शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- श्रावण (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष अमावस्यांत श्रावण माह,
तिथि- एकादशी 13:11:58, पश्चात-द्वादशी,
दिन- मङ्गलवार, सूर्य प्रविष्टे 21 श्रावण गते,
नक्षत्र- ज्येष्ठा 11:22:01, पश्चात-मूल,
योग- ऐन्द्र 07:23:11, पश्चात-वैधृति,
करण- विष्टिभद्र 13:11:58, पश्चात-बव,
चंद्र- वृश्चिक 11:22:01, पश्चात-धनु राशिगत,
सूर्य- कर्क राशिगत,
ऋतु- वर्षा, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 05:46:04,
सूर्यास्त- 19:07:45,
दिन काल- 13:21:41,
रात्री काल- 10:38:52,
चंद्रोदय- 16:18:30,
चंद्रास्त- 26:22:36*,
राहू काल- 15:47-17:28 अशुभ,
यम घंटा- 09:06-10:47 अशुभ,
अभिजित- 12:00-12:54 शुभ,
प्रदोष- 19:08-21:16 तक,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज मङ्गलवार के दिन धनिया खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :~ आज एकादशी तिथि के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिये। चावल एवं साबूदाना खाना निशिद्ध है। शरीर एवं धन की हानि होती है। द्वादशी तिथि के दिन पोई (पूतिका) का साग खाना वर्जित है। इससे शरीर में रोग होता है।
!!🍒!! राशिफल !!🍒!!
☀️ मेष राशि :- आज आपका दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। नौकरी और व्यापार में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। कोई पुराना काम पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। निवेश सोच-समझकर करें, धन लाभ होगा, लेकिन मेहनत दोगुनी करनी पड़ेगी। साथी के साथ प्यार की अनुभूति होगी। परिवार के साथ खुशी के पल मिलेंगे। साथ ही घूमने की योजना भी बन सकती है। दफ्तर में आप हर छोटे-से-छोटे टास्क को भी जल्द कर पाएंगे। बॉस आपके डेडिकेशन से प्रभावित हो सकते हैं। नई जॉब या क्लाइंट से जुड़ी कोई भी डील तुरंत करने से बचें। व्यापार से जुड़े लोग ग्राहक की ओर से किसी पुराने ऑर्डर की मांग हो सकती है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - ब्लू है।
☀️ वृष राशि :- आज आपका दिन थोड़ा मिला-जुला रह सकता है। कुछ मामलों में धैर्य रखना जरूरी होगा। कार्यस्थल पर मेहनत रंग लाएगी। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। पैसों से जुड़े निर्णय सोच-समझकर लें। निजी और प्रोफेशनल जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बिठाना आसान नहीं होगा। परिवार की किसी बात को लेकर मन थोड़ा व्याकुल रह सकता है लेकिन शाम तक स्थिति बेहतर होगी। ऑफिस में बॉस या सीनियर्स से किसी पुराने काम के बारे में कुछ बातें सुनने को मिल सकती हैं, इसलिए इस समय खुद को किसी काम में लंबे समय तक लगा नहीं पाएंगे। सहकर्मियों के साथ टकराव की स्थिति से बचें। सहकारी संबंध बनाए रखना फायदेमंद रहेगा। शुभांक - 3 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत का संकेत दे सकता है। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। कार्य में मन लगेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा। दिन कुछ उथल-पुथल देने वाला है पुरानी चीजें आसानी से पीछा न छोड़ें। घर में होने वाले काम के चलते अपने लिए समय निकाल पाना मुश्किल रहेगा। कुछ प्लानिंग लेकर एक्साइटमेंट तो हो सकती है लेकिन दूसरी ओर किसी पारिवारिक मामले में उलझाव महसूस हो सकता है। वर्क को लेकर मल्टीटास्किंग करनी पड़ सकती है न चाहते हुए भी इस समय दूसरों की प्रशंसा भी करनी होगी। काम को लेकर मिलने वाली एक्स्ट्रा जिम्मेदारी थका सकती है। किसी सहकर्मी से मतभेद हो सकता है पर आपकी समझदारी से बात संभल जाएगी। शुभांक - 9 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ कर्क राशि :- आज