दैनिक राशिफल ०२ अक्टूबर २०२५ आचार्य पंडित श्री राजकुमार उपाध्याय मोबाइल नंबर +919619957834

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 02-10-2025 गुरुवार 




शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- आश्विन (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष अमावस्यांत आश्विन माह,
तिथि- दशमी 19:10:13,  
दिन- गुरुवार, सूर्य प्रविष्टे 16 आश्विन गते,
नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा 09:12:16, पश्चात-श्रवण,
योग- सुकर्मा 23:27:28, 
करण- तैतुल 07:11:15, पश्चात-गर,
चंद्र- मकर राशिगत,
सूर्य- कन्या राशिगत,
ऋतु- शरद, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 06:15:44, 
सूर्यास्त- 18:04:35,
दिन काल- 11:48:50, 
रात्री काल- 12:11:41,
चंद्रोदय- 15:09:03,
चंद्रास्त- 25:55:36*,
राहू काल- 13:39-15:07 अशुभ,
यम घंटा- 06:16-07:44 अशुभ,
अभिजित- 11:47-12:34 शुभ,
प्रदोष- 18:05-20:33 तक,
दिकशूल- दक्षिण दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज गुरुवार के दिन राई खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।

☀️ विशेष :- आज दशमी तिथि के दिन कलम्बी का साग खाना निषिद्ध है। इससे शरीर में रोग होता है।
   
   !!🍒!! राशिफल !!🍒!!

☀️ मेष राशि :- आज के दिन चंद्रमा का गोचर आपको नई ऊर्जा से भर देगा। आप अपनी मनपसंद चीजों में रुचि लेंगे और लोगों से बातचीत का भी अच्छा अवसर मिलेगा। समाज में आपकी छवि मजबूत होगी और कुछ ऐसा करने का मन बनेगा जो लंबे समय से सोच रहे थे, माहौल में गर्मजोशी रहेगी। काम को लेकर रिलैक्स का समय है वैसे तो आप तेजी से आगे बढ़ सकते हैं। काम में आपकी पकड़ मजबूत रहेगी और वरिष्ठ आपकी प्रशंसा कर सकते हैं। अगर आप बिजनेस में हैं, तो काम में शाम को रफ्तार देखने को मिलेगी कोई रुका प्रोजेक्ट फिर से शुरू हो सकता है। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा, कुछ लाभ घर के लोगों से मिल सकता है खरीदारी का मन बना रहे हैं, तो जरूरी जांच के बाद कर सकते हैं। घर के लिए कोई छोटी खरीदारी संभव है। प्रेम संबंधों में मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। आपके साथी का साथ कुछ मदद तो देगा लेकिन बहस भी बनी रहेगी। अविवाहित लोगों को कहीं से विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। सेहत सामान्य रहेगी। आप किसी पुराने रोग से परेशान हैं, तो उसमें थोड़ी राहत मिलेगी। बाहर का तला‑भुना खाने से परहेज करें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - ऑरेंज है।

☀️ वृष राशि :- आज आपका दिन अनुकूल है और आराम के लिए अच्छा रहेगा। आप अपने निजी जीवन को लेकर अधिक सोच सकते हैं। कोई पुराना काम याद आने वाला जिसके लिए अब कुछ मेहनत करने वाले हैं। किसी अपने से बातचीत करके मन हल्का होगा। घर का वातावरण थोड़ा नॉर्मल है तो घूमने के मौके भी बनेंगे। काम की गति धीमी हो सकती है लेकिन आप जो करेंगे उसमें अच्छे से गुणवत्ता बनाए रखेंगे। किसी सहयोगी की मदद से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। व्यवसाय में हैं तो कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें और पुराने लेन-देन पर ध्यान दें। पैसों को लेकर मन में कुछ चिंता हो सकती है कोई बड़ी हानि नहीं होगी। खर्च थोड़ा घर की जरूरतों पर अधिक हो सकता है। रिश्तों में थोड़ा उतार‑चढ़ाव रह सकता है वैसे साथी से कोई पुरानी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, लेकिन आपकी सूझबूझ से स्थिति संभल सकती है। थकावट या आलस्य महसूस हो सकता है भरपूर नींद लेने का मौका तो मिलेगा लेकिन शायद आप उसे अपनाना नहीं चाहें। शुभांक - 3 और शुभ रंग - सुनहरा है।

☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन आपकी स्थिति कुछ अच्छी तो कुछ मुश्किल भरी रहेगी। आप लोगों से मिलने-जुलने में आगे रहेंगे पर कुछ लोग मिलना नहीं चाहेंगे। घर में बड़ों के साथ विवाद हो सकता है। कोई ऐसा व्यक्ति जिससे लंबे समय से बात नहीं हुई थी अचानक संपर्क कर सकता है। काम को लेकर दुविधा बनी रहने वाली है क्या पहले करें और क्या नहीं इस बात को लेकर तनाव हो सकता है। आप जो भी बोलेंगे उसका असर होगा इसलिए कुछ भी गलत न बोलें। इंटरव्यू, मीटिंग या प्रेजेंटेशन से जुड़े कार्यों में व्यस्तता रहने वाली है। दिन लाभ से ज्यादा खर्च की कंडीशन आपको परेशान कर सकती है। किसी को कोई छोटा निवेश उधार के रूप में देना पड़ सकता है। प्रेम जीवन में हल्की-फुल्की नोकझोंक के बाद फिर से निकटता आएगी। आप साथी के साथ कहीं बाहर घूमने या फोन पर लंबी बातचीत कर सकते हैं। मानसिक रूप से तनाव तो रहेगा क्योंकि छोटी-छोटी बातों को लेकर मन में दबाव बनाए रख सकते हैं। शुभांक - 7 और शुभ रंग - बैंगनी है।

☀️ कर्क राशि :- आज के दिन घर परिवार में अपने काम को लेकर आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं। निजी जीवन की ओर भी आपको राहत कम ही मिल पाएगी। पुराने मामले को लेकर भावना उमड़ सकती हैं। शाम के समय घर से बाहर निकलने का मौका मिलेगा। काम से जुड़े मामलों में धीमापन रह सकता है, आप ज़्यादा एक्टिव फील न कर पाएंगे। अगर छुट्टी पर हैं तो अपने दिमाग को काम से थोड़ा अलग रखना बेहतर होगा। बिजनेस में कोई नया सौदा करने की जल्दबाजी न करें सोच-विचार ज़रूरी है। पैसों को संभल कर खर्च करने का है कोई घरेलू जरूरत या मरम्मत का खर्चा अचानक आ सकता है। रिश्तों में आप जितना करें उतना दूसरे को कम ही लगेगा, अपने पार्टनर से जुड़ी कोई बात आपको थोड़ी परेशान कर सकती है। मन और तन दोनों को आराम देना जरूरी होगा। पुरानी थकान या अनिद्रा का असर महसूस हो सकता है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - नीला है।

☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आपकी स्थिति मिले जुले प्रभाव देगी आप कुछ काम में ऊर्जा से भरपूर रहेंगे तो कुछ काम परेशानी देने वाले भी रहेंगे। अपनी बातों को लोगों तक पहुंचाने के चक्कर में कहीं उलझ न जाएं। सामाजिक जीवन में भी सक्रियता बढ़ेगी। लोग आपकी बातों को गौर से सुनेंगे और आपकी उपस्थिति महत्त्वपूर्ण रहेगी। नए विचारों को साझा करने का समय है पर आपको कंपटीशन भी ज्यादा ही मिल सकता है। मीटिंग, टीमवर्क या किसी प्रोजेक्ट पर ध्यान से काम करने की जरूरत होगी। पैसों को लेकर दिन साधारण ही रहेगा। घर की चीजों पर खर्च होगा और बाहरी कामों में शामिल होने के लिए भी जेब ढीली करनी पड़ सकती है। प्रेम जीवन में खुशी का दिन है। आप अपने साथी को समय देंगे और कोई खास बात या योजना दोनों को जोड़ सकती है। अविवाहित लोग किसी से आकर्षित हो सकते हैं। कोई नया परिचय भविष्य में रिश्ता बन सकता है। शारीरिक रूप से चुस्ती रहेगी। व्यायाम, डांस, या आउटडोर गतिविधियों का मन करेगा। इस समय आंखों की देखभाल करें क्योंकि थोड़ी जलन महसूस हो सकती है। शुभांक - 7 और शुभ रंग - ग्रे है।

☀️ कन्या राशि :- आज के दिन की शुरुआत आपकी व्यस्तता को देने वाली है। आप कुछ बातों को बहुत बारीकी से देखने वाले हैं। हर काम को सही और व्यवस्थित तरीके से करने की कोशिश करेंगे। दिन कुछ धीमा लग सकता है, लेकिन आपको अपने कामों में संतुष्टि मिलेगी। किसी पुराने विचार को दोबारा अपनाने का मन बन सकता है। काम को लेकर मेहनत और समझदारी लोगों को प्रभावित कर सकती है। आप कोई मुश्किल काम आसानी से पूरा कर सकते हैं। ऑफिस या बिजनेस में किसी पुराने संपर्क से फायदा हो सकता है। कोई वरिष्ठ आपकी सलाह को महत्व देगा। धन से जुड़ी योजना पर काम कर सकते हैं। पुराने खर्चों पर नियंत्रण पाने की कोशिश कामयाब हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य से आर्थिक मदद भी मिल सकती है। आप साथी के लिए कुछ खास सोच सकते हैं, रिश्तों में जरूरत से अधिक परख न करें। सेहत सामान्य रहेगी। गैस्ट्रिक या इससे संबंधित हल्की समस्या हो सकती है, इसलिए गरिष्ठ भोजन से बचें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - महरून है। 

