सूर्या हंसदा एनकाउंटर और रिम्स-2 के विरोध में भाजपा ने किया जोरदार आक्रोश प्रदर्शन

बृज बिहारी दुबे
By -

गिरिडीह: सूर्या हसदा एनकाउंटर और रिम्स-2 प्रोजेक्ट के विरोध में भाजपाइयों ने गुरुवार को सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ता आमबागान के समीप एकत्रित हुए और सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए रैली की शक्ल में अंचल कार्यालय पहुंचे।

भाजपा का कहना है कि सूर्या हसदा ए,नकाउंटर आदिवासियों पर सीधा अत्याचार है। वहीं रिम्स-2 प्रोजेक्ट के नाम पर जमीन अधिग्रहण को भाजपा ने आदिवासी हक छीनने की साजिश बताया। पार्टी नेताओं का आरोप है कि हेमंत सरकार आदिवासियों की जमीन हड़पने और उन पर अन्याय करने का काम कर रही है।

गिरिडीह विधायक नवीन जायसवाल ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सूर्या हसदा को न्याय दिलाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने आरोप लगाया कि राज्यभर में आदिवासियों पर जिस तरह से अन्याय व अत्याचार हो रहा है, उसे पार्टी कभी स्वीकार नहीं करेगी।

प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम ने कहा कि हेमंत सरकार में आदिवासी असुरक्षित हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा उनकी आवाज बनेगी और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर आंदोलन करती रहेगी।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही और नारेबाजी से माहौल पूरी तरह सरकार विरोधी बना रहा।



रिपोर्ट अमित बाछुका

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!