दैनिक राशिफल २४ अगस्त २०२५ आचार्य पंडित श्री राजकुमार उपाध्याय मोबाइल नंबर +919619957834

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 24-08-2025 रविवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- भाद्रपद (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष-शुक्ल पक्ष अमावस्यांत भाद्रपद माह,
तिथि- प्रथम 11:47:39, पश्चात-द्वितीया,
दिन- रविवार, सूर्य प्रविष्टे 08 भाद्रपद गते,
नक्षत्र- पूर्वा फाल्गुनी 26:04:44*,
योग- शिव 12:28:21, पश्चात-सिद्ध,
करण- बव 11:47:39, पश्चात-बालव,
चंद्र- सिंह राशिगत,
सूर्य- सिंह राशिगत,
ऋतु- शरद, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 05:56:17, 
सूर्यास्त- 18:50:06,
दिन काल- 12:53:48, 
रात्री काल- 11:06:42,
चंद्रोदय- 06:42:20,
चंद्रास्त- 19:33:40,
राहू काल- 17:13-18:50 अशुभ,
यम घंटा- 12:23-13:59 अशुभ,
अभिजित- 11:57-12:49 शुभ,
प्रदोष- 18:50-21:05 तक,
दिकशूल- पश्चिम,, दक्षिण-पश्चिम दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज रविवार के दिन पान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।

☀️ विशेष :- आज प्रतिपदा तिथि के दिन कूष्माण्ड (कुम्हड़ा-पेठा) खाना निषिद्ध है। पुत्र की हानि होती है।

    !!🍒!! राशिफल !!🍒!!

☀️ मेष राशि :- आज आपका दिन मिला जुला रह सकता है। सुबह थोड़ी धीमी शुरुआत हो सकती है, लेकिन दोपहर बाद कामकाज में गति आएगी। बच्चों या परिवार के साथ व्यस्तता बनी रहेगी। किसी घरेलू मुद्दे को लेकर थोड़ी उलझन संभव है, लेकिन दिन का अंत सामान्य रहेगा। काम में थोड़ी ढिलाई रहेगी लेकिन क्वालिटी बनी रहेगी, एक्टिविटी जिसमें राइटिंग, डिजाइनिंग हो उनके लिए दिन भागदौड़ वाला है नए आइडिया बने रहने वाले हैं, मेल-जोल से दिन भरा हो सकता है। पुराने सहकर्मी से कोई काम की सूचना या मदद मिल सकती है। बिजनेस में हल्की तेजी दिख सकती है। घरेलू खर्चे बढ़ सकते हैं, खासकर परिवार से जुड़ी जरूरतों में। कोई छोटा गिफ्ट या सामान खरीदने का मन बना सकते हैं। फिजूलखर्ची से बचना ठीक रहेगा। रिश्तों में गहराई महसूस करेंगे। पार्टनर की भावनाओं को अच्छी तरह समझ पाएंगे। सिंगल लोगों के लिए पुराने किसी दोस्त से संपर्क होने की संभावना है। मूड स्विंग्स की स्थिति बन सकती है गर्दन व कंधे में हल्का दर्द परेशान कर सकता है। शांति पाने के लिए ध्यान या हल्का म्यूजिक अच्छा रहेगा। शुभांक - 1 और शुभ रंग - संतरी है।

☀️ वृष राशि :- आज के दिन आप आस पास के माहौल में कुछ अलग बातों को देख सकते हैं। हर कोई अपनी दुनिया में मग्न दिखाई देगा जिससे आप खुद को अकेलेपन से घिरा महसूस कर सकते हैं। पर ध्यान रखें कि आप ही वो कनेक्टिंग पॉइंट हैं जो सबको एक साथ ला सकते हैं। ऑफिस में आप कुछ अलग ही चमकेंगे। कोई प्रॉब्लम सबको फंसी लगेगी लेकिन आप उसका सलूशन दे सकते हैं। इनोवेशन, डिजिटल, रिसर्च इंडस्ट्री से जुड़े हैं उनके लिए दिन एक्सपेरिमेंट का है। बिजनेस में किसी नए कोलैबरेशन का मौका मिल सकता है। फाइनेंस को लेकर आपका दिमाग काफी एक्टिव रहेगा। कुछ नए आइडिया आएंगे कि इनकम कैसे बढ़ाई जाए। खर्च थोड़ा अनियंत्रित हो सकता है। लव लाइफ में कुछ सरप्राइज हो सकता है या तो कोई इमोशन सामने आएगा या किसी पुराने कनेक्शन से नई बात शुरू हो सकती है। एनर्जी ठीक-ठाक है लेकिन माइंड थोड़ा ज्यादा रेस करेगा। डिजिटल ब्रेक लें थोड़ी देर टहलना या मेडिटेशन बहुत फायदेमंद रहेगा। शुभांक - 8 और शुभ रंग - लाल है।

☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन घर में कुछ एकांत का माहौल बनकर उभरेगा, अपनों के साथ किसी इमोशनल टॉपिक पर गहराई से बातचीत हो सकती है जिससे बहुत समय से रुका हुआ कनेक्शन दोबारा जुड़ सकता है। अगर आप घर से दूर हैं, तो घर की यादें आपको थोड़ा भावुक कर सकती हैं। कारोबार में इस दौरान आपकी इंट्यूशन काम कर सकती है जो फैसले आप दिल से लेंगे, वो दिमाग से ज्यादा असरदार होंगे। दोस्तों के साथ काम करते हुए दिन खास रह सकता है। कोई नया प्रोजेक्ट ऑफर या कुछ तारीफ मिल सकती है। बिजनेस में किसी पुराने कस्टमर से पॉजिटिव सिग्नल मिलेगा। पैसे को लेकर मन थोड़ी चिंता में रह सकता है लेकिन जमीनी स्तर पर हालात बेहतर हैं। कोई बकाया राशि या पेंडिंग पेमेंट क्लियर हो सकती है। लव लाइफ में भावनाओं का हाई टाइड रहेगा। पार्टनर से जुड़ी कोई बात आपको अंदर तक छू सकती है। दिल की बात कहने के लिए दिन अच्छा है। कुछ बातों में संतुलन बनाए रखना जरूरी है। थकावट या भावनात्मक तनाव से बचने के लिए म्यूजिक, नेचर वॉक बेहद असरदार रहेंगे। शुभांक - 6 और शुभ रंग - नारंगी है।

☀️ कर्क राशि :- आज के दिन काम के साथ साथ थका देने वाला घर का ध्यान रखना होगा। घर की पुरानी चीजों को ठीक करने के लिए आगे रह सकते हैं। बच्चों का स्वभाव कई लोगों के साथ आपको जोड़ सकता है। माता-पिता के साथ अपना थोड़ा ध्यान रखें कि आपकी ऊर्जा कहीं बिखर न जाए। दिन काम हेतु आपके लिए व्यस्तता का है, लोगों के साथ काम के सिलसिले में कुछ ट्रैवलिंग और बातें होने का समय है। जो लोग मार्किटींग में हैं उनके लिए मेहनत अधिक बनी रह सकती है। ऑफिस में आपकी ऊर्जा से माहौल हल्का और प्रोडक्टिव रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी दोपहर के बाद कोई अचानक धन लाभ हो सकता है, कोई लॉटरी के लगने का संकेत भी मिल रहा है। अपने पार्टनर के साथ रोमांस और मजाक दोनों मिलेंगे, जीवन साथी के साथ समय बिताना अच्छा लगेगा। कोई नया कनेक्शन बन सकता है। एनर्जी लेवल बढ़िया रहेगा, हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करें और मस्त रहें मानसिक रूप से भी आप फ्रेश महसूस करेंगे। शुभांक - 5 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ सिंह राशि :- आज आपका दिन कुछ प्रैक्टिकल रहेगा। आपकी मेहनत रंग लाने वाली है बस धैर्य के साथ अपनी योजना पर टिके रहें। घर और काम दोनों जगह संतुलन बनाए रखने में कामयाब रहेंगे। कोई बड़ा फैसला सोच-समझ कर लें। छोटे-छोटे कामों में भी फोकस रखें, ये आपके बड़े सपनों को पूरा करेंगे। ऑफिस में आपकी मेहनत की तारीफ होगी नए प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी मिल सकती है जिसे आप पूरी लगन से निभाएंगे। बिजनेस में भी सोच-समझकर आगे बढ़ने का समय है। जो नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए नए अवसर बनेंगे। पैसे के मामले में स्थिरता रहेगी अगर संभव हो सके तो उन चीजों पर पैसे लगाने से बचें जो जरूरी नहीं हैं भविष्य के लिए बचत पर जोर दें। रिलेशनशिप में समझदारी और धैर्य की जरूरत है पार्टनर के साथ गहरी बातें होंगी रिश्ते में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। ज्यादा थकान से बचें आराम और सही डाइट को प्राथमिकता दें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - लाल है।

☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आप किसी सेलिब्रेशन में शामिल हो सकते हैं। आपके लिए एक्सप्लोरेशन और नए विचारों का संगम होगा। आपकी सोच खुली रहेगी जिससे घर पर कुछ लोगों के साथ लंबी बातें भी होने वाली हैं। सोशल सर्कल एक्टिव रहेगा नए लोगों से मुलाकात होगी। वर्क फ्रंट पर कुछ नए अवसर आपके सामने आएंगे। अपनी इनोवेटिव सोच से आप किसी प्रोजेक्ट में नया रंग भरेंगे। इस समय कारोबार में आपको जो लाभ मिलेगा उससे कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। फ्रीलांसर्स को नया काम मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव हो सकता है खर्चों पर नियंत्रण रखें। सेविंग के लिए थोड़ा इंतजार करना बेहतर रहेगा। रिलेशनशिप में आप और आपका साथी दोनों थोड़ा अड़ियल हो सकते हैं ऐसे में चीजें परेशानी बढ़ा सकती हैं। स्वभाव में थोड़ी चिड़चिड़ाहट और थकावट हो सकती है कोई मेडिटेशन और योग से शांति मिलेगी। शुभांक - 5 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ तुला राशि :- आज के दिन आप खुद को सपनों और हकीकत के बीच झूलता पाएंगे। कल्पनाशक्ति जबरदस्त रहेगी पर रियलिटी से भी पैर जमीन पर रखना जरूरी है। घर पर भाई बहनों के साथ मस्ती रहेगी लेकिन साथ ही कुछ सामान को लेकर झगड़ा भी हो सकता है। काम में सुस्ती दिखा सकते हैं, क्रिएटिविटी को लेकर चमक बनी रहने वाली है। कुछ बड़े आइडियाज आपके लिए कामयाबी का दरवाजा खोलेंगे। टीम में आपकी बातों को खूब सराही जा सकती है पर खुद इस पर ज्यादा विश्वास न रखें। पैसे के मामले में कुछ मिले जुले असर दिखाई दे सकते हैं। बड़े खर्चों को करें लेकिन उन मामलों में जब बहुत अधिक आवश्यकता हो। रिलेशनशिप में रोमांटिक मूड रहेगा। पार्टनर के साथ गहरी बातें होंगी, जिससे रिश्ता मजबूत होगा। थोड़ी कमजोरी महसूस हो सकती है, तनाव से बचें और अपनी ऊर्जा बचाकर रखें। आराम और हल्की एक्सरसाइज फायदेमंद रहेगी। शुभांक - 1 और शुभ रंग - गुलाबी है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज आपके लिए दिन की शुरुआत काफी विशेष है, कुछ मामलों में थोड़ा प्रैक्टिकल और प्लानिंग भरा हो सकता है। काम को लेकर आप सीरियस रहेंगे लेकिन इसके कारण बाकी सब चीजों को साइड कर देंगे। थोड़ा रिलैक्स भी जरूरी है वरना दिन भारी लग सकता है। आप अपने टारगेट्स पर फोकस कर पाएंगे, इसके दौरान ऑफिस में सीनियर आपके कमिटमेंट से खुश रहेंगे। बिजनेस में थोड़ा पेशेंस रखना पड़ेगा बड़ा फायदा धीरे-धीरे आएगा। मनी मैटर में आप काफी अलर्ट रहेंगे, कोई जरूरी खर्च सामने आ सकता है, आप उसे अच्छे से मैनेज कर लेंगे। प्यार में आप थोड़ा रिजर्व रह सकते हैं जीवन साथी को टाइम देना जरूरी है नहीं तो वो शिकायत कर सकते हैं। कोई फ्रेंड इमोशनली करीब आ सकता है। बैक पेन या जोड़ों में हल्का दर्द हो सकता है, स्क्रीन टाइम कम करें और वॉक पर जाएं। शुभांक - 6 और शुभ रंग - वॉयलेट है।

☀️ धनु राशि :- आज आपका दिन थोड़ा अनएक्सपेक्टेड हो सकता है, लेकिन आपकी क्विक थिंकिंग आपको हर सिचुएशन से निकाल सकती है। नए लोग मिल सकते हैं, जिनसे आगे काम या दोस्ती का कनेक्शन बन सकता है। ऑफिस में आपकी यूनिक आइडिया सबको चौंका सकती है। अगर इंटरव्यू या क्लाइंट मीटिंग है, तो ड्रेस अप और कॉन्फिडेंस दोनों ऑन पॉइंट रखें। बिजनेस में डिजिटल या टेक्निकल बदलाव का समय है। कुछ अनचाही खरीदारी हो सकती है उसे बाद में अफसोस न हो इसका ध्यान रखें। कोई पुरानी चीज बेचकर छोटा प्रॉफिट हो सकता है। दिल में कुछ बातें हैं जो आप कह नहीं पा रहे, कह दें रिलेशनशिप में स्पार्क वापस लाने का टाइम है क्रश रेस्पॉन्ड कर सकता है। स्ट्रेस से दूर रहने की कोशिश करें थोड़ी वॉक, थोड़ी हंसी आपकी बॉडी के लिए दवा जैसी होगी। शुभांक - 4 और शुभ रंग - सफेद है।

