जौनपुर जनपद के मडियाहू तहसील के उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ जौनपुर के तत्वाधान में उप शाखा मडियाहू लेखपाल संघ का चुनाव तहसील के सभागार में शुक्रवार को अपराह्न आयोजित किया गया।
जिसमें जनपद से आए चुनाव अधिकारी जिला उपमंत्री सतीश कुमार ने लेखपालों से सामंजस्य बैठे हुए संघ के चुनाव में सभी पदों पर सर्वसम्मत से निर्विरोध करवाया , जिसमें लेखपालों द्वारा विभिन्न पदों पर चुनाव अधिकारी के सामने एक-एक नामांकन रखे जाने पर चुनाव अधिकारी सतीश कुमार ने अध्यक्ष पद पर अनिल कुमार ,मंत्री पद से शिव शंकर यादव ,उप मंत्री नागेश ,ऑडिटर रोहित मौर्य, कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार पटेल ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज पाठक ,कनिष्ठ उपाध्यक्ष अमित सिंह, को निर्विरोध पदाधिकारी होने की घोषणा की गई।
चुनाव संपन्न होने के बाद चुनाव अधिकारी सतीश कुमार ने चयनित पदाधिकारी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई, लेखपाल के चुनाव में जनपद से निर्वाचन अधिकारी जिला उप मंत्री सतीश कुमार के अलावा जिला कनिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिभुवन यादव केराकत तहसील अध्यक्ष चंद्र मोहन यादव जिला ऑडिटर वंश राज यादव मौजूद रहकर लेखपाल के चुनाव में सफल सहयोग किया चुनाव का संचालन लेखपाल फूलचंद यादव ने किया।
