भाजपा द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अवसर पर धनबाद ग्रामीण जिला अंतर्गत नगरकियारी पंचायत में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया

बृज बिहारी दुबे
By -
 सिंदरी, धनबाद।देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस (17 सितम्बर) से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जन्मदिवस (2 अक्टूबर) तक चल रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अवसर पर, भाजपा धनबाद ग्रामीण जिला अंतर्गत नगरकियारी पंचायत में स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।

इस स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ धनबाद ग्रामीण भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं जिला संयोजक  ज्ञान रंजन सिन्हा , पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जिला सह-संयोजक  धरनीधर मंडल , तथा भाजपा जिला महामंत्री  मनोज मिश्रा  ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को गुलदस्ता भेंटकर किया गया।

 नगरकियारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर का संचालन जलान हॉस्पिटल के सहयोग से किया गया। शिविर में लगभग 150 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम में 
 उपस्थित चिकित्सकों में 
डॉ.बिमल कुमार मंडल,डॉ. शंकर कुमार, डॉ. आशा कुमारी, डॉ. अजय कुमार महतो, डॉ. निषाद आलम, , डॉ. दिव्या अर्चना, डॉ. मिहिर कुमार दत्ता उपस्थित थे।

 भाजपा एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं में 
काशीनाथ मंडल, बबलू मंडल, दिलीप दास, विपिन कुमार मंडल, शिशिर मंडल, सुशील कुमार, संतोष कुमार, प्रमोद कुमार, जयदेव घोषाल, नवीन मंडल, सुनील मंडल उपस्थित थे 
ज्ञान रंजन सिन्हा  ने अपने सम्बोधन में कहा कि 
सेवा पखवाड़ा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह भाजपा की विचारधारा का सजीव स्वरूप है। समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधा पहुँचाना ही हमारे लिए सच्चा उत्सव है।

धरनीधर मंडल  ने कहा
प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मना कर हम राष्ट्रहित और मानवता की सेवा का संकल्प दोहराते हैं। यह शिविर उसी संकल्प का परिणाम है।
मनोज मिश्रा  ने कहा कि 
150 मरीजों को मुफ्त स्वास्थ्य जांच और दवाइयाँ उपलब्ध कराना वास्तव में मोदी जी के ‘सेवा ही संगठन’ के मंत्र को सार्थक करता है। इस सेवा कार्य में योगदान देने वाले प्रत्येक डॉक्टर और कार्यकर्ता को मैं हृदय से धन्यवाद देता हूँ।

 स्वास्थ्य शिविर इस बात का प्रमाण है कि सेवा ही सच्चा उत्सव है।



रिपोर्ट प्रेम प्रकाश शर्मा 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!