दैनिक राशिफल १२ अक्टूबर २०२५ आचार्य पंडित श्री राजकुमार उपाध्याय मोबाइल नंबर +919619957834

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 12-10-2025 रविवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- कार्तिक (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष अमावस्यांत आश्विन माह,
तिथि- षष्ठी 14:16:12, पश्चात-सप्तमी, 
दिन- रविवार, सूर्य प्रविष्टे 26 आश्विन गते,
नक्षत्र- मृगशीर्षा 13:35:37, पश्चात-आद्रा,
योग- वरियान 10:54:05, पश्चात-परिघ,
करण- वणिज 14:16:12, पश्चात-विष्टिभद्र,
चंद्र- मिथुन राशिगत,
सूर्य- कन्या राशिगत,
ऋतु- शरद, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 06:21:17, 
सूर्यास्त- 17:53:20,
दिन काल- 11:32:03, 
रात्री काल- 12:28:31,
चंद्रास्त- 12:05:47,
चंद्रोदय- 22:13:49,
राहू काल- 16:27-17:53 अशुभ,
यम घंटा- 12:07-13:34 अशुभ,
अभिजित- 11:44-12:30 शुभ,
प्रदोष- 17:53-20:25 तक,
दिकशूल- पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज रविवार के दिन पान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।

☀️ विशेष :- आज षष्ठी तिथि के दिन नीम की पत्ती, फल या दातून मुँह में डालने से नीच योनी की प्राप्ति होती है।
    
    !!🍒!! राशिफल !!🍒!!

☀️ मेष राशि :- आज आपकी दिन की शुरुआत कुछ अच्छी तो कुछ मेहनत वाली भी रहेगी। घरेलू या व्यक्तिगत मामलों को लेकर आपके मन में कुछ उलझनें हो सकती हैं, लेकिन दिन के दूसरे हिस्से में आप खुद को संभालने में सफल होंगे। नौकरी में कुछ समय के लिए ब्रेक राहत तो देगा पर पुराने अधूरे कामों को पूरा करने का अवसर भी आपके पास होगा। बॉस के साथ बातचीत हेल्दी रहेगी काम में जल्दबाजी से बचें। व्यापारियों को नई साझेदारी या क्लाइंट जोड़ने के लिए धैर्य रखने की आवश्यकता होगी। आर्थिक स्थिति थोड़ी अस्थिर हो सकती है। किसी को धन देने की आवश्यकता महसूस हो सकती है, जिससे आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है।बड़े खर्च को कुछ दिनों के लिए टाल देना बेहतर रहेगा। वैवाहिक रिश्तों में थोड़ी खटास आ सकती है तो आप भी इसे दूर करने की कोशिश भी करेंगे। दांपत्य जीवन में पार्टनर को समय और सम्मान देने की आवश्यकता होगी। शारीरिक थकावट और गर्दन या पीठ से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। योग या स्ट्रेचिंग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें, इससे आपको राहत मिलेगी। शुभांक - 2 और शुभ रंग - संतरी है।

☀️ वृष राशि :- आज आपका दिन घर परिवार में मस्ती वाला होगा, फैमली में किसी के साथ लंबी बातचीत हो सकती है। सामाजिक संपर्कों के लिहाज से दिन बाहर घूमने का प्लान मिला-जुला रहेगा। दोस्त से मुलाकात हो सकती है और कुछ न कुछ शेयरिंग बनी रहने वाली है। ऑफिस में आपके सुझावों को लेकर बातें होंगी इनमें से कुछ के लिए आप का नाम भी लिया जा सकता है। कंपटीशन के कारण देर हो पर आपको क्रेडिट तो मिल ही सकता है। कम्युनिकेशन स्किल्स भी काम आने वाली है। कारोबार में दिन कुछ माल बाहरी संपर्क से मिल सकता है। घर के खर्च बने रहेंगे और घर परिवार में किसी पूजा या मांगलिक कार्य के कारण पैसों की मांग बढ़ सकती है। प्रेम जीवन में ताजगी और रोमांच की इच्छा काम करने वाली है। कोई रोमांटिक यात्रा या डेट की योजना बन सकती है जिससे रिश्ते में नई ऊर्जा आएगी। बदलते मौसम के कारण गले से संबंधित समस्या हो सकती है, जैसे खराश या सर्दी-जुकाम। अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। शुभांक - 6 और शुभ रंग - नीला है।

☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन आपके मन में कुछ ज्यादा ही उथल-पुथल को देख सकते हैं। इमोशन के साथ साथ इच्छाओं का मिला-जुला खेल रहेगा। घर में कुछ साफ सफाई को लेकर भाई बहन के साथ बहस भी रहेगी। माता-पिता की ओर से आपको प्रेम भी मिलेगा तो टेंशन न लें। ऑफिस में आपको खुद पर यकीन रखने की जरूरत है क्योंकि कई बातें शायद उस अनुरुप न हो पाएं जैसी आपने सोची हुई थी। प्रोजेक्ट अभी आपके पास न हो पर उस पर काम आपको शुरु करना पड़ सकता है। धन के मामले में सतर्क रहना जरूरी है कोई अप्रत्याशित स्थिति उत्पन्न हो सकती है जिसमें घर या बाहर के खर्चे आप को करने पड़ सकते हैं। रिश्तों में आपको थोड़ा वक्त खुद के लिए चाहिए होगा। अपने पार्टनर से किसी छोटी सी बात पर विवाद हो सकता है, सही तरीके से बात करते हैं तो स्थिति शांत हो जाएगी। दिन आप पर निर्भर करेगा, क्योंकि शारीरिक स्वास्थ्य तो अच्छा रहेगा, लेकिन मानसिक थकावट से बचना मुश्किल होगा। शुभांक - 7 और शुभ रंग - ग्रे है।

☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आप बाहरी चीजों के आकर्षण में ज्यादा उलझे रहने वाले हैं। वैसे तो आप काम उत्साह से करेंगे लेकिन घर में कुछ बातें आपके काम को रोकने वाली हैं। पिता की ओर से कुछ डांट सुनने को मिल सकती है। शाम के समय घर पर किसी का आगमन भी होने का संकेत मिल सकता है। काम-काज में सुस्ती रहने से मुश्किलें आपको ही देखनी होंगी। मल्टीनेशनल वर्क में आपके पास काफी चीजें सपोर्ट में रहने वाली हैं। कुछ आइडिया को नया रूप देने की कोशिश कर सकते हैं जिसका पॉजिटिव रुख भी आपको मिलेगा। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव आ सकता है पर इससे घबराने की जरूरत नहीं है कुछ नई बचत योजनाओं पर विचार करेंगे। आपके रिश्तों में ताजगी न भी आए लेकिन कुछ नए दोस्त आपके जीवन में शामिल हो सकते हैं, सोशल मीडिया में दोस्ती बनी रहने वाली है। शारीरिक स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने वाला है। थोड़ा समय निकालें हल्की-फुल्की एक्सरसाइज से राहत मिलेगी। शुभांक - 5 और शुभ रंग - मैरून है।

☀️ सिंह राशि :- आज आपका दिन मिले जुले असर वाला होगा। दोस्तों की ओर से बाहर निकलने का दबाव होगा तो घर वालों की ओर से घर के कामों को पूरा करने की मांग होगी। अब व्यस्तता रहेगी, पर अच्छी बात है कि आप इन दोनों के लिए बीच का रास्ता तो निकाल ही लेंगे। आपका व्यस्त दिन है, फिर भी कामकाज में फुरस्त कम ही रहे तो अगर आप संतुलित दृष्टिकोण अपनाएंगे तो कुछ मामले सहजता से सुलझ सकते हैं। आपके द्वारा लिए गए निर्णय भविष्य में बेहतर परिणाम देंगे, बस सुनिश्चित करें कि जल्दबाजी में कोई कदम न उठाएं। बच्चों की मांग हो या किसी अपने के लिए कुछ गिफ्ट के रूप में लेने की इच्छा धन खर्च को करवाने वाली है। रिश्तों में स्थिरता और समझ बढ़े न बढ़े पर आपके भीतर कई चीजें बदलने वाली हैं। आपके द्वारा की गई छोटी-छोटी बातें आपके पार्टनर के दिल को छू सकती हैं। दिन फिटनेस पर जोर देने वाला है। एक्सरसाइज के साथ हेल्दी डाइट का कमाल खुश रखेगा। शुभांक - 7 और शुभ रंग - लाल है।

☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आप खुद को थोड़ा अलग अलग रास्तों पर पाएंगे। आपके दिमाग में ढेर सारी बातें चल रही होंगी। खासकर आपकी सामाजिक और व्यावसायिक दुनिया में आप कुछ बदलाव देख सकते हैं। कुछ खास मौके मिल सकते हैं, जिनमें आप अपनी सोच से सभी को प्रभावित करेंगे। काम में आपको वह गहराई मिलेगी जो आप ढूंढ रहे थे। सीनियर या साथ में काम कर रहे लोगों की ओर से फीडबैक मिलेगा। कोई मुश्किल काम सरल हो जाएगा बस थोड़ा ध्यान और कड़ी मेहनत की जरूरत है। धन से जुड़े मामलों में थोड़ा सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। कोई बड़ा खर्चा आपको अचानक से चौंका सकता है। रिश्तों में थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है, फैमिली के मामलों को लेकर खुलकर अपनी बात रखें, इससे कुछ बचाव संभव है। शारीरिक रुप से नार्मल होंगे और अपने कामकाज को लेकर किसी और की कम ही मदद लेना चाहेंगे। कुछ टहलना आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा। शुभांक - 5 और शुभ रंग - लेमन है।

☀️ तुला राशि :- आज के दिन आप अपने जादुई अंदाज से दोस्तों को आकर्षित करने वाले हैं और घूमने फिरने का प्लान पूरा कर सकते हैं। घर पर भाई बंधुओं के साथ ज्यादा बातें होने वाली हैं और संवेदनशीलता भी तेज होगी। कुछ पुराने घरेलू काम जल्द करेंगे जिससे आस-पास के लोग आपके इस नए बदलाव से प्रभावित हो सकते हैं। करियर में आपको कुछ असामान्य तरीके से सफलता मिल सकती है। कोई नई योजना या विचार आपके लिए अभी फायदे का सौदा न हो इसलिए काम में थोड़ी रचनात्मकता और जोखिम लेने की क्षमता आपको परिणाम दिलाएगी। पैसों के मामलों में थोड़ी समझदारी दिखाने की आवश्यकता है। किसी नए सौदे में इन्वेस्टमेंट से अच्छा लाभ मिल सकता है। आपके रिश्तों में एक नई ताजगी आएगी आप किसी रिश्ते में हैं, तो उनकी फैमिली से मिलने की बातें होने वाली हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आप थोड़ा थका हुआ महसूस कर सकते हैं। शरीर को आराम देना जरूरी होगा। शुभांक - 3 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आप जोशीले बने रहेंगे, लेकिन काम में सोच विचार रखें क्योंकि गलतियां होने की स्थिति बन रही है। अष्टम चंद्रमा की स्थिति के कारण मन में उथल-पुथल का दौर भी बना रहने वाला है। काम में आपकी गति और उत्साह तो होगा पर कुछ मामलों में आपको थोड़ी सोच-समझ कर कदम उठाने की जरूरत होगी, ताकि कोई गलती न हो। आप जो भी निर्णय लेंगे, उसका असर लंबे समय तक रहेगा, इसलिए संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। पैसे के मामले में आपको थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। कोई धन की मांग हो सकती है जिसके चलते दूसरों की ओर देखना मन को दुखाने वाला होगा। प्यार के मामले में आपको पार्टनर से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। छोटी सी बात को लेकर विचारों का टकराव हो सकता है। सेहत को लेकर ध्यान रखना पड़ेगा। तनाव से बचने के लिए थोड़ी शांति की तलाश में भी लगे रहने वाले हैं। शुभांक - 9 और शुभ रंग - मैजेंटा है।

☀️ धनु राशि :- आज के दिन आप घर पर अपनी बातों को लेकर ज्यादा ही आगे होंगे। दूसरों को सुनने के बदले खुद की सुनाने में आगे होंगे। छोटे भाई बहन लड़ाई करने में भी आगे होंगे इस रुख के चलते, घर का काम हो या बाहर का कोई काम ध्यान से करो जल्दबाजी से न करो। काम को लेकर धीमी गति से सही दिशा में बढ़ना जरूरी है क्योंकि आप अपने फैसलों में जिद भी लाने वाले हैं। कुछ दोस्तों के साथ काम से टाइम निकाल कर बाहर जाने का मौका निकाल लेंगे। कारोबार में आपको मुनाफा होगा लेकिन ध्यान से पार्टनरशिप को करें। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन मिश्रित रहेगा, अगर पहले से बचत पर ध्यान दिया है तो आपको कुछ राहत मिलेगी वरना शेयर मार्किट में आपको नुकसान ही रहेगा। मैरिज लाइफ में कुछ बातें साथी की ओर से पूरी न हो पाएं तो विवाद न करें बल्कि स्थिति जैसी है उसके अनुसार रिएक्ट करना ही अनुकूल होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। दिनचर्या में कुछ चेंज करने के मूड में रहेंगे। कोई सोशल सर्कल में फिटनेस प्रोग्राम में शामिल होना चाहेंगे। शुभांक - 4 और शुभ रंग - कत्थई है। 

