रिपोर्ट (सुनील कुमार गुप्ता)
ग्रेटर नोएडा गौतम बुद्ध नगर मकान नंबर 1475 Mu 2 के निवासी अजय कुमार ने आरडब्ल्यूए (रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन) के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठी और महासचिव दीपक ठाकुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अजय कुमार का आरोप है कि जब उन्होंने अपने घर के पीछे अवैध रूप से मलबा गिराने पर आपत्ति जताई, तो आरडब्ल्यूए नेताओं ने उनके साथ बदतमीजी की और धमकी दी
अजय कुमार के अनुसार, उनके घर के पीछे एक व्यक्ति अपने फ्लैट का मलबा गिरवा रहा था। अजय कुमार ने पड़ोसी से अनुरोध किया कि मलबा रोड के किनारे गिराया जाए ताकि उसे आसानी से उठाया जा सके, लेकिन इसके बावजूद मलबा उनके घर के पीछे ही गिराया जा रहा था। जब उन्होंने इस बारे में आरडब्ल्यूए को सूचित किया, तो अध्यक्ष धर्मेंद्र राठी और महासचिव दीपक ठाकुर उनकी पार्किंग में आए और उनके साथ दुर्व्यवहार किया।
अजय कुमार का आरोप है कि धर्मेंद्र राठी ने उन्हें धमकाया और उनके साथ बदतमीजी करने का प्रयास किया। दीपक ठाकुर ने कथित तौर पर अजय कुमार को 112 नंबर पर पुलिस बुलाने और उन्हें घोड़ी गांव का बदमाश कहने की धमकी दी, जबकि अजय कुमार अकेले थे। अजय कुमार ने कहा कि आरडब्ल्यूए के ये नेता अपने पद की गरिमा को नहीं समझते और निवासियों को उनके आचरण पर विचार करना चाहिए।
मैंने सिर्फ अपने घर के पीछे अवैध मलबा गिराने पर आपत्ति जताई थी, लेकिन आरडब्ल्यूए नेताओं ने मेरे साथ बदतमीजी की। मैं इस मामले में अथॉरिटी के पास शिकायत दर्ज कराऊंगा और निवासियों से समर्थन की अपेक्षा रखता हूं।
अजय कुमार ने कहा है कि वे इस मामले में उचित कानूनी कार्रवाई करेंगे। मकान नंबर 1475 Mu 2 के निवासी इस घटना के बाद आरडब्ल्यूए के कामकाज और नेताओं के व्यवहार पर सवाल उठा रहे हैं।
