चेंबूर में जुआ अड्डे पर छापा, 3 करोड़ के माल समेत 33 आरोपी गिरफ्तार।

बृज बिहारी दुबे
By -
मुंबई क्राइम ब्रांच के गुप्त जानकारी विभाग को सूचना मिली थी कि चेंबूर के वसंत विहार कमर्शियल काम्प्लेक्स में बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 1 जुआ अड्डे के मालिक, 1 जुआ अड्डे का खजांची, 7 जुआ खिलाने वाले और 24 जुआ खेलने वालों समेत कुल 33 लोगों को हिरासत में लिया है।इस छापेमारी के दौरान रू 3.31 करोड़ का माल बरामद किया गया है। आगे की जांच की जा रही है।

मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती, सह पुलिस आयुक्त (अपराध) लखमी गौतम, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शैलेश बलकवडे , पुलिस उपायुक्त राज तिलक रौशन, पुलिस उपायुक्त (प्र-1) विशाल ठाकुर, सहायक पुलिस आयुक्त किशोर शिंदे, प्रशांत राजे के निर्देशानुसार उक्त कार्रवाई गुप्त जानकारी विभाग के प्रभारी पुलिस निरीक्षक काठे एवं क्राइम ब्रांच 8 के प्रभारी पुलिस निरीक्षक लक्ष्मीकांत सालुन्खे की टीम ने की है।

Tags:

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!