शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- भाद्रपद (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष अमावस्यांत भाद्रपद माह,
तिथि- दशमी 27:52:29*,
दिन- मङ्गलवार, सूर्य प्रविष्टे 17 भाद्रपद गते,
नक्षत्र- मूल 21:50:16,
योग- प्रीति 16:38:23, पश्चात-आयुष्मान,
करण- तैतुल 15:22:22, पश्चात-गर,
चंद्र- धनु राशिगत,
सूर्य- सिंह राशिगत,
ऋतु- शरद, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 06:00:50,
सूर्यास्त- 18:40:10,
दिन काल- 12:39:19,
रात्री काल- 11:21:09,
चंद्रोदय- 15:00:59,
चंद्रास्त- 25:06:31*,
राहू काल- 15:30-17:05 अशुभ,
यम घंटा- 09:11-10:46 अशुभ,
अभिजित- 11:55-12:46 शुभ,
प्रदोष- 18:40-20:58 तक,
गंड मूल- 06:01-21:50 अशुभ
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज मङ्गलवार के दिन धनिया खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज दशमी तिथि के दिन कलम्बी का खाना निषिद्ध है। शरीर में रोग होता है।
!!🍒!! राशिफल !!🍒!!
☀️ मेष राशि :- आज के दिन आपका उत्साह चरम पर होगा। कार्यक्षेत्र में आपका आत्मविश्वास और आपकी ऊर्जा दूसरों को भी प्रेरित करेगी। पैसों की स्थिति में सुधार होने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ माहौल खुशनुमा बना रहेगा। विवाहित जातक अपने रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए प्रयास करेंगे। संभावना है कि आप अपने साथी से दूर नहीं रहेंगे। यदि आप सिंगल हैं और आपके माता-पिता आपकी शादी कराने के लिए परेशान हैं तो उन्हें कोई खुशखबरी अभी नहीं मिलेगी। शुभांक - 3 और शुभ रंग - नारंगी है।
☀️ वृष राशि :- आज के दिन आपको बेवजह के खर्चों से बचना होगा, वरना महीने का बजट बिगड़ सकता है। किसी मुश्किल में दोस्त या रिश्तेदार मददगार साबित होंगे। काम में छोटी-मोटी रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन धैर्य रखने से सब ठीक हो जाएगा। जीवन साथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। यदि आप किसी को डेट कर रहे हैं तो आप दोनों की मुलाकात नहीं हो पाएगी। दोनों अपने-अपने काम में व्यस्त रहेंगे। विवाहित जातक अपने पार्टनर से प्यार से पेश आएंगे तो दिन-भर झगड़ा नहीं होगा। शुभांक - 7 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए अच्छे संकेत लेकर आया है। नई नौकरी या व्यापार में लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात हो सकती है, जो यादगार रहेगी। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। विवाहित जातक दिन-भर अपने साथी के प्यार को तरसेंगे क्योंकि वो किसी न किसी काम में व्यस्त रहेंगे। सिंगल जातकों की सच्चे जीवनसाथी की तलाश अभी जारी रहेगी। शुभांक - 6 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। नौकरी में आपकी मेहनत को देखते हुए प्रमोशन या कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। घर में किसी शुभ या मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। मन की शांति के लिए थोड़ा समय ध्यान में लगाएं। विवाहित जातक अपने प्रेम जीवन से जुड़ा कोई फैसला ले सकते हैं, जो आप दोनों के हित में नहीं रहेगा। उम्मीद है कि आप दोनों के बीच दूरियां कम होने की जगह समय के साथ बढ़ती जाएंगी। इसके अलावा सेहत भी दिन-भर ठीक नहीं रहेगी। नकारात्मक विचार आपके ऊपर हावी रहेंगे। शुभांक - 8 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ सिंह राशि :- आज आपका दिन मिला-जुला रह सकता है। काम के बोझ के कारण शाम को थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। पैसों के मामले में कोई नया रास्ता खुल सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में गहराई आएगी। बस अपनी वाणी पर थोड़ा नियंत्रण रखें। विवाहित जातकों का साथी उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेगा, बल्कि उनसे दूर रहने का प्रयास करेगा। ये बात सोचकर जातक परेशान रहेंगे। इसके अलावा ज्यादा टेंशन लेने के कारण रोजाना का काम भी प्रभावित हो सकता है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - मैरून है।
