आने वाले समय में आपको परेशानी हो सकती है। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियाँ सभी को खुश रखेंगी। संभव है कि कोई आपसे अपने प्यार का इजहार करे। जो कला और रंगमंच आदि से जुड़े हैं, उन्हें अपना कौशल दिखाने के लिए कई नए मौके मिलेंगे। आपको अपने घर के छोटे सदस्यों के साथ वक्त बिताना सीखना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप घर में सद्भाव बना पाने में कामयाब नहीं हो पाएंगे। आपका जीवनसाथी आपको इतना बेहतरीन पहले कभी महसूस नहीं हुआ। आपको उनसे कोई बढ़िया सरप्राइज मिल सकता है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - हल्का पीला है।
☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आप अपने ऊँचे आत्मविश्वास का सही इस्तेमाल करें। भागदौड़ भरे दिन के बावजूद आप फिर ऊर्जा और ताजगी पाने में कामयाब रहेंगे। अगर आपका धन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट-कचहरी में अटका था तो उसमें आपको विजय मिल सकती है और आपको धन लाभ हो सकता है। कुल मिलाकर फायदेमंद दिन है। लेकिन आप समझते थे जिस पर आप आँखें बंद करके यकीन कर सकते हैं, वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। रोमांस को झटका लगेगा और आपके कीमती तोहफे भी जादू चलाने में विफल रहेंगे। आपमें बहुत-कुछ हासिल करने की क्षमता है, इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी मौकों को झट-से दबोच लें। जिन रिश्तों को आप अहमियत देते हैं उन्हें समय देना भी आपको सीखना होगा नहीं तो रिश्ते टूट सकते हैं। खुद तनावग्रस्त होने की झल्लाहट आप बेवजह अपने जीवनसाथी पर निकाल सकते हैं। शुभांक - 8 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ कन्या राशि :- आज के दिन घर और ऑफिस में कुछ दबाव आपको ग़ुस्सैल बना सकता है। जो लोग टैक्स चोरी करते हैं वो बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। इसलिए आपको यही सलाह दी जाती है कि टैक्स की चोरी न करें। आप सभी पारिवारिक कर्जे खत्म करने में कामयाब रहेंगे। प्यार-मोहब्बत के मामले में दबाव बनाने की कोशिश न करें। अगर आप अपने काम पर ध्यान दें तो कामयाबी और प्रतिष्ठा आपकी होगी। मौसम का मिजाज कुछ ऐसा रहेगा कि आप बिस्तर से उठने को राजी नहीं होंगे। बिस्तर से उठने के बाद आपको अहसास होगा कि आप अपना कीमती समय बर्बाद कर चुके हैं। वैवाहिक जीवन में चीजें हाथ से निकलती हुई मालूम होंगी। कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी और अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। शुभांक - 1 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ तुला राशि :- आज के दिन आपको भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापारियों को अच्छा लाभ हो सकता है। नए मित्र बन सकते हैं। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य रहेगा। पढ़ाई में मन लगेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। घर और ऑफिस में आप कुछ ज्यादा व्यस्त रहेंगे। जो लोग टैक्स चोरी करते हैं वो बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। आपको यही सलाह दी जाती है कि टैक्स की चोरी न करें। आपके सभी पारिवारिक कार्य आसानी से पूरे होंगे। प्यार-मोहब्बत के मामले में दबाव बनाने की कोशिश न करें। अगर आप अपने काम पर ध्यान दें तो कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा होगी। मौसम की वजह से देर से उठेंगे। मिजाज कुछ आप बिस्तर से उठने को राजी नहीं होंगे। उसके बाद उठने पर आपको अहसास होगा कि आप अपना कीमती समय बर्बाद कर चुके हैं। पारिवारिक जीवन में सब-कुछ ठीक रहेगा। शुभांक - 3 और शुभ रंग - भूरा है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज आपका दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। किसी मित्र या रिश्तेदार से अनबन हो सकती है। खर्चे बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें। धैर्य और समझदारी से काम लें। ऐसी गतिविधियों में संलग्न रहें, जो आपको सुकून दें। अगर सफर कर रहे हैं तो अपने कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें, यदि आप ऐसा नहीं करते तो सामान के चोरी होने की संभावना है। कामकाज में अधिक व्यस्तता के चलते अपने जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता तनावपूर्ण हो सकता है। जिन्दगी की भाग-दौड़ में आप खुद को खुशनसीब पाएंगे, क्योंकि आपका हमदम वाकई सबसे बेहतरीन है। ऑफिस में आपको पता लग सकता है कि जिसे आप अपना दुश्मन समझते थे, वह दरअस्ल आपका शुभचिंतक है। आपके हँसने-हँसाने का अन्दाज आपकी सबसे बड़ी पूंजी साबित होगा। आपका वैवाहिक जीवन एक खूबसूरत बदलाव से गुजरेगा। शुभांक - 3 और शुभ रंग - श्याम है।