☀️ मकर राशि :- आज आपका दिन थोड़ा सेंटी सा रह सकता है। मन बार-बार पुरानी बातों में खो सकता है। घर के कामों में मन कम ही लग पायेगा। क्रिएटिव चीजें करने का मन बनेगा लेकिन हो न पाए अकेले टाइम बिताने की भी चाह होगी। काम में फ्लो कम रहेगा पर क्वालिटी बनी रहेगी। वैसे कारोबार में कुछ चीजों की बातें परेशानी वाली हो सकती हैं। सामान की स्थिति को सही से रखें कहीं कुछ चीजों खो न जाएं या खराब न हो जाए। किसी पुराने क्लाइंट से मदद या सरप्राइज न्यूज मिल सकती है। बच्चों के लिए खर्चे रहेंगे कुछ नई चीजों की प्राप्ति होने का समय है। घर या फैमिली से जुड़े मामलों में कोई छोटा गिफ्ट खरीदने का मन करेगा। प्यार में कुछ गहराई है पर शायद वो आपकी फीलिंग्स ज्यादा समझ न पाए, किसी पुराने दोस्त से टच में आने का चांस है। मूड स्विंग्स हो सकता है, पर थोड़ा ध्यान या म्यूजिक सुनने से राहत मिलेगी। खुद को ज्यादा चीजों से परेशान न होने दें। शुभांक - 2 और शुभ रंग - पीला है। 

☀️ कुंभ राशि :- आज आपका दिन मस्ती का रहेगा, लेकिन काम के साथ दूसरों के साथ बाहर जाने का मौका मिलेगा। आस पड़ोस में नए कनेक्शन बनाने वाला दिन रह सकता। आपकी बातों का असर लोगों पर पड़ेगा। कोई रुकी हुई प्लानिंग आगे बढ़ सकती है। नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। काम को लेकर नेटवर्किंग फायदेमंद साबित होगी, मीटिंग या प्रेजेंटेशन में आप अपने विचार अच्छे से रखेंगे। कारोबार को लेकर इस समय यात्रा करने के लिए मन से ज्यादा तैयार न दिखाई दें। एजुकेशन, मीडिया और कम्युनिकेशन से जुड़े लोग तरक्की कर सकते हैं। पैसों को लेकर सोच-समझ कर चलने की जरूरत है। कुछ खर्च अचानक बढ़ सकते हैं प्लानिंग को रिव्यू करने का सही समय है। अपने दोस्तों के साथ लव को लेकर आप काफी हंसी मजाक में ज्यादा रह सकते हैं लेकिन ये बहुत अच्छा नही है, हो सके तो अपनों को समय दें। मानसिक रूप से सक्रिय रहेंगे। थोड़ी बेचैनी हो सकती है। शांति पाने के लिए मेडिटेशन या वॉक फायदेमंद रहेगा। शुभांक - 2 और शुभ रंग - आसमानी है।

☀️ मीन राशि :- आज आपका दिन कुछ पक्ष में तो कुछ विपक्ष में दिखाई दे सकती है। घर-परिवार में कोई सुखद समाचार मिल सकता है। बच्चों की जरूरतों को पूरा करने के लिए मन भावुक रहेगा पर फिर भी खुद को संतुलित बनाए रखेंगे। ऑफिस में आप शांत रहकर प्रभावशाली काम करेंगे, सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। किसी पुराने अधूरे काम को पूरा करने का अवसर मिलेगा। नए काम की तलाश के लिए कोशिशें करने में मन काफी उधेड़बुन लगी रह सकती है। घर के लिए खरीदारी का समय होने वाला है। कुछ पैसे स्टाक को जमा करने में लग सकता है। लंबे समय के लिए फाइनेंशियल प्लानिंग करना लाभदायक होगा। पार्टनर से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा, दिल की बात कहने का अच्छा दिन है। वैवाहिक जीवन में कुछ यादें या पुराने रिश्ते प्रभावित कर सकते हैं। शारीरिक रूप से फिट रहेंगे, लेकिन इस दौरान दूसरों की बातों के चलते मानसिक थकावट हो सकती है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - बैंगनी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!