शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- अधिक ज्येष्ठ (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- शुक्ल,
माह- (अमावस्यांत) अधिक ज्येष्ठ माह,
तिथि- एकादशी अहोरात्र,
दिन- मङ्गलवार, सूर्य प्रविष्टे 12 ज्येष्ठ गते,
नक्षत्र- हस्त 29:55:46*,
योग- सिद्धि 27:09:25*,
करण- वणिज 17:42:16, पश्चात-विष्टिभद्र,
चंद्र- कन्या राशिगत,
सूर्य- वृषभ राशिगत,
ऋतु- ग्रीष्म, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:26:40,
सूर्यास्त- 19:09:55,
दिन काल- 13:43:14,
रात्री काल- 10:16:25,
चंद्रोदय- 14:51:02,
चंद्रास्त- 26:36:03*,
राहू काल- 15:44-17:27, अशुभ,
यम घँटा- 08:52-10:35,
अभिजित-11:51-12:46, शुभ,
प्रदोष- 19:10-21:14 तक,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज मङ्गलवार के दिन धनिया खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज एकादशी तिथि के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिये। चावल, साबूदाना एवं दलिया खाना वर्जित है। इससे शरीर एवं धन की हानि होती है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज के दिन आपकी राशि के स्वामी के शुभ प्रभाव से सफलता मिलेगी। बच्चों से किसी मसले को लेकर आप उनसे बात करेंगे। नए शादीशुदा जोड़ों को कई बातों के लिए सामंजस्य करके चलने की जरुरत होगी। लव रिलेशनशिप के साथ-साथ मित्रता भरा व्यवहार भी पार्टनर के साथ रखें। आपकी लगन और मेहनत के चलते वित्तीय लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी अथवा रुपए-पैसे के लेन-देन को लेकर बहुत अधिक सावधानी बरतें। व्यापार में कोई महत्वपूर्ण काम आसानी से संपन्न होगा। नौकरीपेशा से जुड़े लोग सहकर्मियों से स्वस्थ बहस तो करें लेकिन वाद, विवाद में न बढ़ें। माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दें, यदि वह आपके साथ नहीं रहते हैं तो उनसे संपर्क अवश्य बनाएं रखें। आप संतान की शिक्षा से संबंधित किसी यात्रा पर जा सकते हैं। शुभांक - 9 और शुभ रंग - केसरिया है।
☀️ वृषभ राशि :- आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। आपके स्वभाव में विनम्रता और विवेक जैसे गुण आपके व्यक्तित्व को और अधिक निखारेंगे। जीवन साथी के साथ आपकी समझ में वृद्धि हो सकती है। अगर प्रेम-संबंध की बात हो तो परिजनों की सलाह लेने में कोताही न बरतें। आपको पैसे कमाने का नया जरिया भी मिल सकता है। कारोबार में लाभदायक अवसर उभर कर आयेंगें। स्त्री वर्ग अपने व्यवसाय में विशेष रूप से सफल रहेंगे। किसी सामान को ऑनलाइन बेचना आपके लिए सहज और फायदेमंद साबित होने वाला है। अपने महत्वपूर्ण काम दिन के प्रथम पक्ष में ही पूरे करने का प्रयास करें। डायबिटीक लोग अपना विशेष ध्यान रखें। नियमित जांच करवाते रहें। काम के सिलसिले कहीं बाहर की यात्रा करने के योग है। शुभांक - 6 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। तनाव और भ्रम की स्थिति से दूर रहने का प्रयास करें। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने से आपके व्यक्तित्व में और अधिक निखार आएगा, और जनसंपर्क भी मजबूत होंगे। किसी को प्रभावित करने के लिए कुछ नया सोचें। जीवनसाथी के साथ रिश्तेदारी में जा सकते हैं। बीते दिनों किए गए कठोर परिश्रम का लाभ मिल सकता है। आपमें से कुछ लोग अपनी पुरानी संपत्ति बेचकर कोई नया लेने का विचार कर सकते हैं। क्लाइंट को दिए गए शब्द का पालन करने की कोशिश करें। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षण के लिए स्कॉलरशिप प्राप्त हो सकती है। सेहत के प्रति सजग रह कर आप बेवजह होने वाली परेशानी से बचे रहेंगे। गाड़ी चलाते समय आपको विशेष सावधान रहने की जरुरत है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - पिंक है।
