भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल) की ओर से महत्वपूर्ण सूचना

बृज बिहारी दुबे
By -

विषय: सोशल मीडिया पर संगठन की एकरूपता और पहचान सुनिश्चित करने के लिए दिशानिर्देश।

*सम्माननीय साथियों,*

भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल) की कोर कमेटी, सभी मीडिया अधिकारियों, एवं पदाधिकारियों और सदस्यों को यह सूचित करती है कि संगठन की पहचान को और अधिक मजबूत और स्पष्ट बनाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाना अनिवार्य है। यह कदम हमारी एकजुटता को दर्शाएगा और राष्ट्रीय स्तर पर हमारी उपस्थिति को प्रभावी बनाएगा।
आप सभी को निर्देशित किया जाता है कि:
 1- सोशल मीडिया प्रोफाइल अपडेट करें: आप सभी को तत्काल प्रभाव से अपने व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर इंस्टाग्राम और अन्य सभी सोशल मीडिया प्रोफाइल (डीपी) पर संगठन का आधिकारिक लोगो (मोनोग्राम चिन्ह) लगाना अनिवार्य होगा।
  भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल)। यह हमारी डिजिटल पहचान को स्पष्ट करेगा और लोगों को यह समझने में मदद करेगा कि हम एक राष्ट्रीय संगठन का हिस्सा हैं।
 2- पूरा नाम और लोगो चिन्ह का उपयोग करें: भविष्य में, जब भी आप कहीं भी संगठन का नाम लिखते हैं - चाहे वह कोई रिपोर्ट हो, प्रेस विज्ञप्ति हो, या सोशल मीडिया पोस्ट - तो कृपया पूरा नाम "भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल)" ही लिखें। केवल "भारतीय मीडिया फाउंडेशन" लिखने से बचें, क्योंकि इससे भ्रम हो सकता है और हमारी राष्ट्रीय पहचान कमजोर पड़ सकती है।
इन निर्देशों का पालन करना हम सभी की जिम्मेदारी है। इन छोटे,  महत्वपूर्ण कदमों से हम एक मजबूत और संगठित इकाई के रूप में अपनी छवि नेशनल ब्राण्ड बना सकते हैं।
आपके सहयोग के लिए धन्यवाद।

*पंडित बाल कृष्ण तिवारी*
राष्ट्रीय अध्यक्ष 
भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल) कोर कमेटी,
एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष इंटरनेशनल मीडिया आर्मी "भारत"

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!