मुकुट पूजन के साथ रामलीला का हुआ शुभारंभ जय श्री राम के नारे से गुंज उठा पंडाल

बृज बिहारी दुबे
By -

       (  रिपोर्ट सत्यदेव पांडे )

चोपन। सोमवार की शाम नगर में धार्मिक उल्लास और श्रद्धा के वातावरण के बीच श्री श्री रेलवे रामलीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला का भव्य शुभारंभ मुकुट पूजन के साथ किया गया। परंपरागत विधि-विधान के अनुसार मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड़ ने सर्वप्रथम फिता काटकर भगवान श्रीराम, लक्ष्मण एवं हनुमान जी के मुकुट का पूजन कर रामलीला की औपचारिक शुरुआत की। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों ने राज्य मंत्री का स्वागत किया। पूजन उपरांत अपने संबोधन में राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड़ ने कहा कि रामलीला भारतीय संस्कृति, आस्था और आदर्शों का प्रतीक है। यह आयोजन हमें श्रीराम के जीवन से सत्य, कर्तव्य और धर्म का पालन करने की प्रेरणा देता है। रामलीला समिति के अध्यक्ष राजन जायसवाल ने मंच से सभी आगंतुकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगरवासियों के सहयोग से यह भव्य आयोजन प्रतिवर्ष संपन्न होता है। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में रामलीला मंचन की श्रृंखला में भगवान राम के बाल्यकाल से लेकर लंका विजय तक की लीलाओं का जीवंत प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली,जुगैल जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, मंडल अध्यक्ष संजय केशरी, लवकुश भारती,राहूल सिंह, प्रदीप अग्रवाल, सतनाम सिंह,हिरालाल बर्मा,नागेश सिंह,राजू चौरसिया,तिर्थराज शुक्ला, जितेन्द्र जायसवाल, रामकुमार सोनी, अरविंद श्रीवास्तव, रामआसरे जायसवाल,रामपरिखा विश्वकर्मा,अमर शर्मा, विकास सिंह छोटकू,रिंकू अग्रहरी,शुभम चौरसिया, के साथ ही समिति के संरक्षक , पदाधिकारीगण, नगर के गणमान्य नागरिक एवं भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। संचालन मनोज चौबे ने किया वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह,कस्बा इंचार्ज आर एस शर्मा पुलिस बल के साथ चाक चौबंद रहे|

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!