शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- आश्विन (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष अमावस्यांत आश्विन माह,
तिथि- द्वितीया 28:51:03*,
दिन- मङ्गलवार, सूर्य प्रविष्टे 07 आश्विन गते,
नक्षत्र- हस्त 13:39:10, पश्चात-चित्रा,
योग- ब्रह्म 20:21:58,
करण- बालव 15:50:33, पश्चात-कौलव,
चंद्र- कन्या 26:55:09*, पश्चात-तुला राशिगत,
सूर्य- कन्या राशिगत,
ऋतु- शरद, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 06:11:08,
सूर्यास्त- 18:15:14,
दिन काल- 12:04:06,
रात्री काल- 11:56:23,
चंद्रोदय- 07:18:46,
चंद्रास्त- 18:57:45,
राहू काल- 15:14-16:45 अशुभ,
यम घंटा- 09:12-10:43 अशुभ,
अभिजित- 11:49-12:37 शुभ,
प्रदोष- 18:15-20:40 तक,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज मङ्गलवार के दिन धनिया खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज द्वितीया तिथि के दिन छोटा बैंगन या कटेहरी खाना वर्जित है। पुत्र की हानि होती है।
!!🍒!! राशिफल !!🍒!!
☀️ मेष राशि :- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में छोटी-छोटी अड़चनें आ सकती हैं। कार्यभार की अधिकता रहेगी, जिससे शारीरिक तथा मानसिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। परिवार का वातावरण आनंदमय रहेगा। परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा बहस हो सकती है। जीवनसाथी को समझने का प्रयास करें। खाने-पीने का ध्यान रखें। शुभांक - 2 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ वृष राशि :- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यों में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन काम की अधिकता रहेगी, जिससे शारीरिक और मानसिक रूप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, जो लाभदायक रहेगी। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। परिवार में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ मिथुन राशि :- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कठिन परिश्रम से कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। कारोबार विस्तार की नई योजनाएं बना सकते हैं। आर्थिक लाभ मिलने के योग रहेंगे। रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। मन में उत्साह तथा विचारों की स्थिरता के कारण सभी कार्य अच्छी तरह से कर सकेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें और सेहत का ध्यान रखें। लम्बी यात्रा पर जाने से बचें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ कर्क राशि :- आज आपका दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग हैं। काम में मन लगेगा और मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेंगे। रुके हुए कार्य शुरू होंगे, जिससे मन में उत्साह रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। मनोरंजन, सौंदर्य-प्रसाधन, आभूषण आदि के पीछे खर्च हो सकता है। सेहत भी अच्छी रहेगी। शुभांक - 2 और शुभ रंग - नीला है।
☀️ सिंह राशि :- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। व्यवसाय के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा। धन लाभ के अवसर मिलेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्च बढ़ने से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी और उनके सहयोग से उन्नति के अवसर मिलेंगे। परिवार और दांपत्य जीवन में आनंद छाया रहेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वालों अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। शुभांक - 2 और शुभ रंग - सैफरॉन है।
☀️ कन्या राशि :- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यस्थल पर कुछ चीजें परेशान कर सकती हैं, लेकिन अपने परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी और आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। कार्यभार की अधिकता से शारीरिक तथा मानसिक रूप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। मित्रों और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। माता-पिता और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा। शुभांक - 9 और शुभ रंग - नारंगी है।
☀️ तुला राशि :- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार-धंधे में आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। कारोबार विस्तार की योजनाएं बना सकते हैं, लेकिन जलाशय, जमीन-जायदाद के दस्तावेज आदि से दूर रहें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। कार्यभार की अधिकता से मानसिक अस्वस्थता हो सकती है। संतानों की चिंता रहेगी। सरकारी काम आसानी से निपटेंगे। शुभांक - 6 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग हैं। नौकरी खोजने के प्रयास सफल रहेंगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी, लेकिन कार्यों में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कई लोग आपसे प्रेरणा ले सकते हैं। मकान-भूमि संबंधी कार्यों में सावधानी बरतें। धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। शुभांक - 2 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ धनु राशि :- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। धन का खर्च अधिक हो जाने से मन व्यग्र रहेगा। आर्थिक मामलों में संभलकर चलें। परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। नौकरी पैशा वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें। परिवार में खुशहाली रहेगी। खान-पान का ध्यान रखना होगा। शुभांक - 7 और शुभ रंग - श्याम है।
☀️ मकर राशि :- आज आपका दिन कारोबारियों के लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद रहेगा। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा परिजनों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे, जिससे समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र से संबंधित यात्रा पर जा सकते हैं, जो सफल रहेगी। खान-पान का ध्यान रखें। शुभांक - 9 और शुभ रंग - भूरा है।
☀️ कुम्भ राशि :- आज आपका दिन शुभ फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में आर्थिक लाभ रहेगा। कारोबार विस्तार की योजनाएं बनाएंगे और नए सौदों को अंतिम रूप दे सकते हैं। पुराने मित्रों से मुकालात होगी, जो लाभप्रद रहेगी। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च हो सकता है। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं। यात्रा लाभदायक रहेगी। शुभांक - 6 और शुभ रंग - मैरून है।
☀️ मीन राशि :- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का भरपूर सहयोग रहेगा और सभी कार्य सफल होंगे। व्यापार में नए सौदे होने की संभावना बनेगी। कार्य से संबंधित यात्रा सफल होगी। नए मित्र बन सकते हैं, जो लाभदायक सिद्ध होंगे। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। धार्मिक प्रवास का आयोजन हो सकता है। धन के लेन-देन से बचें। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। शुभांक - 4 और शुभ रंग - गुलाबी है।