☀️ धनु राशि :- आज के दिन आप झुंझलाहट महसूस कर सकते हैं। आपको याद रखना चाहिए कि सही कर्म और विचार आपके लिए बहुप्रतीक्षित राहत लेकर आएंगे। आप पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप अपनी जमा-पूंजी पारम्परिक तौर पर निवेश करें। अगर आप अपने आकर्षण और होशियारी का इस्तेमाल करें, तो लोगों से मनचाहा व्यवहार पा सकते हैं। आपको प्यार का जवाब प्यार और रोमांस से मिलेगा। आपको पता लग सकता है कि आपके बॉस आपसे इतने रूखेपन से क्यों बात करते हैं। वजह जानकर आपको वाकई तसल्ली होगी। आप ऑफिस से घर वापस आकर अपना पसंदीदा काम कर सकते हैं। इससे आपके मन को शांति मिलेगी। आप अपने जीवनसाथी के प्यार की मदद से जिन्दगी की मुश्किलों का आसानी से सामना कर सकते हैं। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। भाग्य का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। प्रेम जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। शुभांक - 2 और शुभ रंग - नारंगी है।
☀️ मकर राशि :- आज के दिन आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। व्यापार में लाभ की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के योग हैं। परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अपने डर का इलाज का वक्त आ चुका है। आपको समझना चाहिए कि न सिर्फ यह शारीरिक ऊर्जा को चूस लेता है, बल्कि जिंदगी को भी कम करता है। आप काफी पैसे बना सकते हैं, लेकिन इसे अपने हाथों से फिसलने न दें। बहन की शादी की खबर आपके लिए खुशी का सबब लेकर आएगी। हालाँकि उससे दूर होने का ख्याल आपको उदास भी कर सकता है, लेकिन आपको भविष्य के बारे में सोचना छोड़ वर्तमान का पूरा आनंद लेना चाहिए। प्रेमी को आपकी कोई बात चुभ सकती है। वो आपसे रुठें इससे ही पहले ही अपनी गलती का अहसास कर लें और उन्हें मना लें। बिना गहराई से समझे-बूझे किसी व्यावसायिक/कानूनी दस्तावेज पर हस्ताक्षर न करें। आपके हँसने-हँसाने का अन्दाज आपकी सबसे बड़ी पूंजी साबित होगा। सेहत के नजरिेये से गले लगने के अपने फायदे हैं और आपको यह एहसास अपने जीवनसाथी से मिल सकता है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - हल्का पीला है।
☀️ कुम्भ राशि :- आज के दिन आप खुद को किसी रचनात्मक काम में लगाएँ। मानसिक शांति के लिए आपकी खाली बैठने की आदत खतरनाक साबित हो सकती है। अपने निवेश और भविष्य की योजनाओं को गुप्त रखें। अपने परिवार को पर्याप्त समय दें। उन्हें महसूस होने दें कि आप उनका ख्याल रखते हैं। उनके साथ अच्छा वक्त बिताएँ और शिकायत करने का मौका न दें। आप इश्क की चाशनी जिन्दगी में घुलती हुई महसूस करेंगे। काम को मनोरंजन के साथ न मिलाएँ। अपने शरीर को दुरुस्त करने के लिए आप कई बार सोचेंगे लेकिन बाकी दिनों की तरह भी यह प्लान धरा का धरा रह जाएगा। शादी के बाद वैवाहिक जीवन में प्यार सुनने में मुश्किल जरूर लगता है, लेकिन आप महसूस करेंगे कि यह मुमकिन है। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। मित्रों के साथ घूमने-फिरने का योग है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - सैफरॉन है।
☀️ मीन राशि :- आज के दिन आप ऐसी गतिविधियों में शामिल हों जो रोमांचक हों और आपको सुकून दें। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा होगी। घरेलू मोर्चे पर समस्या खड़ी हो सकती है, इसलिए तोल-मोल कर ही बोलें। आपके प्रिय के साथ कुछ मतभेद उभर सकते हैं, साथ ही अपने साथी को अपना नजरिया समझाने में भी तकलीफ महसूस होगी। आप नए प्रोजेक्ट को शुरू करेंग जो पूरे परिवार के लिए समृद्धि लेकर आएगा। अपनी खासियत और भविष्य की योजनाओं पर फिर से सोचने का समय है। किसी के प्रभाव में आकर आपका जीवनसाथी आपसे झगड़ सकता है, लेकिन प्यार और सद्भाव से मामला सुलझ जाएगा। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। शुभांक - 1 और शुभ रंग - पिंक है।
