पद्मश्री डॉ रत्नप्पा भरप्पा कुम्हार की 116वी जयंती बभनी इमलिया चट्टी में मनाई गई।

बृज बिहारी दुबे
By -

मिर्जापुर, पद्मश्री डॉ रत्नप्पा कुम्हार की 116 में जयंती बभनी इमलिया चट्टी घूरे प्रसाद प्रजापति के निवास स्थान पर मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत डॉक्टर रत्नप्पा कुम्हार के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। भागीदारी पार्टी पी के उपाध्यक्ष डॉ दिलीप चक्रवर्ती ने कहा कि डॉ रत्नप्पा कुम्हार का जन्म 15 दिसंबर 1909 को महाराष्ट्र के कोल्हापुर जनपद में हुआ था वह संविधान सभा के सदस्य, पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री और महान समाजसेवी थे, उन्होंने शिक्षा संस्कृति और राजनीति के क्षेत्र में अपना अमूल्य योगदान दिया। आज का कार्यक्रम अध्यक्ष श्री गंगाराम मौर्य जी के अध्यक्षता में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भागीदारी पार्टी पीके पूर्वांचल महासचिव राजकुमार भारती एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भागीदारी पार्टी पीके पूर्वांचल उपाध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार चक्रवर्ती रहे। इस शुभ अवसर पर जिला अध्यक्ष मनोज कुमार प्रजापति, महिला मोर्चा जिला महासचिव चंद्रावती, देवी ममता देवी, जिला सचिव रामराज प्रजापति, अक्षय कुमार भारती, लल्लन प्रसाद, रामवृक्ष प्रजापति, जफर अली, राकेश कुमार विश्वकर्मा सहित पार्टी के सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता एवं आम जनमानस उपस्थित रहे।




रिपोर्ट रामसेवक सैनी 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!