☀️ कन्या राशि :- आज के दिन किस्मत आपके साथ खड़ी है। अगर कोई काम लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। जो छात्र किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिलने के योग हैं। परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। जो लोग लंबे समय से सिंगल हैं, उन्हें उनका हमसफर इस माह में किसी दिन घर के नजदीक मिल सकता है। वहीं, विवाहित जातक अपने हमसफर के साथ समय नहीं बिता पाएंगे। शुभांक - 9 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ तुला राशि :- आज के दिन आप कोई भी बड़ा फैसला बहुत सोच-समझकर लें। पैसों के मामले में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। किसी छोटी यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। रिश्तों में अगर कोई गलतफहमी थी, तो वह दूर होगी। लव रिलेशनशिप में मौजूद जातक बिना डरे साथी से शादी करने की इच्छा जाहिर कर सकते हैं। वहीं, विवाहित जातकों का दिन सामान्य रहेगा, न कोई बड़ी खुशी और न ही परेशानी आपके प्रेम जीवन को दिन प्रभावित करेगी। शुभांक - 2 और शुभ रंग - श्याम है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए बेहतरीन है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की जमकर तारीफ होगी। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना है। घर-परिवार में खुशी और आनंद का माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी। विवाहित जातक अपने पार्टनर को लुभाने के लिए तमाम प्रयास करेंगे। उम्मीद है कि उनकी नाराजगी दूर हो जाएगी। अविवाहित जातकों को उनका सोलमेट किसी पार्टी के दौरान मिल सकता है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ धनु राशि :- आज के दी आपका मन किसी बात को लेकर थोड़ा अशांत रह सकता है। काम पूरा करने के लिए आपको अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी यात्रा से लाभ मिलने की संभावना है। धार्मिक कार्यों में शामिल होने से मन को शांति मिलेगी। हाल के दिनों में जो लोग रिलेशनशिप में आए हैं, उनका साथी बच्चों की तरह उनकी देखभाल करेगा। साथ ही आपको खुश करने के लिए तमाम प्रयास करेगा। वहीं, विवाहित जातकों के लिए दिनभर परिस्थिति सामान्य रहेगी। शुभांक - 7 और शुभ रंग - नारंगी है।
☀️ मकर राशि :- आज के दिन आपको अचानक धन लाभ होने की संभावना बन रही है। व्यापारियों के लिए दिन विशेष रूप से शुभ रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। परिवार में खुशियां दस्तक देंगी और सेहत भी अच्छी रहेगी। विवाहित जातक अपने साथी पर लाड़-प्यार लुटाएंगे, जिससे दिन खास बनेगा। वहीं, सिंगल जातकों के लिए शाम तक शादी का रिश्ता आने की संभावना नहीं है। शुभांक - 4 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन भाग्य आपका पूरा साथ देगा। समाज में आपके अच्छे कामों के लिए मान-सम्मान में वृद्धि होगी। घर में किसी नए सदस्य के आने की खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। अविवाहित जातक अकेले ही दिन व्यतीत करेंगे, और विवाहित जातकों के जिद्दी स्वभाव और बात-बात पर गुस्सा करने की आदत के कारण प्रेम जीवन में टेंशन बनी रहेगी। शुभांक - 8 और ज़हभ रंग - केसरिया है।
☀️ मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा। करियर में तरक्की के रास्ते खुलेंगे और आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। आपको हर काम में परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवन साथी के साथ रिश्ते में प्यार और अपनापन बना रहेगा। सिंगल जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा, क्योंकि दिन खत्म होने से पहले उनकी उनके सोलमेट से मुलाकात हो सकती है। ये दिन विवाहित जातकों के प्यार में उतार-चढ़ाव ला सकता है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - नारंगी है।