☀️ तुला राशि :- आज के दिन आपके घर में चहल पहल रहने वाली है, किसी का आना या आपका बाहर निकलना दोनों ही बातें आपको बिजी रखने वाली हैं। दोस्तों या किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात या बातचीत मन को राहत देगी। काम के लिए दिन की स्थिति नार्मल ही है। कारोबार में कोई नई आइटम जोड़ने से लाभ बनेगा, जो लोग काम की तलाश में हैं उन्हें अचानक से काम मिल सकता है। दोस्तों के साथ कोई काम की योजना बन सकती है जिससे भविष्य में फायदा हो। फ्रीलांस काम से आमदनी हो सकती है। कोई पुराना बिल या किस्त याद दिलाई जा सकती है, इसलिए बजट बनाकर खर्च करें। ऑनलाइन माध्यम से कोई आकर्षक संपर्क मिल सकता है। कुछ ऐसा भी हो सकता है जो आपको पुराने समय की याद दिलाए और आप थोड़े भावुक हो जाएं। गले या सांस से जुड़ी थोड़ी परेशानी हो सकती है इसलिए ठंडी चीजों से परहेज करें। शुभांक - 3 और शुभ रंग - वॉयलेट है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आपको मेहनत के साथ-साथ भाग दौड़ भी रहने वाली है। घर और बाहर की जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बिठाना जरूरी होगा। आप अपनी सूझबूझ से लोगों को प्रभावित करने की कोशिश तो करेंगे पर फिर भी शब्दों में कुछ कंट्रोल बनाए रखें। काम के लिहाज से जीवन में आप किसी अहम निर्णय की ओर बढ़ सकते हैं। अगर टीम के साथ काम कर रहे हैं, तो आपकी भूमिका निर्णायक रहेगी। किसी लंबित फाइल पर काम दोबारा शुरू हो सकता है। व्यवसाय में कानूनी कागजात या दस्तावेज पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। धन संबंधित मामलों में सतर्कता जरूरी होगी क्योंकि लेन-देन के कारण कुछ समस्या रह सकती है। खर्चे यथासंभव सीमित रखें विलासिता से जुड़ी चीजों में धन लगने वाला है। रिश्तों में भावनाओं के चलते कुछ बेचैनी रहेगी। पार्टनर की बातों को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे। जिनका रिश्ता टूट चुका था वे दोबारा बातचीत की पहल कर सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर दिन ठीक रहेगा। आंखों की थकान या नींद की कमी हो सकती है। काम के बीच छोटे-छोटे ब्रेक लेना लाभदायक रहेगा। शुभांक - 9 और शुभ रंग - नारंगी है।

☀️ धनु राशि :- आज के दिन आपकी स्थिति नार्मल रहेगी। घर परिवार के साथ घूमने फिरने का समय बनेगा। बच्चों की ओर से कुछ मांगे आप पूरी करने वाले हैं। जो चीजें अब तक स्पष्ट नहीं थीं उन पर ध्यान जाएगा। कुछ अंतरंग विषयों पर सोचने या निर्णय लेने की स्थिति बन सकती है। काम-काज पर ध्यान लगाए रखने की जरूरत महसूस होगी। कुछ बातें ऐसी सामने आ सकती हैं जिन पर अब तक ध्यान नहीं दिया गया था। ऑफिस में किसी गुप्त चर्चा या रणनीतिक योजना का हिस्सा बन सकते हैं। व्यापार में पुराने दस्तावेज फिर से खंगालने पड़ सकते हैं। गोपनीयता से जुड़े धन मामलों में कोई हलचल हो सकती है। जरूरी नहीं कि कोई बड़ा फायदा हो पर भविष्य के लिए कुछ ठोस सोच बन सकती है। किसी खास व्यक्ति की बातें बहुत सोचेंगे। अगर किसी रिश्ते को लेकर उलझन है तो उसे सुलझाने की पहल हो सकती है। शरीर से अधिक मन पर असर रहेगा, पेट में हल्का तनाव या गैस की शिकायत हो सकती है, गर्म पानी और हल्का भोजन मददगार रहेगा। शुभांक - 9 और शुभ रंग - पीच है।

