जर्जर हो रहे गिरिडीह स्टेडियम के जीर्णोद्धार हेतु सुनील खंडेलवाल ने सरकार को भेजा आवेदन

बृज बिहारी दुबे
By -

लाखों रुपयों की लागत से बना गिरिडीह स्टेडियम अपनी बदहाली की गाथा गा रहा है।  इस स्टेडियम की हालत बद से बदतर हो चुकी है, रख- रखाव एवं देखभाल के अभाव में इसमें जगह-जगह झाड़ियां उग गई है तथा स्टेडियम के अंदर कीचड़ ही कीचड़ हो चुका है जिसके कारण लोग इसका उपयोग कर पाने में असमर्थ हो रहे हैं, यह कहना है शहर के सामाजिक एवं सूचना अधिकार कार्यकर्ता सुनील खंडेलवाल का।

*खंडेलवाल ने इस अति गंभीर विषय को अवगत कराते हुए झारखंड सरकार से पत्र के माध्यम से निवेदन किया है कि इस स्टेडियम का जीर्णोद्धार अति शीघ्र कराया जाए ताकि इस स्टेडियम का लाभ लोगों को मिल पाए।*

*खंडेलवाल के पत्र को मोहम्मद आसिफ हसन, संयुक्त सचिव, कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग, झारखंड सरकार के पास आवश्यक कार्रवाई हेतु भेज दिया गया है।*

*व्यापक जनहित में खंडेलवाल ने भरोसा जताया है कि इस स्टेडियम के जिर्णोद्धार हेतु सरकार के द्वारा निश्चित ही संज्ञान लिया जाएगा।*



रिपोर्ट अमित बाछुका

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!