गौतम बुद्ध नगर: भारतीय मीडिया फाउंडेशन ने गौतम बुद्ध नगर की जिला अधिकारी मेधा रूपम का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर फाउंडेशन के तमाम पदाधिकारी और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। मेधा रूपम न केवल प्रशासनिक क्षमता के लिए जानी जाती हैं, बल्कि वह तीन बार की राष्ट्रीय राइफल शूटिंग गोल्ड मेडलिस्ट भी हैं।
मेधा रूपम ने अपनी प्रशासनिक क्षमता से जिले में कई सकारात्मक बदलाव लाए हैं। उन्होंने जिले के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत की है।
उनकी खेल उपलब्धियां उन्हें अन्य अधिकारियों से अलग बनाती हैं। वह एक सच्ची खेलप्रेमी हैं और उन्होंने जिले में खेल को बढ़ावा देने के लिए कई पहल की हैं।
वह गौतम बुद्ध नगर की पहली महिला जिला अधिकारी हैं, जो महिला सशक्तिकरण की एक मिसाल है। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन के पदाधिकारी, जिनमें भोला ठाकुर राष्ट्रीय महासचिव, मयंक उपाध्याय राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव, सुनील गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, गायत्री गुप्ता, गायत्री देवी, धर्मेन्द्र राठी, अरविन्द पहलवान, राजेश चौधरी, दीपक ठाकुर, उपेन्द्र कुमार, श्याम सुंदर, उमेश ठाकुर जिला अध्यक्ष गौतम बुद्ध नगर, ऋषिपाल जिला उपाध्यक्ष और रवि कुमार जिला सचिव नरेश विमल मंडल उपाध्यक्ष मेरठ मंडल शामिल थे।
जिन्होंने मेधा रूपम के स्वागत के लिए बधाई दी और उनके साथ मिलकर काम करने की इच्छा जताई।
