बरसठी | स्थानीय विधायक कार्यालय पर मंगलवार को समाजवादी चिंतक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित जनेश्वर मिश्र की जयंती सादगीपूर्ण वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर विधायक डॉ रागिनी सोनकर की मौजूदगी में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत पंडित मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पण से हुई। इस दौरान उपस्थित जनों ने उनके राजनीतिक योगदान, समाजवादी विचारधारा और जनकल्याणकारी नीतियों को याद किया। वही विधायक डॉ. रागनी सोनकर ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित जनेश्वर मिश्र हमेशा गरीबों, किसानों, मजदूरों और वंचित वर्गों की आवाज बने रहे। सत्ता में रहते हुए भी उन्होंने सादगी और ईमानदारी की मिसाल कायम की, जिसे आज के जनप्रतिनिधियों को आत्मसात करना चाहिए। पंडित जनेश्वर मिश्र ने कभी किसी जाती विशेष को महत्व नहीं दिया वह गरीबों के लिए सदैव अपने जीवन को समर्पित किए है। वही 2027 के चुनाव को लेकर मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि हमें एक दूसरे का विरोध नहीं करना है। हम सब 2027 में अखिलेश यादव को जो उनका पीडीए का नारा है उस सपने को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री चुन कर लाना है। तभी प्रत्येक व्यक्ति का विकास हम कर सकते है। मछली शहर विधानसभा में अलग अलग प्रकोष्ठ भी बनाए जा रहे है। जिससे मासिक बैठक कर सभी की समस्याओं को सुन कर उसका समाधान हो पाए। कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रीय समस्याओं पर भी चर्चा हुई और उपस्थित लोगों ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इसके अतिरिक्त, विधायक ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पदों एवं कार्यरत कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने पार्टी के सांगठित ढांचे को और मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का आह्वान किया। इस मौके पर सूर्यभान यादव, गुलाब बिंद, रोहित दुबे, विवेक यादव, सतीश दुबे, प्रधान रहीश अहमद, इंसान अली, अब्दुल रशीद, संतोष यादव, श्यामलाल यादव, सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट राजन सिंह