☀️ मकर राशि :- आज आपका दिन कुछ मस्ती के मूड वाला होगा, लोगों के साथ पंगे लेने में भी आगे रह सकते हैं। किसी ऐसे विचार पर ध्यान देंगे जिसे लेकर लंबे समय से उत्सुक थे। लोगों से मिलना-जुलना और नई बातें सीखना आपको आनंद देगा। आपका दृष्टिकोण साफ तो रहेगा साथ ही स्पष्ट भी होगा, अपने नीतियों को लागू करने की इच्छा भी रहने वाली है। काम में आगे की योजना बन सकती है। अगर आप किसी विदेशी या दूरस्थ संस्था से जुड़े हैं तो ट्रैवलिंग का समय बन रहा है। अचानक से कुछ अतिरिक्त आमदनी हो सकती है किसी पुराने कनेक्शन से लाभ मिल सकता है। यात्रा या शिक्षा से जुड़ा खर्चा संभव है। प्रेम में आप खुले दिल से बात करेंगे और सामने वाला भी आपकी भावनाओं को समझेगा। किसी से दूर थे तो बातचीत का सिलसिला दोबारा शुरू हो सकता है। खान-पान में कुछ नया ट्राई कर सकते हैं पर मात्रा का ध्यान रखें बहुत अधिक ओवर इटिंग परेशानी दे सकती है। सुबह का समय योग या स्ट्रेचिंग के लिए उपयुक्त रहेगा। शुभांक - 4 और शुभ रंग - संतरी है।

☀️ कुंभ राशि :- आज का दिन आपका कुछ मुश्किल भरा या बेचैनी वाला हो सकता है। आप व्यवहारिक एवं परिणाम आधारित सोच अपनाएंगे। छोटी-छोटी बातों पर अधिक समय नहीं गवाएंगे। जिस चीज में ठोस लाभ हो उसी पर ध्यान केंद्रित रहेगा। परिवार से जुड़ा कोई निर्णय लेना पड़ सकता है। आपके लिए टाइम मैनेजमेंट को सही से लागू कर पाना मुश्किल होता है। कुछ मामलों में परीक्षा हो सकती है। कोई सहकर्मी आपकी सलाह मांग सकता है या किसी पुराने कार्य को दोबारा ठीक करने की जिम्मेदारी मिल सकती है। यदि आप पदोन्नति या तबादले की प्रतीक्षा कर रहे हैं, तो कुछ सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने का है। कोई पुराना खर्च सिर उठा सकता है या ई एम आई किस्त को लेकर प्लानिंग करनी पड़ सकती है। रिश्तों में थोड़ी गंभीरता बनी रहेगी। आप चाहेंगे कि साथी व्यवहार में अधिक स्थिरता दिखाएं। बेहतर रहेगा कि समय निकालकर सुकून से बात करें। जोड़ों में हल्की अकड़न या कमर में थकान महसूस हो सकती है, अगर आप लंबे समय तक बैठकर काम करते हैं। पानी अधिक पीएं और शरीर को गतिशील बनाए रखें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ मीन राशि :- आज आपका दिन कुछ नया खोजने, समझने और अपनाने का है। आपकी रुचि उन विषयों की ओर जा सकती है जो सामान्य दिनचर्या से हटकर हैं। मन थोड़ा उड़ता हुआ लगेगा लेकिन आपको कुछ रोचक अनुभव मिल सकते हैं। मित्रों से बातचीत मन को खुश कर देने वाली होगी। काम के लिए इस समय बहुत से लोगों के साथ मेल-जोल होगा, आप खुद को किसी रचनात्मक या तकनीकी प्रोजेक्ट में व्यस्त रख सकते हैं। किसी ऑनलाइन प्रोग्राम या वर्कशॉप का हिस्सा बनने का मौका मिल सकता है। पैसे के मामले में ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है, लेकिन बेमतलब खर्चों से सावधान रहें। डिजिटल माध्यम से कमाई का रास्ता खोज सकते हैं या उसमें रुचि ले सकते हैं। प्रेम संबंधों में नयापन लाने का दिन है। आप अपने साथी के साथ कुछ अलग प्लान कर सकते हैं। किसी अनोखे विषय पर बातचीत या किसी नए स्थान की योजना बना सकते हैं। मानसिक स्फूर्ति बनी रहेगी, लेकिन शारीरिक रूप से थोड़ी सुस्ती रह सकती है। देर रात तक जागने से बचें और मोबाइल या लैपटॉप स्क्रीन समस्या दे सकती है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - आसमानी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!