आपका दिन भावनाओं पर काबू रखने का है। काम में फोकस रखें। किसी से झगड़ा करने से बचें। नौकरी में परिवर्तन के योग हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आपके आस पास की स्थिति को लेकर काफी तेजी में दिखाई देगी। अपने रोजमर्रा के कार्यों में थोड़े ज्यादा परफेक्शनिस्ट हो सकते हैं, लेकिन इससे समय की बर्बादी भी हो सकती है। कोई पारिवारिक जिम्मेदारी अचानक सिर पर आ सकती है, जिससे घरेलू समय की मांग बढ़ेगी। काम धंधे के मामले में दिन आपको नए संपर्क देने के अलावा कुछ नई डील में शामिल कर सकता है। जो लोग वर्क फ्रॉम होम में हैं उन्हें कुछ ज्यादा समय काम को देना पड़ सकता है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - श्याम है।
☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आपको मेहनत का फल मिल सकता है, आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। घर का माहौल अच्छा रहेगा, सेहत में सुधार होगा। किसी जरूरतमंद की मदद करना शुभ रहेगा। दूसरों के चलते खुद के इमोशनल संतुलन को साधने की जरूरत होगी। आप अपने आसपास की दुनिया को बहुत गहराई से महसूस करेंगे। दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। ऑफिस में कोई ऐसा टास्क मिलेगा जिसमें आपकी क्रिएटिव क्षमता को देखा जा सकता है। इस समय अपने साथ में काम कर रहे लोगों की ओर से कुछ कम ही मदद मिल पाएगी। किसी सहकर्मी की बातों से आहत न हों। व्यापारियों के लिए दिन थोड़ा सतर्कता वाला है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - हल्का पीला है।
☀️ कन्या राशि :- आज आपका दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। गुस्से पर नियंत्रण रखें। कामकाज में सावधानी बरतें। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। परिवार से किसी बात पर बहस हो सकती है। धैर्य से काम लें। कुछ मित्र घर पर आ सकते हैं तो इस समय घर की साफ सफाई को लेकर पेरेंट्स की हेल्प भी कराने वाले हैं। दिल की आवाज आपको कुछ खास फैसले लेने को कह सकती है। पारिवारिक माहौल सुकून भरा रहेगा, लेकिन किसी पुराने रिश्तेदार से जुड़ी कोई खबर आपको सोच में डाल सकती है। कारोबार को लेकर दिन आपको मेहनत की अधिकता देगा साथ में कुछ अच्छे टेंडर भी मिल सकते हैं। काम में टाइम पर पहुंचें जिससे बास की ओर से समस्या न खड़ी हो पाए। काम की तलाश के लिए दिन सहयोगी रहने वाला है। मैनेजमेंट का काम अच्छे से कर सकते हैं। शुभांक - 4 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ तुला राशि :- आज आपका दिन लाभकारी हो सकता है, भाग्य साथ देगा। कारोबार में लाभ के संकेत हैं। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। मन प्रसन्न रहेगा। किसी नई योजना की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। चंद्रमा का गोचर मेहनत के साथ लोगों के साथ मेलजोल देने वाला है। इस समय घर में कुछ योजना बनाने और उसमें दूसरों के सहयोग की मांग भी रहेगी जो पूरी भी होगी। भाई बहनों की ओर से कुछ फाइट रहेगी लेकिन जल्द ही शांत भी हो जाएगी। कारोबार के लिए दिन सामान्य रहेगा। बिजनेस में कोई अधूरी डील पूरी हो सकती है, लेकिन ग्राहक की मांग को लेकर थोड़ा समझौता करना पड़ सकता है। इस समय सरकारी काम के क्षेत्र से जुड़े लोगों के पास बेहतर अवसर और कुछ सकारात्मक स्थिति भी होगी। शुभांक - 3 और शुभ रंग - मैरून है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आपके मन में थोड़ी अशांति रह सकती है। किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है। जरूरी निर्णय टालें। पुराने मित्र से मदद मिल सकती है। कार्यस्थल पर तनाव हो सकता है, धैर्य से काम लें। घर में बड़ों के लिए ज्यादा ही भाग दौड़ भी रह सकती है