☀️ मकर राशि :- आज आपका दिन समस्या या किसी काम के चलते अपने लिए कम ही हो पायेगा। आपको कुछ मामलों में धैर्य बनाए रखना होगा। आपके मन में बहुत सी बातें चल रही होंगी, लेकिन अगर आप अपनी सोच को कंट्रोल कर लेते हैं तो ही शांति को पाएंगे। काम को लेकर कुछ मुश्किलें उभरने वाली हैं। आपके विरोधियों कि ओर से तनाव और दबाव की नीति ज्यादा ही रहने वाली है। कारोबार में सरकार की ओर से कोई नोटिस या मार्केट में चल रहा कंपटिशन मंदी भी दे सकता है। जेब खर्च को लेकर सतर्क रहना होगा। कुछ धन राशि खोने या कहीं भुगतान करने पर लग सकती है। रिश्तों में थोड़ी सी असमंजस की स्थिति हो सकती है। फैमिली टेंशन आपको दिल की बातें कहने से भी रोकने वाली है। थकान और आलस्य की स्थिति हो सकती है, इसलिए थोड़ा समय आराम करने के लिए निकालें। फिटनेस और अच्छी डाइट पर ध्यान दें। शुभांक - 9 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ कुंभ राशि :- आज आपका दिन घर के कामों को अलग ही तरह से करने वाला होगा। दिन की शुरुआत थोड़ी उलझनों के साथ हो सकती है, लेकिन दोपहर के बाद आपकी सोच में जबरदस्त क्लैरिटी आएगी। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का मन बना रहने वाला है। प्रोफेशनल फ्रंट पर आपकी यूनीक थिंकिंग और इनोवेशन को लेकर बातें होंगी। क्रिएटिव फील्ड में हैं तो दिन थका देने वाला होगा। कारोबार में किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। खुद पर भरोसा रखें और दूसरों की राय को खुले दिल से स्वीकारें। अगर किसी फाइनेंशियल डील में उलझे हैं, तो अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें, दिन खत्म होते-होते आर्थिक स्थिति स्थिर होगी। दिल की बातें दिल तक पहुंचानी हैं तो शब्दों में नम्रता जरूरी है। पार्टनर के साथ किसी पुराने मुद्दे पर बात शांत होने का समय तो है पर चीजें आपके दम पर ही होंगी। सेहत को लेकर कोई बड़ा टेंशन नहीं है पर बच्चों की हेल्थ को लेकर ध्यान देना होगा जिसके कारण चिंता हो सकती है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - संतरी है।

☀️ मीन राशि :- आज आपका दिन काम की अधिकता वाला है। आपको रिलैक्स कम ही मिल पायेगा। घर पर किसी का आना चहल पहल तो देगा साथ ही नई बातों की चिंता भी दे सकता है। एजुकेशन को लेकर छात्र काफी परेशान होने वाले हैं इसलिए इस ओर पेरेंट्स को ध्यान देने की आवश्यकता होगी। प्रोफेशनल लाइफ में आपकी इमोशनल इंटेलिजेंस काम आएगी। ऑफिस में किसी सहकर्मी से तालमेल सुधरेगा, जिससे माहौल पॉजिटिव बनेगा। अगर आप राइटिंग से जुड़े हैं, तो कोई शानदार आउटपुट दे सकते हैं। पैसों को लेकर थोड़ी एहतियात जरूरी है इमोशनल होकर खर्च करने से बचें। किसी पुराने उधार की वसूली हो सकती है जिससे राहत मिलेगी। लव लाइफ में कुछ खास पल आपका इंतजार कर रहे हैं। पुराने प्यार की यादें ताजा हो सकती हैं या किसी खास से मुलाकात दिल को छू सकती है। शांति सबसे बड़ा इलाज है और आपको इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है। मेडिटेशन या कुछ क्रिएटिव काम करने से मन शांत रहेगा। शुभांक - 2 और शुभ रंग - क्रीम है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!