मनोविज्ञान विभाग के छात्रों ने किया बच्चों का आईक्यू व बिहेवियर असेसमेंट

बृज बिहारी दुबे
By -

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के मनोविज्ञान विभाग के छात्रों ने समाजसेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल की। माननीय कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी जी के मार्गदर्शन एवं विभागाध्यक्ष प्रोफेसर शेफाली वर्मा ठकराल के नेतृत्व में विभाग के छात्र नमित कुमार सिंह, अनूप आनंद पाल, विमलेंद्र चौरसिया एवं अन्नपूर्णा यादव ने चौबेपुर स्थित सोस (SOS) विलेज का दौरा किया।

इस दौरान छात्रों ने बच्चों का आईक्यू टेस्ट एवं बिहेवियर असेसमेंट किया। साथ ही उन्हें आवश्यकतानुसार काउंसलिंग प्रदान की गई और उनके भविष्य की शैक्षिक एवं व्यक्तिगत योजना को लेकर मार्गदर्शन दिया गया।

मनोविज्ञान विभाग की इस पहल का उद्देश्य बच्चों की बौद्धिक एवं व्यवहारिक क्षमताओं को समझते हुए उनके सर्वांगीण विकास में सहयोग करना है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!