राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने कांग्रेश कुमार दास को बनाया देवघर का जिला उपाध्यक्ष

बृज बिहारी दुबे
By -

        झारखंड में संगठन विस्तार।

  देवघर। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो ने झारखंड के समाजसेवी कांग्रेश कुमार दास को देवघर का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।
      उपरोक्त जानकारी देते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के देवघर मंडल सचिव प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि कांग्रेश कुमार दास राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन द्वारा देवघर के जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं जिसकी संस्तुति राष्ट्रीय सचिव अविनाश कुमार सिंह द्वारा की गई है। इस संदर्भ में राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के चेयरमैन आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि उन्हें विश्वास है कि कांग्रेश कुमार दास के देवघर का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत होने के बाद संगठन के विस्तार, मानवाधिकार संरक्षण, भ्रष्टाचार उन्मूलन व सामाजिक सेवा कार्यों में तेजी आएगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!