उनके कामों को पूरा करना आपके लिए जरूरी रहेगा। दिन के दूसरे भाग में छोटी यात्राएं हो सकती हैं लेकिन उनमें समय और ऊर्जा दोनों खर्च होंगे। वर्कफ्लो बना रहने वाला है जो लोग फाइनेंस या किसी एजुकेशन के क्षेत्र में हैं व्यापार में किसी पुराने ग्राहक से दोबारा संपर्क बनेगा जिससे लाभ की स्थिति बन सकती है। इसके अलावा कुछ नए संपर्क भी मिल सकते हैं। शुभांक - 9 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ धनु राशि :- आज के दिन आपके जीवन में रोमांच रहेगा। यात्रा के योग हैं। नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। धन लाभ संभव है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। सेहत ठीक रहेगी। आत्मविश्वास से काम लेंगे तो सफलता मिलेगी। काफी एक्टिव आपका मूड एक्शन मोड में होने वाला है। चीजों को जल्दी और शार्पली हैंडल करने का मूड रहेगा। कोई नया आइडिया या काम हाथ में लेने का समय है झिझक छोड़ो चल पड़ो पर ध्यान रखना माता-पिता की बातें सुनें जिससे कोई गलतियां न हो पाए। काम की शुरुआत आपको कुछ उथल-पुथल देने वाली है इस समय अगर हो सके तो अपने आस पास की चीजों में इग्नोरेंस से बचें। जानकारी हासिल करें और हो सके तो पेंडिंग कामों को भी पूरा करने के लिए तैयार रहें। शुभांक - 6 और शुभ रंग - सुनहरा है।
☀️ मकर राशि :- आज के दिन आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। आप का अडियल रवैया दूसरों के लिए परेशानी न खड़ी कर दे। घर पर एक दूसरे पर विश्वास हर परिस्थिति को मात देने का है। आप जहां जाएंगे अपनी उपस्थिति का असर जरूर छोड़ेंगे। रिश्तों में किसी बात को लेकर थोड़ी खींचतान हो सकती है, लेकिन आप धैर्य और शैली से सब संभाल लेंगे। कार्यस्थल पर आपके निर्णय और लीडरशिप की प्रशंसा होगी। कोई नया प्रोजेक्ट आपके जिम्मे आ सकता है, जिसमें आप चमकते हुए नजर आएंगे। व्यापार में विस्तार की सोच पर अमल करना शुरू कर सकते हैं। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से सलाह फायदेमंद रहेगी। शुभांक - 3 और शुभ रंग - नीला है।
☀️ कुंभ राशि :- आज आपका दिन कुछ मामलों में सावधानी बरतने का है। अनजान लोगों पर भरोसा न करें। खर्चों पर नियंत्रण रखें। काम में मन लगाने की कोशिश करें। परिवार से सहयोग मिलेगा। स्थिति आपके लिए बेहतर रहने वाली है। आप अपने भाई बहनों के साथ मस्ती के मूड में रहने वाले हैं। बच्चों को पेरेंट्स की बातों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होगी। शाम के समय घर के लोगों के साथ कहीं घूमने जाने का मौका भी आपके पास होगा। कोई टीम प्रोजेक्ट अच्छा चलेगा। अगर किसी डील या क्लाइंट मीटिंग में जा रहे हैं तो आपकी बातों में दम रहेगा। जॉब में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी की बातचीत हो सकती है। बास के साथ किसी मीटिंग को लेकर लोगों के साथ मिलने जुलने का समय होगा। शुभांक - 9 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ मीन राशि :- आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। किसी पुराने काम में सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। कार्यक्षेत्र में सराहना मिलेगी। किसी नई योजना पर काम शुरू हो सकता है। दिन थोड़ा जोश और थोड़ा होश वाला है। आप बहुत कुछ कर लेना चाहते हैं लेकिन जरूरी है कि हर कदम सोच-समझकर उठाएं। जोश में आकर जल्दबाजी न करें वरना बात बिगड़ सकती है। काम के मोर्चे पर हल्का उतार-चढ़ाव रह सकता है। आपके आइडियाज शानदार होंगे, लेकिन कुछ लोग उस पर तुरंत सहमत न हों इससे परेशान न हों। जो आप कर रहे हैं, उस पर भरोसा रखें। बिजनेस में कोई डील फाइनल होते-होते अटक सकती है, लेकिन शाम तक स्थिति साफ होगी। शुभांक - 4 और शुभ रंग - हरा है।