आटो और बाईक में टक्कर तीन लोग हुये घायल

बृज बिहारी दुबे
By -

चोपन / सोनभद्र - थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिंदुरिया में आटो और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई जिसमें तीन लोग घायल हो गये तिनों घायलों को तत्काल  एंबुलेंस के द्वारा चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां पर प्राथमिक उपचार चल रहा | बताया गया कि आटो जुगैल की तरफ से  सवारी लेकर चोपन आ रहा था जिसमे 7 सवारी बैठे हुये थे वहीं मोटरसाइकिल सवार चोपन से अपने घर घोरिया जा रहा था जैसे ही सिंदुरिया गांव पहुंचे की टक्कर हो गई जिससे बाइकसवार कपील पुत्र लक्ष्नधारी उम्र 20 वर्ष निवासी घोरिया जुगैल दुसरा आटो सवार संदीप पाण्डेय 19 वर्ष पुत्र पारस देव पाण्डेय ग्राम चतरवार जुगैल व बबलु 18 वर्ष पुत्र पप्पू कोल निवासी घोरिया जुगैल घायल हो गए डॉ फैज ने बताया कि बेहतर इलाज के लिए कपिल को जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है और बाकी दो लोगों को प्राथमिक उपचार करने के बाद छोड़ दिया गया |




रिपोर्ट सत्यदेव पांडे

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!