☀️ कर्क राशि :- आज आपका दिन परोपकार के कार्यों में व्यतीत होगा। आपको अपने सामान का खास ध्यान रखना चाहिए। परिवार के सदस्यों के साथ विवाद पैदा हो सकता है और व्यक्तिगत संबंध भी खराब हो सकते हैं, सावधान रहें। यदि आप शादीशुदा हैं, तो जीवनसाथी से संबंध मजबूत रहेंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन रोमांचक रहेगा। आपको धन संबंधी कोई परेशानी नहीं रहेगी। बड़े कारोबार या प्रॉपर्टी में निवेश के लिए समय अनुकूल है। किसी भी समस्या पर घबराने की बजाय अपनों की सलाह लें। नौकरी में मनोवांछित उपलब्धि मिलने के आसार हैं। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। की जाने वाली यात्रा बहुत मजेदार हो सकती है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - लैवेंडर है।
☀️ सिंह राशि :- आज आपका दिन परोपकार के कार्यों में व्यतीत होगा। नई बातों को सीखते समय आपके संयम की परीक्षा ली जा सकती है। अपने महत्वपूर्ण तथा मूल्यवान वस्तुओं का विशेष ध्यान रखें, उनके खोने या कहीं रखकर भूलने की स्थिति बन रही है। अपने जीवन साथी को साथ लेकर कहीं आस-पास घूमने के लिए निकल सकते हैं। प्रेम जीवन में रोमांटिक दिन रह सकता है। आपको कुछ महत्वपूर्ण आर्थिक निर्णय लेने की जरूरत है। व्यापारियों की पुरानी चिंताएं दूर होती दिखाई दे रही हैं, वहीं वह अपने स्टॉक को पूरा करने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में लोगों पर बनी हुई निर्भरता दूर करने की कोशिश करें। शरीर में बढ़ रहा असंतुलन किस कारण की वजह से है, यह जानने पर ध्यान देना होगा। अपने पार्टनर के साथ किसी खास यात्रा पर जाना आपकी केयर और प्यार को प्रदर्शित करेगा। शुभांक - 6 और शुभ रंग - नारंगी है।
☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आपकी शुरुआत में आलस की अधिकता रहेगी। प्रोफेसर्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। बड़े बुजुर्गों की सलाह व मार्गदर्शन पर अवश्य अमल करें। अविवाहित हर रोज प्रेम में पड़ने की अपनी आदत को बदलें। अपने जीवनसाथी से प्यार भरी बातें करेंगे। आर्थिक स्थिति में कुछ बड़े बदलाव होने के योग हैं। व्यापार में अनुभव महत्वपूर्ण है, गलतियां दोहराने से बचें। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। कला जगत से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है, कहीं से बड़े ऑफर मिल सकते हैं। परिवार के किसी बुजुर्ग की सेहत ठीक करने के लिए आप सेवा की किसी हद तक जाएंगे। दूसरे शहर ड्राइव करके जा रहे हैं तो थोड़ी सतर्कता रखें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - क्रीम है।
☀️ तुला राशि :- आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि का रहेगा। अपनी राय और बातों से आप ज्यादातर लोगों पर प्रभाव जमा सकते हैं। आप अपने साथी के प्रति अतिरिक्त दयालु बनना चाहते हैं, उनके साथ एक रोमांटिक शाम की व्यवस्था करें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। धन लाभ के लिए समय पर कार्य को पूर्ण करें। किसी के बातों में आकर ऐसी योजना में फंसने से बचें जो आपको स्वयं संदेहास्पद लग रहा हो। होटल व रेस्टोरेंट कारोबारियों के व्यापार में कमी होने की आशंका है। प्रभावशाली इंसान की मदद से बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। सरकारी सेवारत लोगो को गैरकानूनी कामों से दूर रहने जरूरी है। खान-पान संतुलित रहने से आप कई छोटी छोटी बीमारियों से बचे रह सकते हैं। तेजी से चलने वाले ट्रैफिक में सावधानी पूर्वक ड्राइव करने की जरुरत महसूस होने वाली है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - हल्का हरा है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आप किसी नई रचना की शुरुआत कर सकते हैं। होममेकर्स घरेलू स्तर पर कुछ बदलाव लाने के लिए आतुर नजर आ सकती हैं। बचपन के किसी दोस्त से भी आपकी मुलाकात हो सकती है। प्यार आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है, लेकिन आप इसे स्वाभाविक और प्रवाहित रखना पसंद करते हैं। विवाहित राशियों में जुनून की कमी है। पेमेंट आदि एकत्रित करने के लिए दिन उत्तम है। व्यापार में आपको लाभ के कई बार नए-नए मौके मिलेंगे। प्रॉपर्टी या पूर्व के निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है,भरोसा बनाए रखें। बिना सोचे समझे कोई भी वस्तु न खरीदें। नौकरी में बदलाव संबंधी कोई फैसला लेने से पहले सोच-विचार अवश्य करें। कार्य न बनने की स्थिति में क्रोध और तनाव आपसे जुड़े लोगों को परेशान कर सकता है। बदले मौसम के कारण लू लग सकती है, सावधान रहें। जो लोग किसी पर्यटक स्थल पर जाने का प्लान बना रहे थे उनके लिए अच्छा मौका है। शुभांक - 7 और शुभ रंग - गहरा लाल है।
