पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए 'महाक्रांति' का ऐलान!

बृज बिहारी दुबे
By -

पंडित बालकृष्ण तिवारी 
राष्ट्रीय अध्यक्ष 
भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी नई दिल्ली ‌।

मध्य प्रदेश/मिर्जापुर उत्तर प्रदेश: पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के अधिकार, सम्मान और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए 'भारतीय मीडिया फाउंडेशन' नेशनल कोर कमेटी ने एक निर्णायक "महाक्रांति" का ऐलान किया है।
यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बालकृष्ण तिवारी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य मीडिया और समाज में इन महत्वपूर्ण भूमिकाओं को पहचान दिलाना और उनके सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान करना है।
इस महाक्रांति के तहत, विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत 28 सितंबर को मिर्जापुर में एक महासम्मेलन के साथ होगी। इस सम्मेलन में पत्रकारिता और सामाजिक कार्य से जुड़े देशभर के गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे।
यह महासम्मेलन मिर्जापुर के अदलहाट के नरायनपुर स्थित मीडिया सेंटर -2, कार्यालय पर आयोजित किया जा रहा हैं।
उन्होंने कहा कि देश प्रदेश से आने वाले मीडिया कर्मियों की संख्या को देखते हुए कार्यक्रम को पास के बड़े ग्राउंड में किया जाएगा जिसकी तैयारी के लिए कार्यालय पर लगातार मीटिंग की जा रही है।
31 अगस्त दिन रविवार 2025 को समय अपराह्न 2:00 बजे से मीडिया सेंटर -2 नरायनपुर कार्यालय  पर वरिष्ठ मीडिया अधिकारियों एवं पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं व पत्रकार बंधुओ की बैठक आयोजित की गई है जिसमें मिर्जापुर में बनाए गए  नए सदस्यों का स्वागत में भी किया जायेगा। 
 इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य इन क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक मजबूत मंच तैयार करना है। यह यूनियन का मानना है कि एक स्वतंत्र और सुरक्षित मीडिया, तथा निडर सामाजिक कार्यकर्ता ही एक मजबूत और स्वस्थ लोकतंत्र का आधार होते हैं।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल टीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पंडित बालकृष्ण तिवारी, ने इस पहल की घोषणा करते हुए कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें उनकी सुरक्षा सबसे बड़ा मुद्दा है। यह महाक्रांति इन मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने और उनके समाधान के लिए ठोस कदम उठाने का प्रयास है।
इस महासम्मेलन में भाग लेने के इच्छुक लोग हेल्पलाइन नंबर 8176850466 पर व्हाट्सएप के माध्यम से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह आयोजन पत्रकारिता और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में एक नई दिशा देने का काम करेगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!