प्रयागराज। बुधवार को पुलिस आयुक्त व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में व पुलिस उपायुक्त नगर व अपर पुलिस उपायुक्त नगर के कुशल पर्यवेक्षण में नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे अभियान “मिशन शक्ति 5.0” के तहत नगर जोन के थाना कोतवाली में गठित एंटीरोमियों स्क्वाड व महिला बीट अधिकारियों द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत केसर विद्यापीठ इण्टर कॉलेज में जाकर महिला सशक्तिकरण के सम्बन्ध में बालिकाओं/छात्राओं एवं महिलाओं को महिला सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण के संबंध में जागरूक करते हुए गुड-टच, बैड-टच तथा विभिन्न हेल्पलाइन- वूमेन पॉवर लाइन-1090, आपातकालीन सेवा यूपी-112, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, स्वास्थ्य सेवा-102, एम्बुलेंस-108, साइबर क्राइम-1930 आदि के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही मिशन शक्ति केन्द्र, एण्टी-रोमियो स्क्वाड व आत्मरक्षा सम्बंधी टिप्स आदि के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी देकर जागरुक किया गया।
जागरूक करने वाली पुलिस टीम-
1. निरीक्षक रमेश यादव, थाना कोतवाली कमिश्नरेट प्रयागराज।
2. उप निरीक्षक गया प्रसाद पाण्डेय, थाना कोतवाली कमिश्नरेट प्रयागराज।
3. महिला कांस्टेबल आरती पाठक, थाना कोतवाली कमिश्नरेट प्रयागराज।
4. महिला कांस्टेबल सुषमा यादव, थाना कोतवाली कमिश्नरेट प्रयागराज।
5. महिला कांस्टेबल प्रीती, थाना कोतवाली कमिश्नरेट प्रयागराज।
6. कांस्टेबल राहुल चौधरी, थाना कोतवाली कमिश्नरेट प्रयागराज ।
7. कांस्टेबल राजू यादव, थाना कोतवाली कमिश्नरेट प्रयागराज ।