☀️ धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपको अपनी किसी जिद के कारण परेशान होना पड़ सकता है। आप दूसरों को जितना ज्यादा महत्व देंगे, आपको भी उतना ही महत्व मिलेगा। विवाह संबंधित जानकारी के लिए किसी ज्योतिष से मिलने की संभावना है। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। जमीन से संबंधित बिजनेस करने वालों को फायदा होने के योग बन रहे हैं। व्यापार में अधिकारी वर्ग से आपके संबंध मजबूत होंगे। आप अपने उद्देश्य को पाने के लिए अधिक डेडीकेशन के साथ काम करना शुरू करेंगे। नौकरी पेशा लोगों को ओवरटाइम करना पड़ सकता है। सेहत में उतार-चढ़ाव लगे रहने की संभावना है। किसी यात्रा पर जाने की योजना बनाएंगे। शुभांक - 3 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ मकर राशि :- आज के दिन शिव भगवान का अभिषेक करें आपके लिए लाभदायक रहेगा। अपने फ्री समय में अपने संपर्क सूत्रों के साथ फोन या मेल-मिलाप द्वारा कुछ सकारात्मक चर्चा हो सकती है। पति-पत्नी के बीच कुछ समय से चल रही गलतफहमी का निवारण होगा। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों के लिए दिन सामान्य कहा जा सकता है। धन की बचत को लेकर आपको ठोस कदम उठाने होंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित जुड़े व्यवसाय में कोई महत्वपूर्ण डील संपन्न हो सकती है। काम पर किसी मामले को संभालने के आपके तरीके से सभी आपसे प्रभावित होंगे। विदेश में मिल रहे काम का अवसर आपको लाभदाई महसूस हो सकता है। कुछ लोगों को बढ़ती गर्मी की वजह से तकलीफ हो सकती है। अपनी नौकरी के सिलसिले में कोई यात्रा करनी पड़ सकती है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - श्याम है।
☀️ कुंभ राशि :- आज का दिन आपका संतोष से भरा रहेगा। आपके बोलने के तरीकों से दूसरे लोग प्रभावित होंगे। आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। बच्चों के करियर अथवा विवाह को लेकर चिंता रहेगी। यदि आप किसी रिश्ते में हैं तो रास्ते में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। आपको अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। पुरानी रुकी हुई योजनाएं फिर से शुरू होने से व्यापार में उन्नति हो सकती है। किसी मल्टी नेशनल कंपनी से नौकरी के ऑफर मिल सकता है। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को कंपटीशन मिल सकती है। आपके काम का श्रेय कोई और ले जा सकता है, सावधान रहें। स्वास्थ्य संबंधी नियमों का पालन करें। रुटीन लाइफ में बदलाव लाने के लिए कहीं घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं। शुभांक - 2 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि ला सकता है। दूसरों के सामने अपनी बात रखने की पूरी कोशिश करेंगे। परिवार के बच्चों के साथ वक्त बिताना आपके आपसी रिश्ते को मजबूत कर सकता है। दिन कपल्स के लिए रोमांस से लबरेज रहेगा। आपका जीवनसाथी आपकी ईमानदारी से प्रभावित होंगे। अपनी वाणी के बल पर अच्छा धन अर्जित करने में कामयाब होंगे। मशीनरी आदि से संबंधित कारोबार में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। कार्य और निजी फायदे में अपने अहम को आड़े न आने दें। नौकरीपेशा लोगों को किसी बात की चिंता हो सकती है। डेली रूटीन में अच्छा खासा बदलाव होने के योग बन रहे हैं। आप किसी व्यापारिक समारोह में जा सकते हैं। शुभांक - 7 और शुभ रंग - महरून है।
